फर्रुखाबाद:बीसीपीएम ने दस क्षय रोगियों को लिया गोद

फर्रुखाबाद, 21 दिसंबर 2022 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज के ब्लॉक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबन्धक (बीसीपीएम) विनय मिश्र ने बुधवार को 10 क्षय रोगियों को गोद लिया | उन्होंने क्षय रोगियों को पोषाहार प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया कि जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक वह उनका पूरा ख्याल रखेंगे | पोषण पोटली में गुड़, चना, सत्तू, तिल, गजक, फल आदि शामिल था | इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने कहा कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है | इसलिए क्षय रोगी…

बरेली – करणी सेना ने मजार मुद्दे पर जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन।

बरेली – करणी सेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज जिलाधिकारी महोदय से मिलकर उनको एक ज्ञापन दिया जिसके संदर्भ में करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इज्ज़तनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी हुई अवैध तरीके की मजार को हटाने को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की है, उन्होंने कहा कि हाल ही में रेल्वे स्टेशन विभाग द्वारा वहाँ एक नोटिस चस्पा किया गया है उस नोटिस के अनुसार डेड लाइन 28 तारीख है उसमें दर्शाया गया है…

पीलीभीत : जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी संतराम का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद को शांत करा दिया।इसके बाद उसके परिजन गेहूं में पानी लगाने के लिए खेत पर पहुंच गए।वह घर पर अकेला था।इसी दौरान कमरे में जाकर उसने रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।पडोसियों ने उसको बेहोश पड़ा देखा,तो सूचना परिजनों को दी। इस पर खलबली मच गई।मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए आनन-फानन में लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर…

पीलीभीत : तहसीलदार का ड्राइवर फरार,पुलिस ने दी दविश

पूरनपुर। खनन माफियाओं से सांठगांठ कर अवैध खनन की सूचना देने वालों का ऑडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी अभी फरार है।जिसको पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।14 दिसंबर को तहसीलदार के ड्राइवर हेमंत और खनन से जुड़े व्यक्तियों का ऑडियो वायरल हुआ था।जिसमें कार्रवाई से बचाव के लिए अफसरों को सुविधा शुल्क देने की बात की जा रही है।ऑडियो में सूचना देने वालों को ठिकाने लगाने की भी सहमति बनाई गई है। ऑडियो वायरल…

पीलीभीत : घर में घुसकर आरोपियों ने मचाया तांडव,रिपोर्ट दर्ज

माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी मेवाराम ने बताया पड़ोस के रहने वाले परमेश्वरी दयाल से मनमुटाव चल रहा है।इसके चलते आरोपी उसे रंजिश मानते हैं।19 दिसंबर को मैं किसी काम से घर वापस लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में उसे परमेश्वर दयाल ने अपने पुत्र ललित व उमेश के सहयोग से रास्ते में घेरकर जमकर पीटा। इसके बाद ग्रामीण भाग कर अपने घर पहुंचा।तो आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडों व असहलहों से लैस होकर उसके घर में घुस गए।परिवार के लोगो को जमकर मारापीटा।इससे बह घायल हो…

पीलीभीत ; धोखाधड़ी करने पर हिमाचल पुलिस ने युवक को दवोचा

पूरनपुर। हिमाचल प्रदेश के एक युवक के हजारों रुपये नगर के एक युवक के खाते में आ गए।मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।हिमांचल पुलिस ने पूरनपुर पहुंच कर जांच पड़ताल की तो रुपए पूरनपुर के रहने वाले एक युवक के खाते में पाए गए।इस पर युवक ने वापस कर दिया। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी निवासी अजय कुमार ने बताया फरवरी 2022 को पीड़ित के बैंक खाते से 17250 रुपये खाते से कट कर दूसरे खाते में पहुंच गए। पीड़ित ने काफी ढूंढने का प्रयास किया।लेकिन वे नहीं मिल…

पीलीभीत ; सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी रवि कुमार गौतम भारतीय किसान यूनियन (भानु)के नगर अध्यक्ष है।उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 683 रखवा 0.1300 हेक्टेयर जमीन उपजाऊ व कृषि योग्य भूमि है। उस भूमि को राजस्व संहिता की धारा 80 के तहत आकर्षित भूमि घोषित कराए बगैर प्लाटिंग कर दुकानें व मकानों का निर्माण कर दिए गए।जिससे राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। गाटा संख्या 683 रकवा 0.1300 हेक्टेयर में दुकानों व मकानों का निर्माण हो जाने के बावजूद मौके पर खरीदी गई भूमि से अधिक भूमि मौजूद है।…

