औरैया: घायल अवस्था में मिला आदमी

घायल अवस्था में मिला आदमी नगला वीजा के पास सड़क एरवा पटना रोड पर नाम बताया जा रहा है कि मुलायम कठेरिया दोवाके रहने वाले हैं साइकिल से घर जा रहे थे तभी अज्ञात चार पहिया गाड़ी क्रॉस करते समय सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरेमुलायम कठेरिया के मुंह में गंभीर छोटे हे मुख से रक्त अभी निकल रहा हैकुछ पटना के चन्द्र भले लोगो ने उनके लिए डॉक्टर से सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे थे सतेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ औरैया

लखनऊ:यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 25 उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पुलिस विभाग में इन बदलावों के साथ ही शासन ने साफ कर दिया है कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों की तैनाती का क्रम जारी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार – 1. विजय सिंह मीना (आईपीएस-1996 बैच) अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष जांच, यूपी मुख्यालय, लखनऊ में तैनात थे। इन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर के पद…

फर्रुखाबाद:30 साल बाद मिला न्याय, माफिया अनुपम दुबे व साथी शिशु को आजीवन कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। 30 वर्षों से लंबित चल रहे बहुचर्चित हत्या कांड में आखिरकार अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई गई। मामला वर्ष 1995 का है, जब फतेहगढ़ में भरे बाजार PWD ठेकेदार शमीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस प्रकरण में कुख्यात राज्य स्तरीय चिन्हित माफिया अनुपम दुबे पुत्र स्व. महेश चन्द्र दुबे निवासी मोहल्ला कसरट्टा,…

फिरोजाबाद:ग्राम पंचायत बछेला-बछेली की बेटी खुशी शाक्य का एमबीबीएस में चयन, गांव में गूंजे जश्न के स्वर

फिरोजाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जिले की ग्राम पंचायत बछेला-बछेली की बेटी खुशी शाक्य ने अपनी मेहनत और लगन से इतिहास रच दिया है। खुशी का चयन प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। इस शानदार उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। परिवार और पृष्ठभूमि खुशी शाक्य, श्रद्धेय गयाप्रसाद शाक्य एवं छोटेलाल शाक्य की पौत्री तथा श्रीमती अर्चना शाक्य एवं डॉ. शिव कुमार शाक्य की पुत्री हैं। बचपन से ही मेधावी खुशी…

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, जरूरतमंदों को वितरित की राशन सामग्री

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज सांसद मुकेश राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शमसाबाद तथा उपजिलाधिकारी कायमगंज ने संयुक्त रूप से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान कायमगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न गाँवों—पचरौली महादेवपुर के 540, टुंडी नगला के 80, महमदपुर मूसेपुर के 300, वांसखेडा के 270, सिकंदरपुर कोला गढ़िया के 150 तथा महमदीपुर के 100 पीड़ित परिवारों को कुल 1440 बाढ़ राहत किट उपलब्ध कराए गए। सांसद व अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों की…

फर्रुखाबाद में 10 मुख्य सेविकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता तथा विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद की चयनित 10 मुख्य सेविकाओं — राशि कटियार, नेहा राठौर, नम्रता चतुर्वेदी, प्रियंका, असी मिश्रा, रजनी वर्मा, गरिमा, मंजू, शिवानी पाल और निशा को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों…

फर्रुखाबाद: उर्वरक दुकानों पर छापे, 5 लाइसेंस निलंबित – किसानों के लिए लगातार हो रही आपूर्ति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 जिले में आलू की आगामी बुवाई को देखते हुए प्रशासन ने उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कृषि, सहकारिता एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में कई उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर पांच दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए। जिलाधिकारी की सख्ती जिला कृषि अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि कायमगंज इफको केंद्र पर किसानों की अधिक…

कासगंज; 27 अगस्त 20252425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ जिसका सजीव प्रसारण कलेक्टेªट सभागार में देखा गया27 अगस्त 2025

कासगंज: आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उ0प्र0 लखनऊ के नियंत्रणाधीन चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरण का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोकभवन सभागार लखनऊ में किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रतिभा और ऊर्जा से संपन्न युवा शक्ति के सपनों को साकार तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में सदर…

पीलीभीत: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव (महिला सभा) का ग्राम पंचायत मार में भव्य स्वागत।

बिलसंडा/ पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत मार में गांव वासियों द्वारा जनसभा में सपा की राष्ट्रीय सचिव ( महिला सभा) श्रीमती दिव्या गंगवार जी का भव्य स्वागत किया गया।। इस जनसभा में राष्ट्रीय सचिव (महिला सभा )श्रीमती दिव्या गंगवार जी ने जनता को समाजवादी पार्टी द्वारा 2012 से 2017 तक किए गए विकसित कार्यों की जानकारी दी। उपस्थिति इस जनसभा में सभी व्यक्तियों ने भी समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।इस जनसभा में उपस्थित रोहित वर्मा, प्रांशु वर्मा,राजेश, राहुल, गोपाल वर्मा, नंदराम,पवन ,…

जौनपुर :आरटीआई की सूचना न मिलने पर सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन, लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

जिले के नगर पंचायत कचगांव से आरटीआई की सूचना न मिलने को लेकर सभासदों ने बुधवार को उक्त नगर पंचायत कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत कचगांव में तमाम कार्यों की जानकारी करने के लिए आरटीआई के तहत सूचना मांगी गयी थी। अधिशासी अधिकारी ने पत्र देकर हमलोगों को कार्यालय में बुलाया गया था। जब बुधवार को हम सभासद जब अधिशासी अधिकारी से सुचना प्राप्त करने के लिए कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में अधिशासी अधिकारी उपस्थित नहीं थी। सभासदों ने कहा कि…

