लखीमपुर खीरी : 15 जून से बंद हो जाएगा सैलानियों के लिए दुधवा नेशनल पार्क

लखीमपुर खीरी – अगर आप भी दुधवा नेशनल पार्क का आनंद लेना चाहते हैं अगर आप भी जंगल के शांत और रहस्यमई वातावरण में बाघ गैंडे और हाथी जैसे वन्य जीवों का दीदार करना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए 15 जून से बंद हो जाएगा लगभग 50000 से ज्यादा पर्यटक सैलानी अब तक दुधवा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद ले चुके हैं तो आप भी दुधवा नेशनल पार्क जरूर पहुंचे नहीं तो दुधवा नेशनल पार्क फिर अगली बार यह नवंबर में खुलेगा।गर्मी…

फर्रूखाबाद:तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की नवाबगंज शाखा की बैठक 15 जून को

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 तथागत सम्भ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन (शाक्य, कुशवाहा, मौर्य, सैनी समाज की प्रतिनिधि सभा) की ब्लाक नवाबगंज शाखा की अहम बैठक आगामी 15 जून 2025, दिन रविवार, समय प्रातः 11 बजे आयोजित की जा रही है। यह बैठक सर्वेश मैरिज लॉन, नवाबगंज अलीगंज रोड, नवाबगंज में संपन्न होगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य नवाबगंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में समाज के सक्रिय एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों की पहचान कर, प्रत्येक ग्राम से कम से कम 10 प्रमुख लोगों के नाम, मोबाइल नंबर सहित…

फर्रूखाबाद:राज्य मंत्री रजनी तिवारी का काफिला हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे सभी लोग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रजनी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और अन्य सहयोगी उस वक्त एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए, जब बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन हेतु जाते समय उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्षणभर के लिए काफिले में हड़कंप मच गया, लेकिन सौभाग्य से मंत्री रजनी तिवारी, जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और अन्य सभी…

फर्रूखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी से अवैध असलहा मामले में अभियुक्त को 2 वर्ष का कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद फतेहगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 427/2023, वाद सं0 945/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त अनिरुद्ध पुत्र बौखा निवासी ग्राम सरह, कोतवाली फतेहगढ़ को दोषसिद्ध कराते हुए 2 वर्ष के कारावास एवं ₹10,000 के आर्थिक दण्ड की सजा सुनाई गई है। यह सजा मा0 न्यायालय एडीजे-04/ईसी एक्ट, फर्रूखाबाद द्वारा दिनांक 09…

फर्रूखाबाद:सामूहिक हत्याकांड के 10 दोषियों को आजीवन कारावास, प्रत्येक पर ₹73,000 का जुर्माना।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2023 में दर्ज सामूहिक हमले और हत्या के गंभीर मामले में शामिल 10 अभियुक्तों को मा. न्यायालय एडीजे-04/ईसी एक्ट, फर्रुखाबाद द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही प्रत्येक अभियुक्त पर ₹73,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। प्रकरण का विवरण कोतवाली फतेहगढ़ में वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 367/2023 (वाद…

फर्रूखाबाद:महिला उत्पीड़न मामलों की जनसुनवाई 11 जून को फतेहगढ़ में, सदस्य राज्य महिला आयोग करेंगी सुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी 11 जून 2025 को जनपद फर्रुखाबाद में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह जनसुनवाई पूर्वान्ह 11:00 बजे से विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस विशेष जनसुनवाई का उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायतों को सुनना और त्वरित न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करना है। राज्य महिला आयोग की सदस्य पीड़ित महिलाओं से सीधे…

फर्रूखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना शमसाबाद का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, CCTNS कार्यालय, हवालात, भोजनालय (मैस), पुलिस बैरक आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने पर उपस्थित बीट आरक्षियों की बीट बुक की भी गहन जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में चिन्हित हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों एवं टॉप-10 अपराधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनसे संबंधित रजिस्टरों की समीक्षा की। इसके साथ ही थाना…

फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2025 पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने अभियुक्त रामगुलाम पुत्र श्रीकिशन निवासी करनपुर, थाना नवाबगंज जनपद फर्रुखाबाद, उम्र लगभग 45 वर्ष को एक देशी तमंचा 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 126/2025, धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट…

जौनपुर : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम कोहड़ा में तीन विकास परियोजना का किया शिलान्यास

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने विकास खण्ड करंजाकला के ग्राम कोहड़ा ग्राम में एकीकृत विकास योजना तीन परियोजना का शिलान्यास किया।  इन तीनों परियोजना में लगभग 700 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य व 140 मीटर सीवर व नाली के निर्माण का कार्य भी है। इस परियोजना में कुल लागत इकतालीस लाख रुपए खर्च होगा। यह कार्य कार्यदाई संस्था यू पी सिडको द्वारा कराया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव…

जौनपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर :जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। चन्द्रावती देवी, इन्द्रावती, द्रौपदी के द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि ग्राम मड़वा मोहिउद्दीनपुर पर अंगुली तहसील शाहगंज की भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है और…

बिहार में चिराग पासवान सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव , NDA से तोडा नाता ?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ शब्दों में कहा उनका गठबंधन सिर्फ और सिर्फ जनता के साथ है और वह बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए 243 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे। “बिहारियों को फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा” चिराग पासवान ने रविवार को रमना मैदान में लोजपा रामविलास के नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘जब ये सवाल पूछा जाता है कि क्या चिराग पासवान बिहार से चुनाव लड़ेगा तो हां, मैं बिहार से चुनाव लड़ूंगा।…

पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में सुनीं जनता की समस्याएं।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने तहसील सदर पीलीभीत पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। शिकायतों प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। भूमि-विवाद संबंधी प्राप्त शिकायतों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच उपरान्त शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर, CMO पीलीभीत, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण…

