आँवला – कांग्रेस के प्रत्याशी ओमवीर यादव के खिलाफ सिरौली थाने में आचार संहिता और कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज ओमबीर यादव का कहना है कि मैंने नही की कोई सभाआँवला विधानसभा 126 आंवला से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी ओमवीर यादव के खिलाफ थाना सिरौली में आचार संहिता का उल्लंघन करने के अलावा कोरोना अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। सिरौली थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया की ग्राम लीलौर में सभा को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है 126 आँवला विधानसभा से चुनाव लड़…
Day: January 17, 2022
रायबरेली: पौष माह की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी
पौष माह की पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ के विभिन्न घाटों पर आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई वहीं पर घाटों के किनारे स्थित मंदिरों व शिवालयों में पूजा अर्चना करते हुए मन्नते मांगी सोमवार को पौष माह की पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ के सड़क घाट, वीआईपी घाट, पथवारी घाट, रानी शिवाला घाट, सहित दर्जनों घाटों पर सुबह से ही लोग गंगा स्नान करने के लिए पहुंच गए कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने गंगा में स्नान किया दूरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं…
जौनपुर :मछलीशहर में श्री राम मेमोरियल ब्लेड एंड कॉम्पोमेंट बकराबाद सरायुसूफ मछलिशहर शुभा उद्धघाटन हुआ
जौनपुर : मछलीशहर में दिनांक 16/01/2022 को श्री राम मेमोरियल ब्लेड एंड कॉम्पोमेंट बकराबाद सरायुसूफ मछलिशहर शुभा उद्धघाटन हुआ . जिसमे मुख्य अतिथि श्री डा. लक्ष्मी सिंह जी सीएमओ साहब रहे. आयोजन के संचालक डा.अशोक पटेल रहे. यह कार्य मछलीशहर की बहुत बड़ी उपलब्धि है जिससे यह के रोगियों को बहुत ही आसान हो गया है.द दस्तक 24पत्रकार तहसील/ब्लाक मछलीशहर जौनपुरराकेश कुमार यादव8423111902
सीतापुर :ग्राम पंचायत बिनौरा में कच्चे पटान व इंटर लाकिंग कार्य के नाम पर किया गया भारी घोटाला
मिश्रित सीतापुर / विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत बिनौरा में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव व्दारा पंद्रहुऐं राज्य बित्त से ग्राम पंचायत में कार्य कराने के नाम पर भारी घोटाला किया गया है । तालाब सफाई आदि कच्चे पटान के अलावा इंटर लाकिंग कार्यों में भी घोटाले की बू आ रही है । बताते चलें कि सरकारी नहर से मस्जिद तक लगवाया गया इंटर लाकिंग कार्य सिर्फ कागजों पर ही संचालित हो गया है । वहीं ग्राम पंचायत में लाखो रुपयों से कराया गया पौधा रोपड़ कार्य सिर्फ कागजों पर…
फर्रुखाबाद -जान जोखिम में डाल करते हैं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग:सीएमओ
जान जोखिम में डाल करते हैं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग:सीएमओफर्रुखाबाद, 17 जनवरी 2022 कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस कर पाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन इस कार्य में लगे कांटेक्ट ट्रेसर को अपनी जान जोखिम में डाल कर यह काम कर रहे हैं। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा का।सीएमओ ने कहा कि लोगों को लापरवाही के कारण जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं कि इससे कोई भी अछूता नहीं रहेगा।कोविड कमांड सेंटर सिविल अस्पताल लिंजीगंज में…
मैनपुरी: जीवक हॉस्पिटल के सौजन्य से महाबोधि महाविद्यालय कुसमरा मैनपुरी में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया
मैनपुरी के कस्बा कुसमरा स्थित महाबोधि महाविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जीवक हॉस्पिटल इटावा की टीम डॉ अमित शाक्य डॉ सुधा शाक्य ने अपनी टीम के साथ विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जिसमें 2 सैकड़ा मरीजों ने निशुल्क जांच व दवाइयां लेकर शिविर का लाभ उठाया है विद्यालय के प्रबंधक श्री गिरेंद्र सिंह शाक्य ने बताया महाबोधि महाविद्यालय की तरफ से इस प्रकार के आयोजन आगे भी होते रहेंगे क्षेत्र की गरीब जनता को लाभ मिल सके एवं उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे
रायपुर:- छेरछेरा… माई कोठी के धान ला हेर हेरा: आज मनाया गया छत्तीसगढ़ का लोक पर्व ‘छेरछेरा पुन्नी
