जौनपुर :जिला प्रशासन के तत्वाधान में निकाली गयी भव्य एवं एतिहासिक रैली

जौनपुर : आंधी हो या तूफान हम करेंगे वीरों का सम्मान – जिलाधिकारी            शासन के निर्देश के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में आज मा0 जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के संयुक्त नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों पुलिस बल के जवानों, छात्र छात्राओं, शिक्षकगणों सहित आमजनमानस की उपस्थिति मे पुलिस लाइन से उत्साहपूर्वक ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।           …

लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज में बुधवार को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमे नर्सरी से इण्टर तक के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओ ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया तथा भारत माता के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। छात्र छात्राओं ने तिरंगे झंडे हाथ में लेकर यह पथसंचलन लखीमपुर मार्ग पर किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं बालिका विभाग…

लखीमपुर खीरी : कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना,देशभक्ति के साथ सड़क सुरक्षा की पेश की मिसाल

लखीमपुर खीरी – हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट से तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया बाइक रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा लगने व देशभक्ति का संदेश शहर के लोगों को दिया गया यह तिरंगा बाइक रैली बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा बाइक रैली पर सभी बाइक सवार व पीछे बैठे लोगों ने कार्मिक हेलमेट में देशभक्ति के साथ सड़क सुरक्षा की मिसाल पेश…

पीलीभीत: मंडल बिलसंडा में हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

बीसलपुर विधानसभा के मंडल बिलसंडा में हर घर तिरंगा अभियान के उपलक्ष्य में दिन मंगलवार को मंडल के सभी पदाधिकारी गणो को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बिलसंडा में जिला मंत्री आयुष मिश्रा जी द्वारा तिरंगा यात्रा की पूरी जानकारी दी गई, फिर सभी को तिरंगा झंडा वितरित किए गये और फिर वही से तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। यह तिरंगा – यात्रा माननीय जिला मंत्री श्री आयुष मिश्रा जी के नेतृत्व में निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से बिलसंडा थाने व पक्का तालाब से होती हुई वापस…

इटावा में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विकास खण्ड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा हाथ में लेकर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कंपोजिट विद्यालय बकौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारों के साथ व तिरंगा हाथ में लिए बच्चे काफी उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाते हुए यात्रा में शामिल हुए। बीईओ अनुपम शुक्ला के निर्देशन व प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा विद्यालय…

‘धड़क 2’ में जाति को लेकर क्या दिखाया गया है जिसकी हो रही चर्चा ?

यह मेनस्ट्रीम की उन गिनी-चुनी हिंदी फ़िल्मों में से एक है, जिन्होंने जाति आधारित भेदभाव, अन्याय और उत्पीड़न जैसे मुद्दों को गहराई और संवेदनशीलता के साथ दिखाया है. हालांकि, इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी के ‘ब्राउन फ़ेस’ वाले लुक पर काफ़ी बहस और आलोचना हुई है. वह इस फ़िल्म में एक दलित लड़के, नीलेश अहिरवार का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी पहचान को स्वीकारने और समझने की कोशिश में है. हालांकि इस विवाद को अलग रख दें, तो फ़िल्म का नज़रिया न तो तरस खाने वाला है और न ही सतही,…

अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ 13वें हिट या फुस्स? जानें अबतक का कलेक्शन ?

अजय देवगन स्टारर ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. एक तरफ जहां फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. रवि किशन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकारों के बावजूद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता गया और फिल्म 12 दिन बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई है. ऐसे में आइए 13वें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं. सन ऑफ सरदार…

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक, लगातार 9 टी-20 जीतने के बाद हारा AUS ?

22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस के पहले टी-20 शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे मैच में 53 रन से हरा दिया। यह ऑस्ट्रेलिया की 11 महीनों में पहली हार है। टीम ने इस दौरान लगातार 9 मैच जीते थे। ब्रेविस ने 41 गेंद पर शतक लगाया, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर टी-20 शतक रहा। यह साउथ अफ्रीका के लिए भी दूसरा सबसे तेज शतक रहा। डेविड मिलर 35 गेंद पर सेंचुरी लगा चुके हैं।मंगलवार को मिली इस जीत के साथ अफ्रीकी टीम ने…

फर्रुखाबाद: साइबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के सभी थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के कर्मियों को Cytrain App के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में नवीनतम साइबर अपराध तरीकों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल साक्ष्य संकलन और साइबर फोरेंसिक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की…

फर्रुखाबाद:काशीराम कॉलोनी गढ़िया हैबतपुर में गंगा का पानी घुसा, 25 गांव प्रभावित किसानों की लाखों की फसल बर्बाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जनपद के काशीराम कॉलोनी गढ़िया हैबतपुर समेत लगभग 25 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बीते तीन दिनों से यहां बाढ़ का पानी घरों और गलियों में भरा हुआ है, जिससे आमजन के साथ पशु-पक्षियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि बाढ़ ने उनकी लाखों की फसलें चौपट कर दी हैं। घरों में पानी घुसने से रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों…

