बरेली – सिरौली नगर पंचायत में पठान मूवी के विरोध में हिंदू रक्षा दल ने जलाया पुतला।

बरेली – सिरौली नगर पंचायत में शाहरुख की पठान मूवी का विरोध करते हुए हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया। सोमवार को हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष आशीष कठेरिया की टीम ने नगर के प्रमुख चौराहे पर पठान मूवी का कड़ा विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शाहरुख खान का पुतला भी दहन किया। इस मौके पर मोती राम कश्यप, विवेक गुप्ता, मुकेश, प्रेम शंकर, श्याम सिंह, पुनीत गुप्ता, जगतपाल प्रजापति, अजयपाल, क्षत्रपाल गंगवार, सुमित शर्मा, बांकेलाल, भूपराम आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा

बरेली – पराग मिल्क डेरी संचालक बीजेपी नेता और बेटे के साथ मीरगंज थाना पुलिस ने की अभद्रता और मारपीट

बरेली – तहसील मीरगंज गेट के सामने है पराग मिल्क डेरी , डेरी संचालक ने हेड कांस्टेबल पर दो हजार रुपये मांगने का लगाया आरोप डेरी मालिक ने बताया हेड कांस्टेबल को दो हज़ार रुपये न देने पर हेड कांस्टेबल ने गल्ले में रखे रुपये और मोबाइल लूटने का लगाया आरोप डेरी मालिक औऱ बेटे को थाने ले जाने पर बीजेपी नेताओं ने थाने में काटा हंगामा जानकारी होने पर एस एस पी ने मामले को गंभीरता से लेते हुऐ हेड कांस्टेबल को लाईन हाजिर किया है बीजेपी नेताओं ने…

प्रयागराज : जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु तथा व्यापार बन्धु समिति की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बन्धु तथा व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित…

मैरीकॉम से लवलीना ने यहीं से बॉक्सिंग के बारे में जाना, ओलिंपिक ब्रॉन्ज जीता

असम की मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन…सोमवार को नेशनल चैंपियन बन गईं। 25 साल की इस मुक्केबाज ने 75 किग्रा वेट कैटेगरी में अरुंधति को हराया। गोल्ड मेडल मैच से पहले टोक्यो ओलिंपिक गेम्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना ने पेरिस ओलिंपिक की तैयारी, करियर और अपने संघर्ष पर खास बातचीत की। बातचीत में लवलीना ने अपने बॉक्सिंग में आने का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया- ‘मैंने बॉक्सिंग की शुरुआत मिठाई के डिब्बे में लिपटे अखबार में मोहम्मद अली की खबर पढ़कर की थी। पापा ने मुझे वह खबर पढ़ाई थी और मुझे…

चीन सरकार ने बढ़ते मामलों के बीच बॉर्डर खोलने, क्वारंटाइन हटाने का फैसला लिया

कोरोना मामले बढ़ने के बाद चीन ने 24 दिसंबर को बॉर्डर सील करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब सरकार ने 8 जनवरी से बॉर्डर खोलने का फैसला किया है। इसके अलावा क्वारंटाइन भी खत्म कर दिया जाएगा। इससे साफ हो रहा है कि सरकार अब कोरोना को आम फ्लू मान रही है। दूसरी तरफ चीन ने फैसला किया है कि वो कोरोना से निपटने के लिए फाइजर के कोविड ड्रग का इस्तेमाल शुरू करेगा। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में चीन के स्वास्थ्य केंद्रों पर…

ट्विन हर्ट बेकरी में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने 1 घंटे बाद पाया काबू

लखनऊ के जानकीपुरम में 60 फिटा रोड पर स्थित ट्विन हर्ट बेकरी में सोमवार रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते धुआं और लपटे निकलने लगी। सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।पुलिस के मुताबिक ट्विन हर्ट बेकरी में सोमवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। आस-पास के लोगों ने की सूचना पर जानकीपुरम थाने पुलिस के साथ बीकेटी फायर स्टेशन से दो और इंदिरा नगर से एक गाड़ी…

कानपुर से लेकर मुंबई तक इरफान की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस जुटाएगी ब्यौरा

