फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 तहसील अमृतपुर में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 62, पुलिस विभाग की 27, विकास विभाग की 19, विद्युत विभाग की 6, पूर्ति विभाग की 4 एवं अन्य विभागों से संबंधित 13 शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
Day: August 2, 2025
फर्रुखाबाद:डीएम व एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों के दिये निर्देश।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पंखियन की मड़ैया (तहसील सदर) एवं तीसराम की मड़ैया (तहसील अमृतपुर) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ तथा कटान से उत्पन्न हालातों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग को निर्देशित किया कि कटान से प्रभावित गाँवों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए…
कासगंज : मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय नवादा के स्थानांतरण के विरोध में पटियाली क्रमिक अनशन पर बैठे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला अधिकारी प्रणय सिंह को दिया ज्ञापन
पटियाली तहसील के ग्राम नवादा (ग्राम पंचायत सिकंदरपुर मनौना) में स्वीकृत मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को सहावर तहसील के ग्राम बड़ागांव स्थानांतरित किए जाने के प्रयासों के खिलाफ आज 2 अगस्त 2025 को पटियाली तहसील परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दो घंटे का क्रमिक अनशन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, अधिवक्ताओं, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। अनशन के बाद जिलाधिकारी कासगंज श्री प्रणय सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि…
कासगंज का गांव गठौरा बना एक व्यवसायिक ?
भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में कासगंज के गांव गठौरा में एक अनूठी पहल भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गांव गठौरा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक उदाहरण प्रस्तुत कर बता दिया कि महिलाओं को पर्याप्त साधन मिलने पर अपने रोजगार को आगे बढ़ाकर परिवार और गांव का भरन पोषण आराम से कर सकती है और देश के योगदान में सहयोग कर सकती है महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार द्वार की गई पहल गांव गठौरा की महिलाओं…
लखनऊ:अब ग्राम प्रधानों की शिकायत ग्रामसभा निवासी ही कर सकेंगे हलफनामे के साथ, बाहरियों पर रोक।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 ग्राम प्रधानों के खिलाफ की जाने वाली शिकायतों को लेकर अब शासन ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब ग्राम प्रधान की शिकायत केवल संबंधित ग्रामसभा का कोई निवासी ही कर सकेगा — वह भी शपथ पत्र (हलफनामा) के साथ। इस व्यवस्था के तहत किसी बाहरी व्यक्ति को ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायत करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही यदि ग्रामसभा का कोई निवासी झूठी या फर्जी शिकायत करता है, तो…
लखीमपुर खीरी : सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले मेले को देखते हुए आला अधिकारियों ने गोला पहुंचकर लिया जायजा
गोला गोकर्णनाथ – सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले भूतनाथ मेल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा संग़ विधायक गोला अमन गिरी ने पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने भीड़ प्रबंधन, साफ़ सफाई, बैरिकेडिंग, जल आपूर्ति, रोशनी, चिकित्सा, खोया पाया जैसे प्रमुख विषयों पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान चतुर्थ सोमवार की लाखों की भीड़ को देखते हुए मेले मे आने…
आकाश दीप-बेन डकेट के बाद जो रूट और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच हुआ झगड़ा ?
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में पहले से ही काफी मसाला मौजूद है और हर गुजरते मिनट के साथ कुछ न कुछ नया देखने को जरूर मिल रहा है. भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन आकाश दीप और बेन डकेट के बीच हुई अनबन के बाद जो रूट और प्रसिद्ध कृष्णा एक-दूसरे पर टूट पड़े और दोनों के बीच तीखी बहस हुई. इस बहस में कोई भी पीछे हटने तैयार नहीं था. जल्द ही, मैदानी अंपायरों को दोनों को अलग करने के लिए बीच-बचाव करना पड़ा. अपने…
सैयारा पर भारी पड़ी रोमांटिक मूवी धड़क 2? पहले ही दिन कर ली इतनी कमाई ?
