जौनपुर: युवा चेतना दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयन्ती जौनपुर।जिले के तिलकधारी महाविद्यालय के महाराणा प्रताप व्यामशाला में स्वामी विवेकानंद की जयन्ती एकल विधालय अभियान के बैनर तले युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। जयंती समारोह के दौरान प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया इस कार्यक्रम के दौरान आये सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी पढ़नी चाहिए तथा उनकी जीवनी पढ़कर उस पर काम करना चाहिए वक्ताओं ने युवाओं से…
Month: January 2024
कासगंज : सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ युवा महोत्सव
स्वामी विवेकानंद ने सर्व धर्म समभाव का संदेश दुनिया को दिया। उन्होंने दुनिया के लोगों को विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उक्त उदगार विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किए। वे सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल में आयोजित युवा महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। मिर्जापुर मानपुर नगरिया स्थित सेंट वी 0एन 0पब्लिक स्कूल में आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। बाद में कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं…
मैनपुरी में नीम के पेड़ से निकल रही पानी की धार, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा; जिलाधिकारी भी देखकर हैरान
मैनपुरी के भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव छाछा में 15 दिनों से नीम के पेड़ से पानी निकलने की अफवाह के चलते जिलाधिकारी ने एसडीएम के साथ पहुंचकर विद्यालय में खड़े नीम के पेड़ को देखा। साथ में आई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम से सैंपल भरकर जांच कराने की बात कही। ग्रामीणों ने पूजा पाठ करने की भी जानकारी दी है। बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, एसडीएम संध्या शर्मा, बीएसए दीपिका गुप्ता, बीडीओ सुल्तानगंज छाछा स्थित जूनियर हाई स्कूल पहुंचे। उन्होंने नीम के पेड़ से पानी…
मैनपुरी : यूपी में गोली चलवा देंगे,यूट्यूबर ने पिस्टल लहराते हुए फिल्मी स्टाइल में बनाई रील
मैनपुरी में सोशल मीडिया पर एक युवती का पिस्टल लहराते वीडियो सामने आया है। इसमें वह फिल्मी गाने पर रील बना रहीं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती के पीछे एक कार खड़ी है। इसमें समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ है। वीडियो सामने आया तो लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। कई लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रही युवती यूट्यूबर आशवी यादव बताई जा रही हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि…
मैनपुरी में बांकेबिहारी मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मुक्त कराई गई दो बीघा भूमि
मैनपुरी में बांकेबिहारी मंदिर की जमीन पर किया गया कब्जा आखिरकार प्रशासन ने हटावा दिया। मंदिर के पुजारियों द्वारा धरने की चेतावनी के बाद प्रशासन की नींद टूटी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ने बुलडोजर से मंदिर की जमीन पर भरी गई नींव ध्वस्त करा दी। शीतला माता मंदिर के पुजारी अवधेश शुक्ला, रानी देवी, कमलेश शुक्ला आदि ने नौ जनवरी को उप जिलाधिकारी सदर से शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि शीतला माता मंदिर के ही बांकेबिहारी मंदिर के नाम दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया…
मैनपुरी में ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, आग में झुलसकर 6 माह की जुड़वा बहनों की मौत
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के औंछा कस्बे में करीब 6 माह की दो जुड़वा बहनों की आग में झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि सूचना पर पुलिस बचाव के लिए पहुंची और दोनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार को औंछा निवासी गौरव की दो जुड़वा बेटियां रिद्धि और सिद्धि (छह माह) को उसकी पत्नी रजनी ने पहली मंजिल के एक कमरे में…
पीलीभीत में पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
पीलीभीत में पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से मंच साझा कर रेलवे जंक्शन पर सांकेतिक भूख हड़ताल कर धरना दिया। बृहस्पतिवार को एनई रेलवे मजदूर संगठन की जंक्शन स्थित शाखा पर केंद्र और राज्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से धरना देते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाए। पुरानी पेंशन योजना को बंद करने से सभी कर्मचारी वर्ग पूरी तरह से सरकार के विरोध में है। कर्मचारियों का कहना था कि अगर उन लोगों की पुरानी पेंशन…