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मिले और भरोसा दिलाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

तहसील सदर के ग्राम मेवातपुर उर्फ शेरगंज के निवासी मुकेश पुत्र मंगली प्रसाद की बाघ के हमले से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर परिजनों से मिले और भरोसा दिलाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने जंगल से सटे ग्रामों में तार फेंसिंग का कार्य कराने हेतु डीएफओ को निर्देश दिए। शासन द्वारा निर्धारित उचित मुआवजा राशि परिजनों को दिलाये जाने हेतु सम्बंधित को दिए निर्देश।

पीलीभीत : समाज के समक्ष श्रद्धा, सेवा भाव को लेकर जनपद वासियों से की अपील।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की आम जनमानस से अपील की है। उन्होंने एक नई सांस्कृतिक परंपरा की ओर कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, सामाजिक व आध्यात्मिक आयोजनों को पारंपरिक होटलों या पार्टी स्थलों की बजाय स्थानीय गौशालाओं में मनाएं। गौशाला में जन्मदिन मनाना, हवन-पूजन के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त प्राप्त होती है। गौसेवा के ज़रिए पुण्य अर्जित करना । यह पहल न केवल हमारी संस्कृति का सम्मान है, बल्कि समाज में सेवा और सहभाव का संदेश…

पीलीभीत : माता भगवती देवी गौशाला पर सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर।

पूरनपुर।शान्तिकुञ्ज हरिद्वार के तत्वावधान में संचालित माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत पर दिनांक 01 जून 2025 से बच्चों के चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास हेतु नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा था। शिविर में बच्चों को योग व्यायाम,यज्ञ, दीप यज्ञ, संस्कारों के साथ ही साथ चारित्रिक और आध्यात्मिक उन्नति की शिक्षा प्रशिक्षिकों द्वारा दी गई। बच्चों को श्रमदान करना भी सिखाया गया।आज 09 जून 2025 को शिविरार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न हुआ।शिविरार्थियों को गायत्री परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित…

मैनपुरी:बरनाहल के ग्राम पंचायत खुशालपुर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विहंग संस्था पहुंची ।

बरनाहल । संस्था ने दोनों विद्यालयों को दो – दो कूलर एक – एक इनवर्टर एवं एक कूलर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उपलब्ध कराया गया । साथ ही सभी बच्चों को एक एक मैच वन टी- शर्ट उपलब्ध कराई गई । आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए खेल खिलौने भी दिए। संस्था के अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा बहुत अधिक गर्मी पड़ रही जिससे नन्हे मुन्ने बच्चे बीमार पड़ रहे हैं इसीलिए संस्था ने आज यहां कूलर व इनवर्टर दिए । सचिव उमा यादव ने कहा आंगनवाड़ी केंद्र में…

रोहित और विराट की टेस्ट में तुलना गलत- संजय मांजरेकर:रेड बॉल क्रिकेट में कोहली बहुत आगे, ‘रो-को’ टर्म का इस्तेमाल भी सही नहीं ?

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की टेस्ट क्रिकेट में कोई तुलना नहीं। रेड बॉल फॉर्मेट में कोहली का करियर रोहित से बहुत ज्यादा आगे हैं। रोहित अगर इंग्लैंड में ज्यादा टेस्ट खेलते तो उनका बैटिंग औसत 30 का भी नहीं रहता। मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट की और कहा, रोहित और विराट को वनडे में जरूर कम्पेयर किया जा सकता है, लेकिन टेस्ट में दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर रहा।रोहित को विराट से जोड़ना गलत संजय मांजरेकर…

काजोल ने अजय देवगन से क्यों की थी शादी? एक्ट्रेस ने 17 साल बाद खोला था अपना सबसे बड़ा राज ?

बॉलीवुड के पावर कपल में गिने जाने वाले अजय देवगन और काजोल का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग है. शादी के 26 साल बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच का प्यार बिल्कुल कम नहीं हुआ है. ये कपल साथ में एक खुशहाल लाइफ जी रहा है और अक्सर ही दोनों अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं. दोनों ने बेहद साधारण अंदाज में घर की छत पर ही सात फेरे ले लिए थे. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि काजोल ने अजय से शादी क्यों की थी? जब…

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई, लखनऊ में क्रिकेट-राजनीति का भव्य मिलन ?

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून, 2025 को लखनऊ के लग्जरी होटल द सेंट्रम में आयोजित एक भव्य समारोह में सगाई की। इस समारोह में 300 से अधिक मेहमानों ने शिरकत की, जिसमें क्रिकेट और राजनीति के दिग्गज शामिल थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, जया बच्चन, डिंपल यादव, सपा सांसद राम गोपाल यादव और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जैसे नामी चेहरे मौजूद रहे। रिंकू और प्रिया ने भव्य मंच पर अंगूठियां आदान-प्रदान कीं, जिसके बाद मेहमानों ने अवधी और वैश्विक व्यंजनों का…

दिल्ली के मद्रासी कैंप में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, ‘आप’ ने किया पलटवार, सीएम बोलीं- ‘हम कुछ नहीं कर सकते’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि मद्रासी कैंप में चलाया गया ध्वस्तीकरण अभियान अदालत के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करते हुए किया गया। जबकि आम आदमी पार्टी के नेता ग्राउंड जीरो का दौरा करने पहुंचे और पलटवार करते हुए प्रभावितों के लिए लड़ने का संकल्प लिया। सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा ? मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत ने राजधानी में भविष्य में बाढ़ से संबंधित आपदाओं को रोकने के उद्देश्य से बारापुला नाले की सफाई के लिए इस झुग्गी बस्ती को चार बार हटाने…