अगस्त का महीना शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच टकरार भी शुरू हो गई है। पहली तारीख को ही दो फिल्में सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 के बीच बड़ा क्लैश हुआ। इन फिल्मों के क्लैश के बीच पहले से ही एक फिल्म खूब नोट छाप रही है और वो है सैयारा । सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 अलग-अलग जॉनर की मूवी है। अजय देवगन की फिल्म कॉमेडी जॉनर की है, जबकि धड़क 2 रोमांटिक थ्रिलर है। ऐसे में दोनों के बीच सीधा टक्कर…
कासगंज : यातायात पुलिस चलाएगी मिशन सिक्योर अभियान आम जन मानस से की अपील
पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित कुमार के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस कासगंज द्वारा दिनांक 01-08-2025 से दिनाँक 15-08-2025 तक मिशन “SECURE JOURNEY” अभियान चलाया जायेगा जिसमें प्रारम्भिक अभियान के तौर पर दो पहिया वाहनों पर हेलमेट ना लगाकर चलने वाले व्यक्तियों जिनमें प्राथमिकता के आधार पर पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों के विरुद्ध MV ACT-1988 की धारा 129/194D के अन्तर्गत जुर्माना रु0 1000/- की दण्डात्मक कार्यवाही की…
लखनऊ नगर निगम में सेवानिवृत्त व नवनियुक्त कर्मियों के कार्यक्रम को लेकर महापौर ने जताई असहमति।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार को एक गोपनीय पत्र जारी कर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है। महापौर ने नगर निगम मुख्यालय में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों—मृतक आश्रितों को नियुक्ति-पत्र वितरण तथा 31 जुलाई को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई एवं सम्मान समारोह—में उन्हें सूचित न किए जाने पर गंभीर आपत्ति दर्ज की है। पत्र में महापौर ने लिखा है कि न तो उन्हें इस कार्यक्रम की कोई जानकारी दी गई और न…
कन्नौज में कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जनपद में इस वर्ष भी शिवभक्तों की आस्था और उल्लास के साथ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। बिलग्राम (जनपद हरदोई) से श्रद्धालु कांवड़ लेकर मेंहदी घाट से गंगाजल भरकर बाबा गौरी शंकर शिव मंदिर तक पहुंचेंगे। यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी कन्नौज श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने बोर्डिंग ग्राउंड एवं बाबा गौरी शंकर मंदिर…
कन्नौज : पुलिस को बड़ी सफलता, बकरी चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार – कार सहित माल बरामद
(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सौरिख पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बकरी चोरी की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर एक बकरी व चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UPO74AT0488) बरामद की है। घटना का विवरण दिनांक 31 जुलाई 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे, ग्राम मझपुर्वा निवासी शिवकुमार पुत्र गयाप्रसाद कठेरिया का पुत्र गोपाल खेत से…
फर्रुखाबाद:जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जनपद के प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह फतेहगढ़ द्वारा आज संयुक्त रूप से जिला कारागार एवं केन्द्रीय कारागार का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी मूलभूत सुविधाओं, समस्याओं तथा दैनिक जीवन की स्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी श्री…
फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन क्षेत्राधिकारियों का स्थानांतरण – कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निर्णायक कदम।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए तीन पुलिस उपाधीक्षकों (क्षेत्राधिकारी) का स्थानांतरण किया है। यह स्थानांतरण आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। इस फेरबदल के पीछे मुख्य उद्देश्य जनपद में सुरक्षा, निगरानी और नियंत्रण प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि आमजन को सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कराया जा सके। स्थानांतरण आदेश के अनुसार— 1. श्री संजय…