पीलीभीत के शहर की दहलीज पर पहुंचा बाघ, बाउंड्री पर खड़े होकर लोगों ने बनाया वीडियो
बृहस्पतिवार रात को एक बाघ शहर की दहलीज पर ही पहुंच गया। असम चौराहा के पास जेपी होटल के पीछे बाघ देखे जाने की सूचना से शहर में खलबली मच गई। सैकड़ाें लोग मौके पर पहुंच गए। वन विभाग व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक टीम बाघ की तलाश में जुटी थी। असम चौराहे से शहर शुरू हो जाता है। चौराहे के आस-पास ही दर्जनों कालोनियां, बाजार और होटल हैं। यहां दिन रात भीड़ रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों…
पीलीभीत में गलन और शीतलहर से कांपी तराई, 5.4 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
पीलीभीत। तराई में ठंड ने बृहस्पतिवार को और रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरे दिन सूरज बादलों में ही छिपा रहा। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। सड़कों पर चहलपहल कम दिखी। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर और अलाव का सहारा लिए बैठे दिखे। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। साथ ही तेज हवा भी चल रही थी। इससे मौसम का मिजाज काफी बिगड़ गया। बरसात की आशंका थी। लग रहा था कि सुबह दस बजे तक बारिश हो…
बरेली – विविध प्रतिभाओं की धनी इन्द्रा कुमारी सक्सेना पंचतत्व में विलीन।
बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रदेश प्रबन्ध करिणी सदस्य नवीन कुमार की माताजी जी जी आई सी से सेवानिवृत्त संगीत लैक्चर इन्दिरा कुमारी गायन वादन की विशेषज्ञ के साथ ही साथ एक्यूप्रेशर, आर्युवेदिक व योग के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा करती थी। ज्ञातव्य हो कि सेवानिवृत्त के उपरांत कुछ समय जयपुर रहीं थीं वहां से भी इलाज हेतु तमाम मरीज बरेली आते थे। समाज सेवा में रची-बसी श्रीमती इन्दिरा ने मृत्यु उपरांत अपनी आंखें दान कर थीं जिसे कल चिकित्सक ने स्वीकार कर लीं।बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश…
बरेली – नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब लोगों को बांटे गरम कपड़े।
मीरगंज – कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में नूरी वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब लोगों को गर्म कपड़े वितरण किये। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें इस समय कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही। सुबह कोहरे की चादर छाई रहती है। और सुबह से लेकर शाम तक बर्फीली हवाओं में गलन बढ़ गई है। (ठंडी हवा चल रही हैं।) ठंड में हड्डियां तक सुन्न पड़ने लगी हैं। शीत लहर से पूरा दिन लोग ठिठुरते रहते हैं। अधिकता लोग पूरा दिन अलाव या हीटर के सामने बैठकर हाथ पैर सेंकते हैं। जिससे…
बरेली – वरिष्ठ जन कल्याण समिति का कार्यक्रम संपन्न, दिनेश दादा को किया सम्मानित।
वरिष्ठ जन कल्याण समिति के कार्यक्रम में दिनेश दादा एडवोकेट को किया सम्मानित, जानकारी के अनुसार वरिष्ठ जन कल्याण समिति, पुराना शहर, बरेली द्वारा नव वर्ष के अवसर पर भजन कीर्तन गा- बजा कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर 60 वर्ष के पूर्ण हुए श्र दिनेश दददा एडवोकेट को समिति में विधिवत् रूप से शामिल किया। और उन्हें शुभकामनाएं एवं उपहार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष प्रोफेसर आर. के. वैश्य ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनेश दददा को…
लखनऊ: 11 जनवरी, 2024आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वच्छता पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वच्छता पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो नगरों वाराणसी को भारत के सबसे स्वच्छ गंगा टाउन का प्रथम एवं प्रयागराज को द्वितीय पुरस्कार मिला। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर-कमलो से आज गुरूवार को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के बाद यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि इस बार यूपी ने एक इतिहास रच दिया है, क्योंकि…
हरदोई -रूपापुर चीनी मिल छोटे किसानों के साथ कर रहा सौतेला व्यवहार