कानपुर के सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद अब उनकी करोड़ों की संपत्ति भी जब्त होंगी। संपत्तियां चिह्नित करने के लिए पुलिस की एक अलग टीम को लगाया गया है। इरफान के पास कानपुर से लेकर मुंबई तक करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्तियां हैं। इसके साथ ही शहर के कई लोगों के साथ पार्टनरशिप में उनका बिल्डिंग बनाने, टेनरी, लेदर का काम से लेकर कई कारोबार चल रहे हैं। जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इरफान सोलंकी के खिलाफ…

सर्द हवाओं ने यूपी में बढ़ाई गलन, अगले 3 तीनों तक घने कोहरे का आसार

यूपी में गिरते तापमान के चलते ठंड बढ़ती जा रही है। लखनऊ समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। जिसके बाद झांसी, बरेली और आगरा सबसे अधिक ठंडा शहर रहा। कोहरे की वजह से सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से लखनऊ पहुंची। इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से बरेली के लिए 11 बजकर 18 मिनट पर सोमवार को रवाना हुई। कोहरे के कारण या विमान बरेली में चक्कर काटता रहा। मगर लैंड नहीं कर सकी। विमान डायवर्ट…

कन्नड़ की 5 फिल्मों ने कमाए 2056 करोड़ :2022 में बॉलीवुड के 2040 करोड़ डूबे

2022 के गुजरने में अब 4 ही दिन बचे हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। 38 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को करीब 2040 करोड़ का नुकसान हुआ है। हां, दिलचस्प ये रहा कि भारत की सबसे छोटी फिल्म इंडस्ट्रीज में गिनी जाने वाली कन्नड़ सिनेमा की 5 फिल्मों ने ही 2056 करोड़ की कमाई कर डाली। 2023 में बॉलीवुड कैसे कमबैक करेगा, ये देखने लायक हो सकता है। नए साल में सबसे ज्यादा निगाहें शाहरुख खान पर रहेंगी, क्योंकि 4 साल बाद शाहरुख वापसी कर रहे हैं…

इतने दुबले थे कि डायरेक्टर ने पैंट के अंदर पहनाई थीं लड़कियों की 7 लेगिंग्स, सलमान खान के जन्मदिन पर जानिए उनके बारे में कुछ खास

आज सलमान खान का 57वां बर्थडे है। सलमान वो सुपरस्टार हैं जो अपने दुबलेपन के कारण कभी हीरो नहीं बनना चाहते थे। डायरेक्शन सीख रहे थे। किस्मत से फिल्म बीवी हो तो ऐसी मिली और वो बड़े पर्दे पर आ गए। मजेदार ये है कि खुद सलमान चाहते थे कि उनकी ये फिल्म फ्लॉप हो जाए क्योंकि उन्होंने इसमें काफी घटिया काम किया था और वो नहीं चाहते थे कि कोई उसे देखे। जब फिल्म मैंने प्यार किया साइन की तो इतने दुबले थे कि उन्हें कई सीन पैंट के…

आत्महत्या या मर्डर हुआ था सुशांत का, केस में बड़ा खुलासा सवालों के घेरे में

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई साल हो गए हैं, लेकिन इसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या बताकर केस बंद कर दिया था, लेकिन उनके फैंस इस बात पर अड़े रहे कि उनका मर्डर हुआ है। अब इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है। कूपर अस्पताल में सुशांत के पोस्टमॉर्टम के वक्त वहां मौजूद अटॉप्सी स्टाफ में शामिल रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। उन्होंने कहा कि…

चीन में कोरोना बरपा रहा कहर , श्मशान घाटों के बाहर लगी लंबी लाइनें

चीन में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके कारण चीन में हाहाकार मचा हुआ है। चीन में स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हालात ये हो गए हैं कि चीन में श्मशान घाट भर गए हैं। लोगों को अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए चीन के लोगों वहां के हालात के बयां कर रहे हैं। चीन के लोगों को शव वाहन की तलाश में काफी परेशानियों का…

कन्नौज जिले के 72 आयुर्वेदिक चिकित्सकों का हुआ सम्म्मान

छिबरामऊ (कन्नौज) : राजस्थान औषधालय (आरएपीएल ग्रूप) मुम्बई द्वारा भारत भर में चलाये जा रहे डॉक्टर्स सम्मान समारोह के तहत छिबरामऊ में वेस्टर्न बाईपास के पास रामेस्वरूम पैलेस में सोमवार को डॉक्टर्स सम्मान समारोह में कन्नौज जिले के 72 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आयुर्वेद अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने अपनी जान की बाजी लगाकर लाखों कोविड-19 के मरीजों की जिंदगी बचाई, असल कोरोना योद्धा आयुर्वेद के चिकित्सक हैं, भारत में आयुर्वेदिक दवाईयों का ईस्तमाल नहीं किया जाता तो देश में…