प्रयागराज : अटल आवासीय विद्यालय, कोरांव हेतु अतिथि शिक्षकों के चयन हेतु 2 अगस्त को भी लिया जायेगा वॉक इन इण्टरव्यू
मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के माध्यम से दिनांक 01.08.2025 को अटल आवासीय विद्यालय, कोरांव प्रयागराज हेतु गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से शिक्षकों के रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों के चयन हेतु 01 टी0जी0टी संगीत, 01 टी0जी0टी0 कला/क्राफ्ट 01 टी0जी0टी0 पी0ई0टी0 महिला, 01 टी0जी0टी0 हिन्दी, 01 टी0जी0टी0 अंग्रेजी 01 टी0जी0टी0 सामाजिक विज्ञान, 01 पीजी0टी0 गणित, 01 पी0जी0टी0 सामाजिक विज्ञान एवं 01 पी0जी0टी0 अंग्रेजी विशय के पदों पर चयन हेतु विकास भवन के सभागार में वॉक इन इण्टरव्यू आयोजित किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया…
प्रयागराज : राजर्षि टंडन ने किया मौलिकता के लिए सघर्ष- प्रोफेसर सिंह
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शुक्रवार को भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। राजर्षि टंडन की जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षागृह में अष्टादश राजर्षि टंडन स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन, शिक्षार्थियों को टेबलेट का वितरण तथा मुक्त विश्वविद्यालय तथा नारायणी अस्पताल के मध्य एम ओ यू किया गया।व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर पी.के. सिंह, निदेशक, भारतीय प्रबंधन संस्थान, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु वैश्विक कल्याण एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि राजर्षि टंडन की…
जौनपुर : सपा सुप्रीमो के निर्देश पर जोगियापुर में लगी पीडीए पाठशाला वही दूसरी तरफ विद्यालयों के अवैध संचालन पर खंड शिक्षा अधिकारी की सख्त कार्यवाही
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर स्कूल मर्जर नीति के खिलाफ पीडीए पाठशाला का आयोजन उषा जायसवाल प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा द्वारा नगर के जोगियापुर में स्थित शिव गोपाल घाट पर किया गया। पीडीए पाठशाला का शुभारम्भ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने किया जहां बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री वितरित की गयी। उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये राकेश मौर्य ने कहा कि आज सरकार पठन-पाठन की माहौल को बिगाड़ना चाहती है और सरकार स्कूल की जगह…
जौनपुर :द ग्रेट खली व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जौनपुर फिटनेस जिम का किया उद्घाटन
नगर के वाजिदपुर तिराहा स्थित उत्सव मोटल में जौनपुर फिटनेस जिम का उद्घाटन पहलवान व अभिनेता द ग्रेट खली, पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान फिटनेस कम्पटीशन का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर द ग्रेट खली ने कहा कि जौनपुर फिटनेस जिम के उद्घाटन अवसर पर जौनपुर आया, बहुत अच्छा लगा। यहां के नौजवानों में बड़ा जोश है। जिम नौजवानों को गलत व नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें अच्छी सेहत प्रदान करती है। उन्होंने…
जौनपुर : किसान के खेत में कचरा गिराने को लेकर नगर पंचायत कर्मचारियों व किसान से हुआ कहासुनी
जिले के नगर पंचायत कजगांव में किसान के खेत में कचरा गिराने को लेकर किसान व नगर पंचायत के कर्मचारीयों से जमकर कहासुनी हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत में शुक्रवार को सुबह एक किसान के खेत में नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा कचरा गिरा दिया गया। जिसकी सूचना मिलते ही खेत का किसान प्रमीला देवी व सन्तोष यादव मौके पर पहुंच गये तथा खेत में कचड़ा देखने के बाद उनका पारा हाई हो गया। और नगर पंचायत कर्मचारियों से कहासुनी हो गयी। इस प्रकार के…
जौनपुर :जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2025 की तैयारी के संबंध में बैठक हुई सम्पन्न
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने हेतु समय सरिणी के अनुसार कार्यक्रम जारी किया गया है जिसके अनुसार 18 जुलाई 2025 से 18 अगस्त, 2025 तक किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्यवाही, बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण, 19 अगस्त, 2025…