पीलीभीत ; दुकान बिक्री करने के नाम पर लाखों रुपए हड़पे

नगर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी हीरा गुप्ता ने बताया उसकी नगर के मोहल्ला साहूकारा में नगर निवासी एक व्यक्ति की दुकान स्थित है।वह उसको वेचना चाहता था।नगर के निवासी पिता-पुत्र घर पहुंचे,उन्होंने दुकान बेचने के लिए कहा।दुकान बेचने के लिए कई बार बातचीत होने के बाद हीरा गुप्ता ने दुकान का सौदा कर डेढ़ लाख रुपए बतौर एडवांस दे दिया।आरोप है कि काफी समय वीत जाने के बाद भी उसको दुकान नही दी गई।इस पर पीडित ने कईवार दुकान न देने पर दिए गए रुपये वापस करने के लिए कहा…

पीलीभीत : 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कल स्मृति दिवस मनाया गया।

पूरनपुर गुरु गोविंद सिंह साहब के 4 बलिदानी वीर सपूतों की याद में निबंध प्रतियोगिता की गई साथ ही बालकों ने वीर सपूतों का वेश रखकर उनके जीवन से प्रेरणा भी ली।चार नहीं तो क्या हुआ? जीवित कई हजार ,,,,कहते हुए गुरु गोविंद सिंह साहब ने देश और हिंदू धर्म की रक्षा हेतु अपने पुत्रों का बलिदान दे दिया। हिंदू धर्म की रक्षा की और अंतिम समय तक मुस्लिम धर्म स्वीकार नहीं किया। ऐसा कहा जाता है कि मुस्लिम धर्म अंगीकार न करने के एवज में उनको जिंदा दीवार में…

फर्जी आधार कार्ड से यात्रा कराने के मामले में इरफान सोलंकी के साले समेत 7 की जमानत खारिज

सपा विधायक इरफान सोलंकी को फर्जी आधार कार्ड से दिल्ली से मुंबई तक यात्रा कराई गई थी। इसमें मदद करने के आरोपी नूरी शौकत, विधायक इरफान सोलंकी समेत सात लोगों की जमानत याचिका जिला जज संदीप जैन ने बुधवार देर रात खारिज कर दी। गुरुवार को सपा विधायक और उनके भाई रिजवान सोलंकी की आगजनी मामले में जमानत पर कोर्ट सुनवाई करेगी। करीब तीन घंटे के जिरह के बाद देर रात कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। बचाव पक्ष जहां एक ओर इसे राजनीतिक रंजिश साबित करने में लगा रहा, वहीं…

यूपी में करेंगे हीरो, एवन, पाहवा और वैप ग्रुप तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश, सीएम बोले-हर जरूरत को रखा जाए ख्याल

उत्तर प्रदेश के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ स्टार्टिंग बिजनेस के अनुकूल माहौल से प्रभावित भारतीय उद्यमियों के एक समूह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान औद्योगिक दल ने उत्तर प्रदेश में विविध सेक्टरों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की, साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में सहभागिता के लिए उत्साह जताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार 10 से 12 फरवरी, 2023 तक लखनऊ में एक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय…

124 दिनों से दे रहीं विधवा महिलाएं धरना, महिला किसानों ने कहा – हमारी जमीन वाटर पार्क के अंदर है

लखनऊ से 33 किमी दूर, इटौंजा ओवरब्रिज के पास विधवा किसान महिलाएं बीना, राजेश्वरी, उर्मिला और ललिता धरना दे रही हैं। उनके साथ 15 और किसान भी हैं। ये सभी पिछले 124 दिनों से अपनी जमीन के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका आरोप है कि नीलांश वाटर पार्क के मालिकों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।दैनिक भास्कर के रिपोर्टर धरनास्थल पर पहुंचे। 124 दिनों से धरना दे रही महिलाओं से बात की। उस आंदोलन स्थल को भी देखा, जहां पिछले दिनों बरसात होने पर घुटनों तक पानी…

सेना में भर्ती के नाम ठगी करने वाला फर्जी कप्तान गिरफ्तार, वर्दी पहनकर गांठता था रौब

यूपी STF ने बुधवार को मिलैट्री इन्टेलीजेन्स की सूचना पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया। वह कैप्टन की वर्दी पहनकर बेरोजगारों को सेना और पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उसके बाद पैसे लेकर भाग जाता था। STF गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती के नाम पर ठगी की सूचना मिली थी। इस पर एक टीम बनाकर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। बुधवार…

