(द दस्तक 24 न्यूज़ ) , चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को थाना कादरी गेट पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 13/06/2024 मधु पत्नी श्री स्वर्गीय संजीव कुमार निवासी अशरफ अली जसमई चौराहा जनपद फर्रुखाबाद को बस स्टैंड फर्रुखाबाद से दो व्यक्ति गाड़ी संख्या 27BD 5550 टाटा टियागो नीले रंग से आए और वादिनी को हरपालपुर जाने की बात कह कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और खुद को फोरेंसिक टीम का बताकर धोखाधड़ी करके दो चैन पीली धातु एक पेंडल पीली धातु ₹5000 नगर चोरी…
Month: June 2024
मैनपुरी के ग्राम रठेरा की बजबजाती नालिया दे रही है , बीमारी को दावत ?
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के ग्राम रठेरा में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते में जमा रहता है। बरसात के दिनों में करीब दो से तीन फुट पानी सड़क पर भर जाता है। इस समय सड़क पर जलभराव रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात में जलभराव से गंदा पानी घरों में घुस जाता है , और वही मैनपुरी सिरसागंज मुख्य मार्ग रठेरा में तो नाला उफान पर है। जहा लोगो का अब घर…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने वालों का आज भी तांता लगा रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और कहा कि आप सभी के सहयोग समर्थन एवं परिश्रम से ही समाजवादी पार्टी को भारी सफलता मिली है।समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की धांधली के बावजूद जनता ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में जो फैसला दिया उससे लोकतंत्र में मजबूती आई है। अयोध्या में जीत ने भाजपा की साम्प्रदायिकता से प्रेरित नफरती राजनीति को…
पीलीभीत : 10 रुपयों को लेकर दोस्तो में विवाद ,10 रुपये न देने पर चबा ली दोस्त की अंगुली
थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पांच जून को घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव के ही श्यामाचरण ने बरगदा गांव में भंडारे में प्रसाद खाने के लिए चलने को कहा। पहले तो उसने मना किया। ज्यादा दबाव डालने पर वह साथ चला गया। रास्ते मे कुरैय्या पेट्रोल पंप पर 30 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवाने के बाद श्यामाचरन ने उससे 10 रुपये मांगे। मना करने पर वह गालीगलौज करने लगा। आरोपी ने मारपीट भी की। उस…
पीलीभीत में संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला शव
अमरिया थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी बाबूराम के बेटे सुनील मजदूरी करते थे। उनकी शादी एक साल पूर्व बरेली के थाना नवाबगंज के गांव बीजामऊ निवासी युवती से हुई थी। दंपती के बीच अनबन होने के कारण बृहस्पतिवार शाम सुनील घर से चले गए। देर रात तक जब वह वापस नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चों ने स्कूल के पास पाकड़ के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी…
पीलीभीत में युवक की अप्सरा नदी में डूबने से मौत
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव बिसेन निवासी 16 वर्षीय राहुल वर्मा पुत्र खेमकरन लाल गांव के लोगों के साथ शनिवार दोपहर जानवरों को नहलाने के लिए अप्सरा नदी पर गए थे। जानवरों को नहलाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए। साथ आए बच्चों ने शोर मचाते हुए वहां से भागकर गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन के साथ गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर राहुल की तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद राहुल को बाहर निकाला गया,…
मैनपुरी में कुकरमुत्तों की तरह खुले स्विमिंगपूल नहीं कर रहे हैं प्रशासनिक गाइड लाइन का अनुपालन।
कम समय में ज्यादा धन कमाने की होड़ में जिले में खुले स्विमिंग पूल कर रहे हैं लोगों की जान से खिलवाड़। कुछ दिन पूर्व मधाऊ रोड पर स्विमिंग पूल कर्मियों ने घायल हुए एक युवक को फेक दिया था पूल के बाहर,इलाज के दौरान युवक की हो गई थी मौत। जिला प्रशासन का नही इस तरफ ध्यान आज तेज आवाज में स्पीकर बजाने और,सड़क पर जाम होने की एक शिकायत पर थाना कोतवाली की सिविल लाईन चौकी की पुलिस ने नगला कीरत में बंद कराया स्विमिंग पूल।
