पीलीभीत: ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान जी द्वारा जनता को किया जा रहा गुमराह।

पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत कुर्रैया कलां के गांव ईसापुर में सचिव व प्रधान द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह मामला ईसापुर गांव के एक रास्ते का है जो कई बरसों से कच्चा पड़ा है। बरसात में इस रास्ते में बहुत कीचड़ हो जाती हैं। सभी को निकालने में बड़ी कठिनाई होती हैं। इस रास्ते के बारे में कई बार सभी ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान जी से कहा मगर इन लोगों ने यह कहकर हमेशा टाल दिया कि…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ IIT कानपुर के ‘समन्वय’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा आयोजित ‘समन्वय’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते लगभग छह दशकों में IIT कानपुर ने देश को तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा और पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि IIT कानपुर न केवल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है, बल्कि यह देश के नवाचार और शोध का भी आधारस्तंभ है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त…

कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी किए गए माल और नकदी समेत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम उदैतापुर से अर्जुन उर्फ मोनू पुत्र रामशंकर (उम्र 26 वर्ष) और सूरज उर्फ विकास पुत्र रामशंकर…

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनी आम जनता की समस्याएँ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक थाना…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज पुलिस ने 1600 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1600 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बन्टी पुत्र रामनिवास कश्यप निवासी कनसरी, थाना बागवाला, जनपद एटा के रूप में हुई है। उसके…

फर्रुखाबाद:राजकीय संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गई संतोषजनक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 आज जनपद न्यायाधीश फर्रुखाबाद, आदरणीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह, किशोर फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था का वातावरण स्वच्छ और सुव्यवस्थित पाया गया। अधिकारियों ने किशोरों के लिए बनाए गए खेलकूद स्थल, शयन कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही उचित स्थानों पर लगाए गए वेंटिलेशन व एडजेस्ट फैन की स्थिति की भी जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।…

कासगंज : पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी जी जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय में मनाई गई

दिनांक 3 दिसंबर सितंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्रीपंडित कमलापति त्रिपाठी जी जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय चंदन नगर में राजेंद्र कश्यप जी के नेतृत्व में मनाई गई राजेंद्र कश्यप जी ने कहा प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस दौरान हुए असहयोग आंदोलन तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया पंडित कमलापति त्रिपाठी एक महान राजनेता के साथ प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार थे भारत सरकार मैं रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने नेटवर्क के सुधार…

पीलीभीत: लगातार बारिश से टूट रही सड़क, टूट रही सड़क पर दुर्घटना होने की संभावना।

बिलसंडा: लगातार हो रही बारिश से सड़क टूट रही, टूट रही सड़क पर आने -जाने वाले वाहनो जैसे कार, ट्रेक्टर -ट्राली,बस, ई-रिक्शा आदि छोटे-बड़े वाहनो के साथ दुर्घटना होने की संभावना बन रही है।यह सड़क मकसूदापुर चीनी मिल नदी पुल व बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुर्रैया कला में शराब भट्टी के बीच से ईसापुर,रूरिया घुरिया,तिल्ली होती हुई पूरे क्षेत्र में जाती है।बल्कि ज्यादा तर इसी सड़क से किसानों का गन्ना चीनी मिल को जाता है।

वाइल्ड कार्ड बनाकर हैंडसम लड़का भेजो बिग बॉस 19 की हसीनाओं ने बिग बॉस से की क्यूट डिमांड ?

बिग बॉस का घर एक बार फिर हंसी, झगड़े और हल्की-फुल्की नोकझोंक से जगमगा उठा. हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत की. घर में कई नामचीन हस्तियों ने कदम रखा और अब वह अपनी गेम प्लान से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. अब घर की लड़कियों ने कैमरे के सामने बिग बॉस से एक मजेदार अपील की. ​​उन्होंने एक वाइल्डकार्ड एंट्री की मांग की, जो एक लड़का हो और दिखने में हैंडसम होने के साथ साथ मल्टी टैलेंटेड और आत्मविश्वासी हो. बिग बॉस…

Asia Cup 2025: ‘X-फैक्टर’ की वजह से कुलदीप यादव के साथ होगा धोखा ?