गोरखपुर में मासूम की नाले में डूबकर मौत, ठेकेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ माने जाने वाले गोरखपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार को मदरसे से लौट रही एक मासूम बच्ची खुले नाले में गिर गई और करीब 100 मीटर तक बहती चली गई। राह चलते एक युवक ने घटना को देखा और बिना समय गंवाए बच्ची को गोद में उठाकर दौड़ते हुए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तुरंत जांच और उपचार शुरू किया, लेकिन दुखद रूप से बच्ची को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह…

लखीमपुर खीरी : भाजपा जिला संगठन के निर्देशानुसार मंडल बिजुआ में निकली गई तिरंगा यात्रा

गोला गोकर्णनाथ – भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त मंगलवार को मण्डल बिजुआ की तिरंगा यात्रा बसतौला चौराहे से शहीद स्मारक बिजुआ तक निकाली गई।शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान और शहीदों को नमन किया गया।ब्लॉक परिसर प्रमुख कक्ष में कार्यकर्ताओं को वक्ताओं के द्वारा अभियान के बारे में सम्बोधित किया गया और शक्ति केंद्र संयोजक गणों को हर बूथ के लिए तिरंगा वितरित किये गए मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोला मा.अमन गिरी जी के चाचा अजय गिरी सफल्लू भईया…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने समय से पहले पूरा किया वृद्धा पेंशन का लक्ष्य, अब 67.50 लाख बुजुर्ग होंगे लाभान्वित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीब बुजुर्गों को आर्थिक सहारा देने के अपने वादे को तय समय से पहले पूरा कर लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ही राज्य के 61 लाख पात्र बुजुर्गों को पेंशन की राशि प्रदान कर दी गई है। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि अब पूरे वित्त वर्ष में 67.50 लाख पात्र बुजुर्गों तक पेंशन की राशि पहुंचाने का…

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, वन विभाग की जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित वन विभाग की पुरानी दीवार अचानक भड़भड़ाकर ढह गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम प्रसाद यादव मलबे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करीब सुबह 10 बजे का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल कांस्टेबल को तत्काल बीआरडी मेडिकल…

फर्रुखाबाद:गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, जनपद की गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। लोहिया सेतु (पंचालघाट) पर सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 137.45 मीटर दर्ज किया गया, जो 137.10 मीटर के खतरे के निशान से अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बहमलपुर हिब्दी सेतु (रामगंगा) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 136.90 मीटर रिकॉर्ड हुआ, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से थोड़ा ही नीचे है। रिपोर्ट…

फर्रुखाबाद में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर विशेष नजर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय दुकानदारों और आम जनता से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर विशेष…

लखनऊ:आईपीएस विनोद कुमार सिंह को मिला पुलिस महानिदेशक का पद

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (उ.प्र. संवर्ग) के अधिकारी विनोद कुमार सिंह, आईपीएस-आरआर-1994 को पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश गृह (पुलिस सेवाएं) अनुभाग-2 द्वारा जारी किया गया।आदेश के अनुसार, विनोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से अथवा कार्यभार ग्रहण करने की आगामी तिथि से पुलिस महानिदेशक (वेतनमान पे-मैट्रिक्स लेवल-16, ₹2,05,400–₹2,24,400) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उनके कार्यभार ग्रहण की औपचारिकता पूरी होने पर नियुक्ति प्रभावी होगी।…

कन्नौज पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 619/2025 धारा 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त मुकेश पुत्र स्व. देवेन्द्र (उम्र लगभग 28 वर्ष), निवासी…

लखनऊ:1994 बैच के IPS अफसर जल्द बनेंगे DG, DPC में हुआ प्रमोशन का फ़ैसला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 प्रदेश में 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों के लिए प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को लोकभवन में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई विभागीय प्रमोशन समिति (DPC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि DG (महानिदेशक) के रिक्त पदों के सापेक्ष 1994 बैच के अफसरों को क्रमवार प्रमोशन दिया जाएगा। बैठक में DGP राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। बीके सिंह का नाम सबसे ऊपर DG आनंद स्वरूप के…

फर्रुखाबाद में हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रभावी पैरवी अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना राजेपुर क्षेत्र के मु0अ0सं0 101/2018, वाद संख्या 115/2018, धारा 302/34 भादवि में पंजीकृत हत्या के मामले में चार अभियुक्त – 1. नक्षत्रपाल पुत्र रामेश्वर 2. वीपी पुत्र आशाराम 3. दल सिंह पुत्र आशाराम 4. अर्चित पुत्र दाताराम (सभी निवासी – भुडिया भेडा, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़) – के विरुद्ध पुलिस ने…