रायपुर:- आज तिल्दा साहित्य आस पास के गाँव में भी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पहली तैवहार मान्य जाता है उसी प्रकार उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में लोहड़ी मांगने की परंपरा है, बच्चे गीत गाते हुए घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते हैं। दान में रुपये, पैसे, अनाज मिलने के बाद हंसी-खुशी उस परिवार के लिए दुआ करते हैं। उसी तरह छत्तीसगढ़ की संस्कृति में भी पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर दान मांगने की अनोखी परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।आज छेरछेरा पर्व है। छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ में बड़े ही…
फर्रुखाबाद: एक साल का अनुभव बताता है टीकाकरण से ही कोविड से बचाव संभव ,कोविड टीका लगवाएं और भारत को कोरोना मुक्त बनाएं : डॉ. सूर्यकांत
फर्रुखाबाद : 16 जनवरी-2022 कोविड टीकाकरण के एक साल पूरे होने पर जनपद निवासी व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश के कोविड टीकाकरण के ब्रांड एंबेस्डर व केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने अपना अनुभव साझा किया । उन्होंने कहा कि साल भर के अनुभव और दुनिया के आ रहे अध्ययन से यह साफ पता चलता है कि कोविड-19 के संक्रमण से अगर खुद के साथ घर-परिवार व समुदाय को सुरक्षित रखना है तो कोविड टीकाकरण कराना सभी पात्र लोगों के लिए बहुत जरूरी है । टीकाकरण…
प्रयागराज : 16.01.22 प्रयागराज कोरोना संक्रमण की स्थिति
एक्टिव केस 2799 Total positive – 322Discharge – 16906(from facility)163(from HomeIsolation) Home isolation over 163(today)69363(till today) Deaths – 01 Total Tests; 6360द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज: थाना खीरी पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त बिजई कुशवाहा कुशवाहा गिरफ्तार,
प्रयागराज : बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध को रोकने व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी बैकुंठ नाथ पांडे के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 भप्पी सोनी अपने सहयोगी साथी हे0का0 राजाराम यादव के साथ मिलकर थाना क्षेत्र खीरी के ग्राम खीरी से दि0, 16/01/2022 को दविस देकर बिजई कुशवाहा पुत्र स्व 0 कुंजलाल कुशवाहा उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम थाना खीरी प्रयागराज को गिरफ्तार कर सम्बंधित एस0टी0न0 751/21 धारा 323/504/506/427 भा0द0वि0…
पीलीभीत : लाल बाबा आश्रम अमरैया कलां पूरनपुर के पुजारी पर एक और फर्जी मुकदमा दर्ज होने से हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष व्याप्त ।
पीलीभीत : ग्राम पंचायत अमरैया कलां के प्रसिद्ध लाल बाबा आश्रम पर महंत गंगा दास की मृत्यु के बाद कुछ समय के लिए लाल बाबा के चेला रहे बाबा जगदीश दास शास्त्री को गांव वालों ने मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठान और देख-रेख के लिए कार्यवाहक महंत के रूप में रखा था। लेकिन बरसों बरस बीतते गए और जगदीश दास को अयोध्या से लाल बाबा आश्रम आने के लिए फुर्सत नहीं मिली। मंदिर की व्यवस्था के लिए कन्हई लाल को पुजारी बना दिया गया। इस दौरान जगदीश दास पर लाल बाबा…
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को लिखा भावनात्मक नोट, ‘हार के बाद कई बार विराट कोहली की आंखों में मैंने आंसू देखे’,
बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रविवार को पति विराट कोहली के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा। अनुष्का ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान के रूप में विराट अपने पीछे जो विरासत छोड़ जा रहे हैं, उन्हें उस पर गर्व है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपने 33 वर्षीय विराट की कई शानदार तस्वीरें साझा कीं। दोनों साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। अनुष्का ने लिखा, ‘मुझे साल 2014 का वो दिन याद है जब आपने मुझे बताया था कि एमएस (धौनी) के टेस्ट क्रिकेट से…
वेस्टइंडीज को उसी के घर में हराई वनडे सीरीज, आयरलैंड की टीम ने रचा इतिहास
आयरलैंड की टीम ने वनडे सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज को हरा दिया। जमैका के सबीना पार्क में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज को आयरलैंड ने 2-1 से अपने नाम किया है। इससे पहले आयरलैंड की टीम ने कभी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीती थी। आयरलैंड के लिए ये किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है कि उसने एक ऐसी टीम को हराया है, जो विश्व क्रिकेट में वर्चस्व रखती है। हालांकि, इन दिनों टीम इतनी अच्छी नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, आयरलैंड…