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी, वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी. इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा 19 अगस्त को की गई. हालांकि जैसे ही इसका ऐलान हुआ, बीसीसीआई पर ताबड़तोड़ हमले होने लगे, क्योंकि इसमें आईपीएल में स्टार रहे श्रेयस अय्यर का नाम नहीं था. लेकिन अब इसमें काफी समय बीत चुका है, ऐसे में मामला शांत हो गया. वहीं अब कुलदीप को लेकर मामला गर्म हुआ है. भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर…

पुलिस की सतर्कता से बची एक व्यक्ति की जान, समय पर दिया सीपीआर।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता ने मंगलवार को एक व्यक्ति की जान बचा ली। मामला मुलगंज चौराहे का है, जहां 2 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति (नाम/पता अज्ञात) अपनी पत्नी के साथ ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे कार्डियक अटैक आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी बाकरमंडी, उपनिरीक्षक रोहित तोमर (थाना मुलगंज) ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से व्यक्ति…

राजस्थान: कमूल एनजीओ के डॉ एस के फगेड़िया राष्ट्रीय स्तर पर गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

सीकर : आदर्श समाज समिति इंडिया सूरजगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में कमूल एक सहारा एनजीओ सीकर के अध्यक्ष डॉ एस के फगेड़िया को प्रतीक चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यकम में डॉ एस के फगेड़िया को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं समाजहित में उत्कृष्ट योगदान हेतु आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी एवं पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में…

कन्नौज में लागू होगा “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान, पेट्रोल पंप मालिकों को दिए गए निर्देश

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतनी शुरू हो गई है। मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर वर्चुअल मीटिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में “नो हेलमेट…

एटा में जमीन फर्जीवाड़ा मामला: एसडीएम, तहसीलदार समेत 17 पर मुकदमा दर्ज।

एटा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 जिले में छह साल पुराने जमीन के एक फर्जीवाड़े मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। अदालत के आदेश पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी (PCS) महीपाल सिंह, तत्कालीन तहसीलदार बीके छत्रपति, लेखपाल सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला कथित रूप से सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर जमीन को फर्जी तरीके से स्थानांतरित करने से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष ने वर्षों से न्याय के लिए संघर्ष किया था, जिसके बाद अदालत ने सुनवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश…

कानपुर बुद्धा पार्क विवाद: शिवालय पार्क बनाने का प्रस्ताव हुआ रद्द, महापौर ने किया ऐलान।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 इंदिरा नगर स्थित बुद्धा पार्क में “शिवालय पार्क” बनाने की नगर निगम की योजना पर शहर से लेकर प्रदेश स्तर तक उठा राजनीतिक और सामाजिक तूफान आखिरकार थम गया। लगातार हो रहे विरोध के बाद मंगलवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि बुद्धा पार्क में अब किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा और नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिवालय पार्क के लिए दूसरी जगह चिन्हित की जाए।…

कन्नौज में चला “नो हेलमेट-नो फ्यूल” व राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता अभियान

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को जनपद में सड़क सुरक्षा और न्यायिक व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान “नो हेलमेट-नो फ्यूल” नियम और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी और उपनिरीक्षक आफाक खान ने बस स्टैंड, सराय मीरा समेत अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। इस दौरान…

फर्रुखाबाद:भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर ने हनुमान मंदिर में चढ़ाया 51 किलो का घण्टा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितम्बर 2025 जनपद के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र राठौर ने आज धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर आस्था प्रकट की। उन्होंने श्रृंगीऋषि की तपोभूमि श्रृंगीरामपुर स्थित श्री हनुमान मंदिर में पहुंचकर 51 किलो वजनी घण्टा चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसके बाद विधायक राठौर ने खुदागंज स्थित श्री हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की खुशहाली और जनता की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण में विधायक के स्वागत में भक्तों…

फर्रुखाबाद में लागू हुआ “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम – अभियान के दूसरे दिन 38 चालान, ₹1.25 लाख जुर्माना

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने हेतु शासन के निर्देश पर 1 सितंबर से “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान की शुरुआत की गई है। इस नियम के तहत पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट आए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। हालांकि, अभियान के पहले दिन इसका खास असर दिखाई नहीं दिया और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई पंपों पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल मिलता नजर आया। छापेमारी और…

फर्रूखाबाद: इंडियन ऑयल फ्यूल स्टेशन एनओसी पर जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायतें

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के फ्यूल स्टेशन रिटेल आउटलेट हेतु अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) निर्गत करने के संबंध में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समयबद्ध और नियमानुसार अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गत करें। यदि किसी प्रस्ताव में कमी या त्रुटि पाई जाती है तो उसे तत्काल निरस्त किया जाए, लेकिन किसी भी स्थिति में प्रकरण को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और…

फर्रूखाबाद: गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मंगलवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौशालाओं की स्थिति और प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नए निर्धारित फार्मेट पर समय से सूचनाएं उपलब्ध कराएं तथा सभी निरीक्षण आख्या पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने यह भी कहा कि मृत गौवंश की जानकारी तत्काल पोर्टल पर अपलोड की जाए। डीएम द्विवेदी ने सख्त लहजे में कहा…