रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 14 से शिल्पा शिंदे बाहर हो गई हैं. दरअसल एलिमिनेशन स्टंट में शिल्पा का मुकाबला ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम सुमोना चक्रवर्ती और टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा के साथ था. आखिरी स्टंट में इन तीनों कंटेस्टेंट को करंट वाली स्टिक से बॉल निकालकर रोहित शेट्टी के पास इंस्टॉल किए हुए रोटेटिंग टेबल पर रखना था और इस स्टंट में सबसे कम बॉल इकट्ठा करने वाले खिलाड़ी को रोहित एलिमिनेट करने वाले थे. ये स्टंट सिर्फ डेंजर जोन में आए…
Month: August 2024
बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़, 110 लोगों की हत्या
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बवाल चल रहा है. इस झड़प में अब तक कम से कम 110 लोगों की मौत भी हो गई है. प्रदर्शनकारी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं. रविवार को हुई भीषण झड़प में 14 पुलिसकर्मियों समेत 110 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए. कट्टरपंथियों ने हिंदुओं और मंदिरों पर हमले किए. इस्कॉन और काली मंदिरों समेत हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया गया.
मुंबई:अभिनेता अल्लु अर्जुन के 25 लाख के बाद, 2 सुपरस्टार ने दान किए 1 करोड़ रुपए
केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड में 350 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. इस पर न सिर्फ केरल बल्कि पूरा भारत शोकाकुल है. इस प्राकृतिक आपदा में हजारों लोग बेघर गए. भारी बारिश की वजह से पहाड़ खिसकने से कई गांव वह गए और सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई. सुपरस्टार अल्लु अर्जुन ने वायनाड लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए 25 लाख रुपए दान किए. अल्लु के बाद, दो पैन इंडिया सुपरस्टार ने भी केरल सीएम रिलीफ फंड यानी केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में 1…
पीलीभीत रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत
जनपद की सीमा उत्तराखंड से मिली होने के चलते दो राज्यों के लोग पीलीभीत रेल खंड पर यात्रा करते हैं। इस लिहाज से पीलीभीत का रेलवे स्टेशन प्रमुख माना जाता है। आमान परिवर्तन के बाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने पर जोर दिया जाने लगा था। चार माह पूर्व अमृत भारत स्टेशन योजना में पीलीभीत रेलवे स्टेशन को शामिल कर बजट जारी कर दिया गया। रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने के लिए 16.7 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया। स्टेशन को खूबसूरत रूप देने के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का…
भारतीय हॉकी टीम के साथ पेरिस ओलंपिक में हुई बेईमानी? हॉकी इंडिया ने की शिकायत
हॉकी इंडिया ने रविवार को यहां पेरिस ओलंपिक खेल 2024 की हॉकी स्पर्धा में आधिकारिक तौर पर अंपायरिंग की गुणवत्ता पर चिंता व्यक्त की. यह शिकायत भारत और ब्रिटेन के बीच क्वार्टरफाइनल मैच से संबंधित थी जिसमें अंपायरिंग के कई फैसलों ने मैच के परिणाम को प्रभावित किया. इस मैच में अनुभवी डिफेंडर अमित रोहिदास को 18वें मिनट में रेडकार्ड मिलने के बाद भारत को लगभग तीन क्वार्टर दस खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा. हॉकी इंडिया ने कई प्रमुख मुद्दों को शामिल किया. इस शिकायत में हॉकी इंडिया ने…
दूसरा वनडे हारा भारत, 18 साल में पहली बार श्रीलंका में हार सकता है सीरीज
श्रीलंका के स्पिनर जेफ्री वांडरसे के आगे भारत के स्टार बैटर्स ने घुटने टेक दिए . टीम इंडिया दूसरा वनडे 32 रन से हार गई. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भारत के साथ 241 रन का लक्ष्य था. टीम इंडिया 42. 2 ओवर में 208 रन पर ही ढेर हो गई. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली. पहला वनडे टाई रहा था. मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना…
पीलीभीत के कांवड़िये समेत दो की मौत, दो घायल
दो बाइकों की आमने-सामने की सीधी टक्कर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे पीलीभीत के कांवड़िये तेजपाल की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार सलीम ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में दो शिव भक्त सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की रात्रि करीब 9:30 बजे जनपद पीलीभीत के थाना बरखेड़ा कला के ग्राम परेबा अनूप निवासी 36 शिव भक्तों का एक जत्था बाइक द्वारा हरिद्वार से गंगा जल लेकर आ रहा था। इस जत्थे में शामिल दीपक , पप्पू और…
माली ने यूक्रेन से तोड़े राजनयिक रिश्ते, क्या है वजह ?
यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी ने कहा था कि पिछले महीने अल्जीरिया की सीमा के नजदीक हुई लड़ाई के दौरान उसने दखल दिया था. इस लड़ाई में माली के तुआरेग विद्रोही समूह ने माली के कई सैनिकों और वागनर ग्रुप के लड़ाकों को मार डाला था. तुआरेग विद्रोहियों का साथ अल-कायदा के लड़ाके भी दे रहे हैं. यूक्रेनी मिलिट्री इंटेलिजेंस के प्रवक्ता एंद्रेई युसोव ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी सेना ने तुआरेग विद्रोहियों को हमला करने के लिए जरूरी सूचना मुहैया कराई थी. माली के एक शीर्ष सैन्य…
हज के दौरान कई भारतीयों को बचाने वाले पाकिस्तानी ‘बजरंगी भाईजान’ से मिलिए
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के रहने वाले आसिफ़ बशीर ने इस साल हज के दौरान सऊदी अरब में एक वॉलेंटियर के रूप में काम किया. इस साल हज के दौरान भीषण गर्मी में सैकड़ों हाजियों की मौत हो गई. आसिफ़ बशीर ने तेज़ गर्मी से प्रभावित और बीमार हाजियों की देखरेख का फ़ैसला किया. इस साल हज के दौरान तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था. आशिफ़ बशीर ने जिन हाजियों की जान बचाई उनमें से अधिकतर भारतीय थे. भारत सरकार ने भी उनकी ईमानदारी, बहादुरी और…
दिल्ली में घर की दीवार पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के लिखे नारे ?
रोहिणी के पास अवंतिका इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपने घर की दीवारों पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान लॉन्ग लीव’ के नारे लिख दिये. विरोध करने पर युवक आसपास के लोगों से झगड़ने लगा. देखते-देखते मौके पर अन्य लोगों की भीड़ जुट गयी. मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई है. अभी तक की जांच पड़ताल में युवक मानसिक तौर पर बीमार लग रहा है. आरोपी युवक से पूछताछ जारी…
लखनऊ : ओबीसी दलित संग ब्राह्मणों को साधने की तैयारी में सपा
जनेश्वर मिश्रा का जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने के निर्देश सवर्ण,ओबीसी सियासत में संतुलन बनाने में जुटे अखिलेश 2027 में 40% वोट का लक्ष्य लेकर चल रही समाजवादी पार्टी सपा को हालिया चुनाव में 33.59 प्रतिशत वोट मिला सितंबर महीने में प्रदेश भर में पीडीए पंचायत करेगी सपा जिलों के बाद तहसील स्तर पर PDA पंचायत का आयोजन
लखनऊ-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भर्ती प्रक्रिया पर हुई मुखर, भर्ती प्रक्रिया में आउट सोर्सिंग का जमकर विरोध किया
सरकार नियमित भर्ती करें, भर्ती में आरक्षण का प्रावधान है, ‘चतुर्थ श्रेणी की भर्तियां आउट सोर्सिंग के ज़रिये होती है’, भर्तियों में आरक्षण का कोई पालन नहीं हो रहा वंचित समाज दबे कुचले लोग वंचित हो गए है, ‘आउट सोर्सिंग में वंचित वर्ग के आरक्षण का पालन हो’, पार्टी इस मुद्दे को जमीनी स्तर पर उठाएगी अनुप्रिया पटेल ने जाति जनगणना की मांग की, ‘जातीय जनगणना से दबे कुचले की संख्या पता चलेगा’, सत्ता आती जाती है संघर्ष ही मात्र विकल्प है
ग्रैंड फिनाले से पहले शिवानी कुमारी को मिल गई बॉलीवुड की फ़िल्म बतौर हीरोइन करेंगी फ़िल्म में काम
बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद शिवानी करोड़ों की लागत से बनने वाली फ़िल्म “घोड़ी पे चढ़के आना” के लिए आज शिवानी कुमारी को बतौर हीरोइन साइन किया। हालांकि शिवानी को बिग बॉस में जाने से पहले ही फ़िल्म में ले लिया था लेकिन आज शिवानी को लीड रोल में फाइनल किया ! इस फ़िल्म के निर्माता कैलाश मासूम ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि शिवानी इस फ़िल्म में मुख्य हीरोइन के रूप में काम करेंगी उनके अंदर कमाल की प्रतिभा है। इस फ़िल्म में बॉलीवुड के बड़े…
फर्रुखाबाद: आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम ने बैठक कर अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2024 आईजीआरएस के संदर्भ में उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की रैंकिंग सुधारने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। आईजीआरएस में प्राचार्य डायट का प्रदर्शन संतोष जनक न होने के कारण अपरजिलाधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि जो अधिकारी शिकायत करता को संतुष्ट न कर सकेंगे अपनी नौकरी भी न सुरक्षित रख पाएंगे। सीएचसी राजेपुर बढपुर ब मोहम्मदाबाद को शिकायतों का समाधान करने के निर्देश…