विपक्ष ही नहीं अपने भी बढ़ा रहे पाकिस्तान में इमरान की मुश्किल,
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) पार्टी की अंदरूनी कलह से इमरान खान सरकार मुश्किल में है। ऐसे समय में जब एकजुट विपक्ष प्रधानमंत्री इमरान खान को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा, उसी समय उनकी पार्टी के सहयोगी भी सरकार पर हमले करने से बाज नहीं आ रहे। इसी हफ्ते पीटीआइ के दो नेताओं ने अपनी ही संघीय (केंद्रीय) सरकार की नीतियों और प्रदर्शन पर सवाल उठा दिए। कहाकि सरकार के कार्यकलाप से जनता को राहत नहीं मिली है। उनमें से एक नेता ने देश के मौजूदा हालात…
एक ब्रिटिश नागरिक के रूप में हुई टेक्सास में यहूदी पूजा स्थल में लोगों को बंधक बनाने वाले संदिग्ध की पहचान
अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को यहूदियों के एक पूजा स्थल पर लोगों को बंधक बनाने के बाद मारे गए संदिग्ध की पहचान 44 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक मलिक फैसल अकरम के रूप में हुई है। बंधक बनाए गए लोगों को करीब 10 घंटे बाद शनिवार रात को रिहा करा लिया गया।एफबीआई ने कहा कि रात करीब नौ बजे बंधकों में से आखिरी को बाहर निकालने के बाद मलिक फैसल को गोली मार दी गई। एफबीआई ने एक बयान में कहा है कि इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं…
भाजपा ने रामपुर से किसे बनाया उम्मीदवार, जानें
भाजपा ने रामपुर जिले की चार विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि स्वार-टांडा सीट पर अभी घोषणा नहीं हुई है। घोषणा में खास बात यह रही कि रामपुर शहर से भाजपा ने ऐसे शख्स को चुनाव मैदान में उतारा है, जिन्होंने सांसद आजम खां की नाक में दम कर रखा है। उन पर मुकदमों की झड़ी लगा रखी है। ये शख्स हैं आकाश सक्सेना जो वकील हैं। इनके पिता शिव बहादुर सक्सेना हैं जो पहले मंत्री रह चुके हैं। भाजपा ने शिव बहादुर के बजाय उनके…
पहले चरण के चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद
पहले दो चरण की सीटों के लिए उत्तर प्रदेश में अधिकतर दलों ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं और अंदरूनी तौर पर आकलन का दौर तेज हो गया है। फिर से 300 पार का नारा दे रही भाजपा का मानना है कि इन दो चरणों की 113 सीटों में से पार्टी 83 सीटें जीतेगी। यानी कृषि कानून विरोधी आंदोलन का कोई असर नहीं होगा और पार्टी पिछली बार से कम सीटें नहीं जीतेगी। बताया जा रहा है कि 22 तारीख तक रैलियों पर लगे प्रतिबंध खत्म होने के बाद भाजपा…
उत्तराखंड और गोवा विस चुनावों के लिए भाजपा कोर कमेटी में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन, जानें कब जारी होगी लिस्ट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 107 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा की कोर कमेटी ने रविवार को उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन पर चर्चा की। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 19 जनवरी को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।उत्तराखंड के लिए बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, राज्य प्रभारी…
पिता के निधन के एक हफ्ते बाद विशाल ददलानी ने किया अंतिम संस्कार, कहा- ‘मैं उनके बिना भी कभी नहीं रहूंगा..’
संगीतकार और गायक विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) के पिता मोती ददलानी (Moti Dadlani) ने 8 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पिता के निधन के आखिरी वक्त में विशाल उनके साथ मौजूद नहीं थे और कोविड की वजह से क्वारंटीन में थे। ऐसे में उस वक्त मोती ददलानी का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 15 जनवरी को विशाल ददलानी ने पिता का अंतिम संस्कार किया और सोशल मीडिया पर इसकी जानकरी दी। पिता के गुजर जाने से विशाल ददलानी को गहरी…
ममूटी, लता मंगेशकर की सेहत में है कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर हुआ सुधार,
देश में एक बार फिर कोरोना (Corona) का कहर जारी है। कोविड तेजी से पैर पसार रहा है, बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ इंडस्ट्री में भी सितारे कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में अब साउथ के सुपरस्टार अभिनेता ममूटी (Mammootty) भी कोविड संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमित मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की सेहत में सुधार हो रहा है। इसके अलावा फिल्म निर्देशक आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने अक्षय कुमार (Akshay…