कासगंज : पटियाली तहसील में अधिवक्ताओं को मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय नवादा पर जागरूक किया

पटियाली तहसील में आज अधिवक्ताओं के बीच समाजसेवी एडवोकेट अब्दुल हफीज गांधी ने मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय – नवादा (पटियाली तहसील) के इतिहास और महत्व पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने अधिवक्ताओं को बताया कि यह विद्यालय फरवरी 2024 में पटियाली तहसील के नवादा गांव के लिए स्वीकृत हुआ था, जिसके लिए सरकार ने ₹23 करोड़ की राशि जारी की थी। पहली किश्त ₹11.92 करोड़ की राशि विशेष रूप से नवादा स्कूल निर्माण के लिए दी गई थी। अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि – “यह विद्यालय केवल एक इमारत…

बहुजन समाज पार्टी कासगंज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ?

बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क जिला कोर्ट के सामने मामो सोरों रोड कासगंज में हुई जिसमें मुख्य अतिथि माननीय श्री रामवीर सिंह प्रधान जी जिला अध्यक्ष कासगंज बहुजन समाज पार्टीमाननीय श्री डीपी सिंह राना जी जिला प्रभारी कासगंज बहुजन समाज पार्टी रहेंबैठक में उपस्थित रहेश्री कमल कुमार बौद्ध जी पूर्व जिला अध्यक्ष कासगंजश्री खालिद नदीम कुरैशी जी जिला उपाध्यक्ष कासगंज पायलट श्री देवेंद्र सिंह शाक्य जी जिला महासचिव कासगंजश्री महेंद्र पाल सिंह शाक्य जी भाईचारा कमेटी जिला संयोजकश्री लाल बहादुर शास्त्री जी जिला कार्यकारिणी सदस्य कासगंजश्री शांति स्वरूप कश्यप खन्ना…

उत्तर प्रदेश टाइकांडो के कोच बने जौनपुर के अमन दबगरवाल ?

ओडिशा के कटक में होने जा रही चौथी सब-जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जौनपुर के अमन दबगरवाल को उत्तर प्रदेश पूमसे टीम का कोच नियुक्त किया गया है।अमन दबगरवाल की इस उपलब्धि से पूरे जौनपुर में खुशी की लहर है। उनके नेतृत्व में जौनपुर के तीन खिलाड़ी – कुलदीप, इशान और उदय भी राष्ट्रीय खेलों की पूमसे सीनियर टीम का हिस्सा बनेंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।कोच और खिलाड़ी 27 अगस्त की शाम…

फर्रुखाबाद में टैम्पो चालक के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, मोबाइल व नकदी लूटने का आरोप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पंजूखिरिया गांव में मंगलवार रात 12:30 एक टैम्पो चालक को ग्रामीणों ने चोर समझकर जमकर पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कई लोगों पर मारपीट, लूटपाट और पहचान पत्र छीनने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशाम्बी जनपद के थाना सैनी क्षेत्र के ग्राम मधवामई निवासी आनंद पांडेय अपने साथी कल्लू यादव के साथ टैम्पो (UP73 PT 6711) से फर्रुखाबाद के ग्राम करमचन्दपुर निवासी रामजीत के घर शादी की वरइच्छा करने आए…

फर्रुखाबाद-एटा रोड पर दो रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 जनपद में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया, जब फर्रुखाबाद डिपो व एटा डिपो की रोडवेज बसें आमने-सामने टकरा गईं। इस भीषण भिड़ंत में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। फर्रुखाबाद डिपो की बस में लगभग 20 सवारियां सवार थीं, जबकि एटा डिपो की…

हरदोई में एक रात में सात घरों में चोरी: बघौली के वैशपुर -एनुवा और पहावा गांव में चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवरात और नगदी।

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया वैशपुर एनुआ गांव में तीन घरों में सेंध लगाई गई चोरों ने सुंदरलाल वैशपुर निवासी अभिषेक वर्मा पप्पू और शालिग्राम के घरों को निशाना बनाया। कछौना क्षेत्र के पहावा गांव में भी चोरो ने तीन घरों को खंगारा भन्नू उर्फ बड़क्के हरिराम और रतिराम के घरों से भी सामान चोरी किया गया सभी घटनाओं में अनुमानित 50 लख रुपए की संपत्ति चोरी हुई है एक ही रात में कई गांव में हुई चोरी से ग्रामीण…

जम्मू:वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

जम्मू-कश्मीर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 रियासी में लगातार हो रही भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर बड़ा भूस्खलन हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग 3 बजे अधक्वारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। यहां से मंदिर तक जाने वाला मार्ग 12 किलोमीटर लंबा है और भूस्खलन…

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ : शातिर अपराधी सिकंदर घायलावस्था में गिरफ्तार, साथी फरार

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 25 कायमगंज कोतवाली पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी सिकंदर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गोली लगने से घायल हुए अपराधी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ जानकारी के अनुसार, कोतवाली कायमगंज पुलिस विशेष अभियान के तहत बीती रात ग्राम नरसिंहपुर की नहर पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी…

कन्नौज: तिर्वा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को फर्जी नंबर प्लेट सहित किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग अभियान के तहत तिर्वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, तिर्वा-गुरसहायगंज रोड पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उसकी मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट UP 74 T 8825 अंकित थी। ई-चालान ऐप पर चेसिस और इंजन नंबर की जांच…

कन्नौज: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जनपद में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारी व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व जनता को…