जिलाधिकारी प्रयागराज ने मुंडेरा मंडी मे बनाए गए जैविक बाजार का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को मुण्डेरा मण्डी में बनाये गये जैविक बाजार का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि जैविक बाजार में जनपद के किसानों के द्वारा उगायी जा रहे जैविक सब्जियों एवं अन्य उत्पादों को किसानों से खरीद कर विक्रय किया जायेगा। इसके लिए वेण्डर का चयन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा है कि वेण्डर के द्वारा होने वाली समस्त कार्रवाईयां पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित…

गौतमबुद्ध नगर : नए साल से पहले मदर डेयरी ने नोएडा-एनसीआर वालों को दिया दूध के दाम बढ़ोतरी का तोहफा

गौतमबुद्ध नगर : नए साल से पहले मदर डेयरी ने नोएडा-एनसीआर वालों को दिया दूध के दाम बढ़ोतरी का तोहफा- महंगाई की मार से परेशान जनता की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, पहले ही पेट्रोल डीजल के लिए महंगी कीमत चुका रहे आम लोगों को अब दूध भी महंगा ही नसीब होगा। नए साल से पहले मदर डेयरी ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। दूध के बढ़े हुए दाम मंगलवार से लागू हो गए है। मदर डेयरी…

फर्रुखाबाद:रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को साल में दो बार दी जाती है विटामिन ए की खुराक-सीएमओ

फर्रुखाबाद ,26 दिसंबर 2022 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आगामी शनिवार यानि 31दिसंबर से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का आयोजन होगा। इस विशेष आयोजन के दौरान नौ माह से पांच वर्ष तक के 2.51 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान पूरे माह चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है। प्रतिवर्ष दो बार छह-छह माह के अंतराल पर नियमित टीकाकरण, वीएचएनडी सत्रों पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि शासन…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री से मिले यूपी के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति प्रधानमंत्री ने सराहा उत्तर प्रदेश के कैदियों का हुनर,मंत्री ने भेंट किए कैदियों के स्वनिर्मित वस्तुएं

लखनऊ, 26 दिसंबर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज दिल्ली में उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने शिष्टाचार भेंट की। भारत के इतिहास में आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश के मंत्री ने विभागीय कार्यों को प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री से भेंट की है। भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी की जयंती के ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री से मुलाक़ात कर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति ईमानदारी को अपना मूलमंत्र…

कासगंज – जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने 2 दिन का अवकाश किया घोषित

शीतलहर के चलते जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को 27 व 28 बंद करने के दिए निर्देश क्लास 1 से लेकर 8 तक सभी विद्यालय रहेंगे बंद कासगंज जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने किया आदेश जारी रिपोर्ट – दीपक चतुर्वेदी ।

मैनपुरी : आज सुबह ग्राम रठेरा में घने कोहरे और ठण्ड में ठुठरते दिखे छात्र

यूपी परिवहन निगम ने कोहरे के चलते कुछ दिन पहले ही रात 8 बजे के बाद बसें न चलाने का फैसला लिया था। इसके मुताबिक, अगर ड्राइवर को सफर में कोहरा मिलते तो वह रास्ते के बस स्टेशन, ढाबा, थाना, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा पर गाड़ी खड़ी कर देगा और कोहरा छंटने के बाद यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाएगा। इसके अलावा अगले एक महीने तक बसों की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद यह आदेश जारी किया गया है। आदेश मिलने के…

UP: कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को मिला सीएम योगी का साथ

उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले 53 पत्रकारों के परिवारों को यूपी सरकार की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई. कोरोना काल में असमय जान खोने वाले पत्रकारों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि चेक प्रदान किए. सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर ये चेक पीड़ित परिवारों को सौंपे. बीजेपी इस दिन को सुशासन दिवस के तौर पर मनाती है. सीएम योगी आदित्यनाथ…