कासगंज : मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, सिढपुरा/पटियाली के सी०डी पी०ओ० व मुख्य सेविका द्वारा आधार फीडिंग न कराये जाने तथा एफ.आर.एस. का कार्य समय से पूर्ण न किये जाने के कारण जनपद टॉप बॉटम होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया तथा निर्देश दिये कि दो दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश…

कासगंज : पुराने मीटरों एवं स्मार्ट मीटरों की रीडिंग समान प्रदर्शित हो रही?

सूचना कासगंज: जनपद के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को अवगत कराना है कि विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के परिसर पर जो स्मार्ट मीटर स्थापित किये जा रहे है उनसे उपभोक्ताओं को मीटरों को इन्टरनेट से कनेक्ट कर हर 15 मिनट में फोन पर बिजली कंजप्शन अपडेट, हैक और टेम्परिंग की गुजाइंश न के बराबर, मीटर रीडिंग और बिल जनरेशन का काम ऑटोमैटिक, ऊर्जा दक्षता में सुधार एवं बिजली बिल में कमी जैसै अन्यत्र लाभ उपभोक्ताओं को मिलेंगे एवं स्मार्ट मीटरों को चेक मीटर के द्वारा विभागीय अधिकारियों द्वारा जॉच…

कासगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस पर जनपद कासगंज में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

कासगंज: खेल निदेशालय, उ0प्र0, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिला खेल कार्यालय, कासगंज एवं जिला प्रशासन, कासगंज के सहयोग से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर दिनांक 29 से 31 अगस्त, 2025 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 29.08.2025 को प्रातः 10ः00 बजे मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद कासगंज के खिलाड़ियों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से स्पोर्टर्स स्टेडियम, सोरों,…

बिहार के पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चली लाठी ।

पटना में कांग्रेस मुख्यालय पर बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठिया चलाई। बीजेपी का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने की कोशिश की और पत्थरबाजी की। बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भिड़ गए। दर्शन के दौरान भारी हंगामा बिहार सरकार के मंत्री नितिन…

फर्रुखाबाद में 23 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, सांसद और विधायकों की मौजूदगी में हुआ वितरण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 अगस्त 2025 जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चयनित 23 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर जिले के सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता रही। वहीं अमृतपुर विधायक, भोजपुर विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष और जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ा दिया। नियुक्ति प्रक्रिया और चयन मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश,…

पीलीभीत:श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट मनाएगा राधा अष्टमी

श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट मनाएगा राधा अष्टमी पीलीभीत। राधा अष्टमी पर्व भक्तों के लिए विशेष रखता है जैसे कृष्ण जन्म अष्टमी मनाई जाती है वैसे ही राधे कृष्ण प्रेमी राधा अष्टमी मनाते है गत वर्षों के भांति इस वर्ष भी श्री राधे राधे जन कल्याण सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश यादव रूपपुर कमालू प्रभा पैलेस पर राधा अष्टमी सैकड़ों भक्त गणों के साथ मनाने प्रयत्न किया है। ट्रस्ट सचिव एड.अनिरुद्ध सिंह जर्नलिस्ट बताया यह भक्ति कार्यक्रम है इसमें कोई भी भक्त गण आ सकता है राधा अष्टमी…

गिल का जलवा: आठ शतक और 2775 रन… शुरुआती 55 वनडे मैचों में बनाए सर्वाधिक रन

भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों की तुलना दिग्गजों से की जाती रही है। शुभमन गिल, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर…ये तीनों नाम आज की पीढ़ी से लेकर पुरानी पीढ़ी तक क्रिकेट प्रेमियों के बीच बहस का मुद्दा रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुभमन गिल ने वनडे की सिर्फ 55 पारियों में 2775 रन बना दिए हैं। उनका औसत 59.04 है। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल बहुत जल्द एशिया कप में खेलते नजर आएंगे। नौ सितंबर से शुरू हो रहे आगामी टूर्नामेंट के लिए…

‘विराट कोहली के लिए राहुल द्रविड़ ने पहले दिया कुछ अजीब बयान फिर तुरंत हुआ पछतावा, जानिए पूरा मामला

भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक राहुल द्रविड़ अपनी क्लासिक तकनीक और सधी हुई बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें ‘द वॉल’ कहा जाता रहा है. शोएब अख्तर जैसे तेज गेंदबाज भी मानते थे कि द्रविड़ को आउट करना सचिन तेंदुलकर से भी मुश्किल होता था. टेस्ट मैच में वे पांच दिन तक गेंदबाजों को थकाकर अपनी स्टाइलिश शॉट्स से रन बटोर सकते थे. हाल ही में द्रविड़ ने ‘हाल चाल और सवाल’ पॉडकास्ट में बल्लेबाजी पर अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ…

तान्या मित्तल की अमीरी की खुली पोल? इस शख्स ने ‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट के दावों को झुठलाया