1.85 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता दी और यूक्रेन कभी अकेला नहीं होगा: जो बाइडेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस से युद्ध शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। जहां वे अमेरिकी राष्ट्रपति से मिले। व्हाइट हाउस में इस मुलाकात के बाद US प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने कहा कि यूक्रेनियन दुनिया के सामने आदर्श रख रहे हैं।इस बीच बाइडेन प्रशासन ने घोषणा की कि वह यूक्रेन को 1.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान करेगा। इसमें पैट्रियट मिसाइल बैटरी के लिए धन मुहैया कराना भी शामिल है।हालांकि बाइडेन ने बाद में यह भी कहा, “यह सिस्टम एस्केलेट्री नहीं डिफेंसिव है… हमें…

CSK और SRH किस किस पर खेल सकती है दांव; जानिए सभी टीमों की जरूरत

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर 2022 को होगा। कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाली नीलामी में सभी 10 टीमें अपनी जरूरत के हिसाब से बोली लगाएंगी।टीमों की ऑक्शन स्ट्रैटजी का खुलासा तो शुक्रवार को ही होगा। उससे पहले इस खबर में हम जानने की कोशिश करेंगे कि सभी टीमों की जरूरतें क्या हैं? किस टीम के पर्स में कितना अमाउंट है? कौन सी टीम किन प्लेयर्स को टारगेट करेंगी?2023 के IPL सीजन में कुल 10 टीमें होंगी। एक टीम…

अमिताभ को याद आए मां के जीवन के आखिरी पल, बोले- उन्हें बचाने की कोशिश में लगे डॉक्टर से मैंने कहा, उन्हें जाने दो

अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने आज ही के दिन यानी 21 दिसंबर 2007 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी पुण्यतिथि है, इस मौके पर बिग-बी ने मां के साथ बीते आखिरी क्षणों को याद करते हुए बेहद इमोशनल ब्लॉग शेयर किया है। उनके इस ब्लॉग को पढ़कर खुद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए।21 दिसंबर का दिन को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा- ‘मां अपने स्वभाव की तरह ही शांति से चली गईं। उस वक्त मैंने डॉक्टरों को बार-बार उनके नाजुक से दिल…

कब शुरू हुआ मल्टीस्टारर फिल्म बनने का सिलसिला, आइये जानते हैं

23 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिल्म सर्कस रिलीज होने वाली है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, अश्विनी कालसेकर, मुकेश तिवारी, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, विजय पाटकर, सिद्धार्थ जाधव, सुलभा आर्या जैसे स्टार हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है। ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी मल्टीस्टारर फिल्म है जिसे सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लगभग 2800 से 3200 तक के स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। देखना ये होगा कि ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स…

जयदीप अहलावत करीना कपूर की अगली फिल्म में आएंगे नजर, अब अगले दो साल तक डेट्स नहीं

पॉपुलर एक्टर जयदीप अहलावत की हालिया रिलीज फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को आडियंस खूब पसंद कर रही है। फिल्म में जयदीप के काम को काफी सरहाया गया है। जयदीप की मानें तो इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा और अब वे अपने इस पड़ाव से काफी संतुष्ट हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, जयदीप ने अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं।वो उन लोगों का बड़प्पन है, वो बड़े लोग हैं ऐसा कुछ नहीं होता…

पीलीभीत:प्रदेश स्तरीय सबजूनियर वॉलीबाल बालिका प्रतियोगिता में विजेता टीम जिलाधिकारी ने सौंपी ट्रॉफी।

पीलीभीत प्रदेश स्तरीय सबजूनियर वॉलीबाल बालिका प्रतियोगिता मैच का समापन गांधी स्टेडियम पीलीभीत में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने किया। उन्होंने स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर को विजेता ट्रॉफी सौंपी, ट्रॉफी मिलते ही विजेता टीम के खिलाड़ी खुशी से उछल पड़े। विजेता टीम ने उपविजेता गोरखपुर मंडल 3-0 से पराजित किया गया। समापन समारोह को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद भी अपना अहम स्थान रखते हैं खेलों से जहां सर्वांगीण विकास होता है, वहीं प्रतिस्पर्धा और त्वरित निर्णय की भावना पैदा…

पीलीभीत:साइबर हेल्पडेस्क टीम थाना पूरनपुर द्वारा चलाया गया साइबर जागरुकता अभियान

पीलीभीत/ पूरनपुर: पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में साइबर हेल्प डेस्क टीम थाना पूरनपुर में साइबर जागरुकता अभियान के अन्तर्गत गन्ना कृषक महाविद्यालय पुरनपुर में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए साइबर अपराधों से बचाव, भारत सरकार द्वारा जारी साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 व साइबर कम्पलेन्ट बेवसाइट www.cybercrime.gov.in एवं साइबर अपराध से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।