हरदोई – जनपद की विधानसभा सवायजपुर के विकासखंड भरखनी में स्थित डीसीएम शुगर मिल रूपापुर में कई दशकों से छोटे बड़े किसान गन्ने की फसल करते आ रहे हैं लेकिन इस वर्ष छोटे किसानों का गन्ना न ही करने से मोह भंग होता जा रहा है. हर गांव गली चौराहों पर छोटे किसान गन्ना नहीं करने की बात कर रहे हैं. कई गांव के किसानों से गन्ना न करने की बात की जानकारी ली गई तो उन्होंने गन्ना सर्वे ठीक न करने की बात कही. छोटे किसान चाहते हैं कि…
गोरखपुर महोत्सव में जिला कारागार उत्पाद की लगाई गई प्रदर्शनी
गोरखपुर जिला कारागार में बंद कैदियों के द्वारा टेराकोटा के उत्पाद तथा सब्जियों को समय-समय पर उत्पादित किया जाता है जिसकी प्रदर्शनी आज गोरखपुर महोत्सव में बृहस्पतिवार को लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश श्री तेज प्रताप तिवारी ने किया जिला कारागार के बंदियो द्वारा निर्मित शिवाजी महाराज की मूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र है जिला कारागार में उत्पादित सब्जियों का भी प्रदर्शन के लिए स्टॉल लगाया गया इस अवसर पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राम कृपाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदर्श श्रीवास्तव एवं जिले के अन्य न्यायिक अधिकारी…
फर्रुखाबाद:पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्त अवैध शस्त्रों व उपकरणों सहित किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा 10 जनवरी 2024 को चार अभियुक्त आकाश सक्सेना उर्फ माईवाला पुत्र श्याम सक्सेना उर्फ छिद्द हाल पता- तलैया फजल इमाम कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़ मूल पता- ट्रान्स यमुना कालोनी, थाना एत्मादौला जनपद आगरा, अमित प्रजापति पुत्र हरिओम प्रजापति नि० विष्णुगढ रोड मोहल्ला रामपुर बैजू थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज ,मदन कुमार पुत्र सर्वेश कुमार नि०…
कासगंज जनपद के विकाश खंड सोरों में खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल एलईडी बैन को किया रवाना
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत आज दिनांक 11/01/24 में जनपद कासगंज के विकासखंड सोरो में खंड विकास अधिकारी श्री मनीष वर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर मोबाइल एलईडी बैन को विकासखंड के समस्त राजस्व ग्राम पंचायत अस्तर पर रवाना किया जिसमें एलईडी बैन के माध्यम से वीडियो फिल्म प्रदर्शन के द्वारा हर घर जल एवं शुद्ध सुरक्षित पेयजल तथा जल जनित बीमारियों के बारे में वीडियो शो के माध्यम से सभी ग्राम वासीओ को वीडियो दिखाया जाएगा यानी वह समझ सके की पानी का दुरुपयोग ना करें क्योंकि…
मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी सहित तीन को मारी टक्कर, बालिका की मौत, दो की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने सड़के किनारे खड़ी मां-बेटी और युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालिक की मौत हो गई। जबकि मां और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे कार चालक को पकड़ लिया। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के ललूपुर गांव के पास हुआ। दोपहर को भोगांव की ओर से कार आ रही थी। ललूपुर गांव निवासी मां-बेटी सड़क किनारे…
मैनपुरी में दो वर्ष के मासूम बालक से कुकर्म करने वाले दोषी को 20 साल की सजा, 11 हजार का जुर्माना भी लगा
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो साल पहले बालक से कुकर्म करने वाले को मुकदमे की सुनवाई के बाद स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने 20 साल की सजा सुनाई है। उस पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा सुनाने के बाद उसको हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला एक आठ साल का बालक 20 मार्च 2023 को घर के बाहर खेल रहा था। बालक को गांव का ही रहने वाला लल्लन धोबी उसको मोबाइल…
पीलीभीत में निजी अस्पताल में सफाई कर्मियों को मिले नियमानुसार मानदेय
पीलीभीत में महर्षि वाल्मीकि सेना (अटल) के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजी अस्पतालों में कार्यरत सफाई कर्मियों के हो रहे शोषण को लेकर शिकायत की गई। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में कहा गया है कि निजी अस्पतालों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सरकारी नियमावली के अनुरूप उनको वेतन भी नहीं दिया जा रहा। इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले के सभी निजी अस्पतालों में कार्यरत सफाई कर्मचारी…