‘बिग बॉस 19’ में पहले दिन से ही इन्फलुएंसर तान्या मित्तल अपने दावों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अब तक घर में अपनी निजी जिदंगी से जुड़ी बहुत बातें ऐसी कही हैं जिन्हें सुनने के बाद हर कोई हैरान है। तान्या के इन्हीं दावों पर अब बाहर एक शख्स ने झूठा कहा है। क्या वाकई तान्या बिग बॉस के घर में अपनी अमीरी को लेकर सिर्फ झूठ बोल रही हैं? क्या है पूरा मामला. चलिए जानते हैं। दरअसल रिएलिटी शो ‘लव स्कूल’ के एक्स कंटेस्टेंट और क्रिएटर माधव शर्मा…

जब अमिताभ बच्चन को 4.5 करोड़ की गाड़ी गिफ्ट करना डायरेक्टर को पड़ गया था भारी

‘परिंदा’, ‘1942 अ लव स्टोरी’ और हाल ही में आई ’12वीं फेल’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने ‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’ भी बनाई थी. हालाँकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसमें अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, संजय दत्त, विद्या बालन और बोमन ईरानी ने अहम रोल प्ले किया था. इससे पहले एक इंटरव्यू में, विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया था. उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने बिग बी को 4.5 करोड़ रुपये की…

प्रयागराज: “उत्तर प्रदेश सरकार की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना अंतर्गत प्रयागराज में 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार की पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सरस मीटिंग हॉल 28/08/2025 को विकास भवन प्रयागराज में आयोजित है। कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के समस्त विभागाध्यक्षों एवं तकनीकी मास्टर ट्रेनरों (लैपटॉप सहित उपस्थित) को “राज्य स्वास्थ्य एजेंसी “की स्टेट टीम द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत 29 व 30 अगस्त को विभागों के मास्टर ट्रेनर अपने-अपने विभागीय सरकारी सेवकों एवं पेंशनरों के स्टेट हेल्थ कार्ड बनाएंगे एवं बनाने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे । राज्य स्तर से CEO…

जौनपुर ::प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन कटिबद्ध- जिलाधिकारी

जौनपुरजनपद में 63072 परीक्षार्थी प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 में होंगे सम्मिलित             जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 को सकुशल, नकलविहीन तथा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।          बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) व 07 सितम्बर 2025 (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह् 03:00 बजे से…

लखनऊ;उत्तर प्रदेश में विभिन्न भर्तियों में आयु सीमा छूट की मांग, सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद ने सीएम योगी को भेजा पत्र

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद एड. चन्द्रशेखर आज़ाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश की लंबित भर्तियों में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत देने की मांग की है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में पुलिस सब-इंस्पेक्टर, एलटी ग्रेड शिक्षक और प्रवक्ता भर्ती वर्षों तक लंबित रहने के कारण लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। चन्द्रशेखर आज़ाद ने पत्र में लिखा है कि पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती का पिछला विज्ञापन वर्ष 2021 में आया था,…

फर्रुखाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत दो अभियुक्तों को 3 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फर्रुखाबाद जनपद में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विशेष गैंगस्टर एक्ट कोर्ट ने दो अभियुक्तों को दोषसिद्ध कर सजा सुनाई है। मामला थाना कायमगंज क्षेत्र का है, जहां मु.अ.सं. 219/2002, वाद संख्या 219/2002 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत सहोरन पुत्र पुत्तूलाल बाथम और रामवरन पुत्र पुत्तूलाल बाथम, निवासी टिलिया मुडौर थाना कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले में होंगी विविध प्रतियोगिताएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर जिले में 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल निदेशालय, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद खेल कार्यालय द्वारा स्वर्गीय ब्रजदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत 29 अगस्त को होगी, जब 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से खेली जाएगी। इसके बाद 30 अगस्त को दो प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा—सुबह 9 बजे से जिला स्तरीय टाईक्वांडो (जूनियर बालिका वर्ग अंडर-17) और सुबह…

नई दिल्ली:रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार को एक साल का सेवा विस्तार

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सतीश कुमार को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके कार्यकाल को 1 सितंबर 2025 से एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सतीश कुमार को यह सेवा विस्तार पुनर्नियुक्ति (Re-employment) के आधार पर वर्तमान शर्तों व नियमों पर दिया गया है। आदेश…

अलीगढ़:महिला आरक्षी मोनिका शर्मा को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, एसएसपी अलीगढ़ ने लगाई रैंक बैज

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद पुलिस में तैनात महिला आरक्षी मोनिका शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और कार्यकुशलता के आधार पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को मोनिका शर्मा को आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नत होने पर स्वयं रैंक चिह्न लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी ने मोनिका शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई…

फर्रुखाबाद: संयुक्त चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक सीज, ₹1.34 लाख का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। आज सुबह जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप व एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत की संयुक्त टीम ने बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक ट्रक ऐसा पाया गया, जिसकी खनन विभाग की रॉयल्टी कम जमा थी और वह ओवरलोड भी था। इस ट्रक को मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया गया। इस पर…

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ प्रभावित चाचूपुर में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर के बाढ़ प्रभावित गाँव चाचूपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद राजपूत ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के समय सरकार और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे जनता के साथ खड़े रहें। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ के सौजन्य से गांव में निःशुल्क सार्वजनिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया गया। शिविर में आयुष पद्धतियों – आयुर्वेद, होम्योपैथी,…

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के जरिए की वर्चुअल जनसुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 अगस्त 2025 जनपद फतेहगढ़ की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न स्थानों से जुड़े फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने यह भी कहा कि…