प्रयागराज-लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयोग किये गये सभी निजी हल्के एवं भारी वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि उनके किराये-भाड़े का भुगतान उनके बैंक खाते में ई-पेमेन्ट के माध्यम से किया जाना है।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयोग किये गये सभी निजी हल्के एवं भारी वाहन स्वामियों को सूचित किया जाता है कि उनके किराये-भाड़े का भुगतान उनके बैंक खाते में ई-पेमेन्ट के माध्यम से किया जाना है। जिनके वाहन उक्त निर्वाचन में प्रयोग किये गये हैं वे अपने बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति, मोबाईल सं० सहित,पोलिंग पर जाते समय ड्राईवर को उपलब्ध कराये गये रूटचार्ट की प्रति तथा लाग बुक (वाहन में लिये गये ईधन एवंतय की गयी दूरी के अंकन के साथ) सलंग्न कर भारी वाहनों के अवमुक्ति हेतु सहायक…
फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का हुआ आयोजन
(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया,बैठक में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्रियान्वयन इकाई के अनुबंध का नवीनीकरण किए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया, जेम पोर्टल द्वारा विभिन्न सामग्री के क्रय व भुगतान करने का प्रस्ताव पेश किया गया, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि क्रय की जा रही सामिग्री गुडवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप हो,व कोई भी खरीद मार्किट रेट से अधिक न हो, बैठक में…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पांचाल घाट पर गँगा दशहरा के लिये की जा रही तैयारियो का किया निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा पांचाल घाट पर गँगा दशहरा के स्नान के लिये की जा रही तैयारियो का निरीक्षण किया गया,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि घाट के दोनों तरफ बेरिकेडिंग कराई जाये, घाट के दोनों तरफ जनरेटर लगाये जाये,सफाई के लिये03 पालियो में सफाईकर्मी की टीम लगाई जाये, अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 10 गोताखोरों को लगाया गया है,जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि घाट के दोनों तरफ लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की जाये, पीने…
फर्रुखाबाद: विश्व रक्तदान दिवस पर सामूहिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया उदघाटन
(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2024 विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन व अमर उजाला फाऊंडेशन एवं जिला अस्पताल के द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित रक्तदान शिविर का फीता काटकर उदघाटन किया,कुल 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया गया, जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह दिए, जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। ब्लड बैंक में रक्त होने से इमरजेंसी में बहुत काम आता…
मैनपुरी:त्योहार को शांति प्रिय तरीके से मानना हम सब की है नैतिक जिम्मेदारी
बिछवा: आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है चुनाव के बाद सर गर्मी तेज है किसी भी प्रकार की कोई घटना ना हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से अपनी कमर को कसे हुए हैं। ईद उल अजरा व गंगा दशहरा के त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक संपन्न कराई गई। जिसमें सभी धर्म गुरुओं के साथ क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।पीस कमेटी की बैठक में बोलते हुए थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी ने कहा कि चुनाव के बाद क्षेत्र में संबंधों में किसी भी प्रकार…
मैनपुरी:मुख्यमंत्री की योजनान्तर्गत विकास कार्यों मे मिलेगी भोगाव नगर में मदद- चेयरमैन नेहा आशीष तिवारी
नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा आशीष तिवारी ने अपने प्रतिनिधि आशीष तिवारी के साथ मुख्यमंत्री आवास लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को भोगाव सिद्ध पीठ सोमेश्वर नाथ को पर्यटन स्थल तथा नगर में समुचित सड़के मुख्य मार्ग पर कैमरे महिला वात्सल्य चिकित्सालय महिला महाविद्यालय तथा नगर को सुन्दर व समृद्ध बनाया जा सके इस विषय में उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने नगर पंचायत भोगांव की तरफ से प्रस्ताव रखा तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को कराने का आश्वासन दियाचेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने बताया कि…
मैनपुरी: विश्व रक्त दिवस के अवसर पर रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ
मैनपुरी : महाराजा तेजसिंह जिला अस्पताल मैनपुरी आजदिनाक14.06.2024 विश्व रक्त दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल मैनपुरी ब्लड बैंक, में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मैनपुरी अविनाश कृष्ण ने फीता काटकरउद्घाटन किया उद्धघाटन केसमयसीएमओ डॉक्टर आरसी गुप्तासीएम एस मदन लाल, डॉ विकास यादव जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण, ने 5 संथाओं कंरणी सेना,संचेतना सोसाइटी,अमर उजाला फाउंडेशन, चैप्टर स्टडी एवं राजकीय पॉलीटेक्निक, छाछा, भोगांव, मैनपुरी को सम्मानित किया तथा 10 बार से अधिक रक्तदान देने वाले रक्तदाताओं प्रतीक चिन्ह देख सम्मानित किया अभिषेक यादव,आदित्य प्रताप सिंह,रवि गुप्ता, दुय्ष्यन्त…
बरेली :त्योहारों के पहले थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक गंगा दशहरा एवं बकरीद त्योहार को लेकर अपील।
बरेली/आंवला – बरेली जिले के सिरौली थाना परिसर में आगामी त्यौहार को लेकर की पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता कर रही सीओ डॉ दीपशिखा अहिवरन ने लोगों से गंगा दशहरा एवं बकरीद के त्यौहार को शांतिपूर्ण और भाईचारा के माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही कुर्बानी के बाद अपशिष्ट पदार्थ को चिन्हित स्थान व मिट्टी में दबाने का निर्देश दिया जिससे किसी भी दूसरे समुदाय को कोई आपत्ति या किसी तरह का विवाद उत्पन्न ना हो।इस दौरान सीओ डॉ दीपशिखा अहिवरन ने कहा कि…
यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 27 जून तक बढ़ा दिया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश के सम्बन्ध में निम्न आदेश दिए गए हैं ▪️ 24 जून 2024 तक सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई। ▪️ सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को 25 जून 2024 से सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 तक स्कूलों में रहकर करना होगा काम। ▪️ 28 जून 2024 से छात्रों के स्कूल का समय 07:30 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। ▪️ 01 जुलाई 2024 से सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 तक खुलेंगे।
जनपद रायबरेली के ऊंचाहार थाना अंतर्गत ग्राम सवैया धनी के प्रधान पति की धमकी भरा वीडियो प्रकाश में आया है।
जहां उन्हें के ग्राम सभा में रह रहे सचिन कुमार पुत्र पप्पू को बंजर जमीन पर लगे पेड़ पेड़ों को संरक्षण देना और उन्हें प्रधान पति के आदेश पर पेड़ कटवाने का मामला सामने आया है। जहां पर सचिन कुमार का कहना है। कि कई वर्षों से मैं इन पेड़ों की देखभाल कर रहा हूं। और कैसे कोई इन्हे काटकर मोटी रकम ऐथ सकता है। इन्हीं बातों को लेकर वह विपक्षी लकड़ हारे के साथ प्रधान पति सचिन कुमार को आक्रामक रूप से धमकी भरे लहजे से देख लेने की…
फर्रुखाबाद:जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
,(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 24 को डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री आईपीएस द्वारा विगत दिनों किए गए जेल निरीक्षण के दौरान कारागार के मुख्य द्वार पर लज्जाराम गौतम हेड जेल वार्डर के नेतृत्व में प्रदीप कुमार जेल वार्डर ,नवनीत कुमार जेल बार्डर ,अंकित कुमार जेल बार्डर और दुष्यंत कुमार जेल बार्डर द्वारा सलामी दी दी गई थी। डीजी जेल द्वारा अपनी निरीक्षण टिप्पणी में परेड के टर्न आउट की प्रशंसा की गई है । जिसके अंतर्गत जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को 500–500 रुपए का…
पीलीभीत में पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को दबोचा
कोतवाली पुलिस ने गांव जसोली दिवाली में पिछले कई दिनों से पत्थरबाजी करने के नामजद आरोपी को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पता चला कि गांव जसोली दिवाली का एक युवक रोजाना रात में शराब पीने के बाद घरों पर पत्थरबाजी करता है। विरोध करने पर वह लोगों से गाली-गलौज करता है और झगड़ने पर आमादा हो जाता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह युवक को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार गंगा दशहरा, बकरीद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में हुई सम्पन्न
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह की अध्यक्षता में आने बाले त्यौहार गंगा दशहरा, बकरीद के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई ,बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर मेडिकल कैम्प व दोनों तरफ 02- 02 एम्बुलेन्स लगाई जाए, श्रंगीरामपुर, ढाई घाट व अटैना घाट पर भी 02-02 एम्बुलेंस लगाई जाये,सभी घाटो पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करे,सभी घाटो पर साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाये, जिला पंचायत अपने सभी…