फर्रुखाबाद: बाइक छीन कर भागने वाले दो अभियुक्तों को मऊदरवाजा पुलिस बाइक सहित किया गिरफ्तार
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2024 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने राघवेन्द्र उर्फ जोनू यादव पुत्र जदुवीर निवासी दुईया थाना मऊदरवाजा, अभिषेक राजपूत पुत्र विजेन्द्र सिंह राजपूत निवासी रकाबगंज खुर्द थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद को दिनांक 02 अगस्त 2024 को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों की निशादेही पर उनके कब्जे से वादी मुकदमा से इलाज के नाम पर छीनी गयी मोटरसाइकिल बरामद कर अभियोग में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा में बृजेश कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम जिजईया थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ ने तहरीरी…
फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस को मिली कामयाबी ई-रिक्शा लूटने का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2024 पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अभियुक्त ईशू पुत्र श्रीकांन्त पाण्डे निवासी मोहल्ला जटवारा कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर लूटे गये ई-रिक्शा को बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आज प्रातः ई-रिक्शा चालक बृजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी पल्ला गल्ला मण्डी कोतवाली फर्रुखाबाद घायल अवस्था में थाना आये और…
फर्रुखाबाद: संम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 95 शिकायतें प्राप्त 06 शिकायत मौके पर निस्तारित।
फर्रूखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 03अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 34, विकास विभाग की 16,पुलिस विभाग की 20,विधुत विभाग की 05,कृषि विभाग की 02 व अन्य विभागों की 18 कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो…
मैनपुरी में कई लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थान प्रशासन द्वारा बंद करने के लिए की जा रही हैं करवाई ।
दिल्ली में हुए हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट है । यूपी सरकार द्वारा एक बहुत ही सही निर्णय है इन लेइब्रेरी में स्टूडेंट्स का भविष्य खराब हो रहा है ।क्योंकि इन में ना तोह सही संसाधन है और ना ही कोई मानक है और किसी का भी पंजीकरण नही है लाइब्रेरी का मतलब है। पुस्तकालय लेकिन इन में कोई पुस्तक ही नही है ये केवल स्टूडेंट्स का शोषण कर रही हैं ।सरकार इन लाइब्रेरी को जल्द से जल्द बंद करे।और उनके लिए एक मानक निर्धारित करे कि लाइब्रेरी…
ब्रिटेन में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 90 से अधिक लोगों को किया गया गिरफ़्तार ?
हल, लिवरपूल, ब्रिस्टल, मैनचेस्टर, ब्लैकपूल और बेलफास्ट में दुकानों को लूटा गया और पुलिस अधिकारियों पर हमले किए गए। लेकिन सारे प्रदर्शन हिंसक नहीं थे प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने नफ़रत फैलाने का प्रयास करने वाले अतिवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने को लेकर पुलिस को सरकार का पूरा समर्थन देने का वादा किया है। सोमवार को साउथपोर्ट के मर्सीसाइड में टेलर स्विफ्ट थीम पार्टी में हुई तीन लड़कियों की हत्या के बाद से तनाव काफ़ी बढ़ा हुआ है। लिवरपूल में पुलिस वालों पर ईंटें, बोतलें और फ्लेयर फेंके गए, कुर्सी फेंके…
पेरिस ओलंपिक्स में लवलीना-लक्ष्य सेन से पदक पक्का करने की उम्मीद, हॉकी टीम की नजरें सेमीफाइनल पर ?
भारत को मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से पदक पक्का करने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से होगा।भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक के आठवें दिन के नतीजे अच्छे नहीं रहे, लेकिन नौवें दिन रविवार को भारत को दो पदक पक्का करने की उम्मीद है। भारत को मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन में लक्ष्य सेन से पदक पक्का करने की उम्मीद है। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से होगा। अगर…
