एटा के पूर्व सांसद, भाजपा नेता डा. महादीपक शाक्य ने मंगलवार 10 नवंबर 2020 को अपने आवास गांव अगौनापुर में अंतिम सांस ली। 99 साल की उम्र में मंगलवार को पूर्व सांसद का देहांत हो गया। पूर्व सांसद की मौत के बाद उनके समर्थक और खासकर शाक्य समाज में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलने पर घर पर कई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व अन्य लोग उनके घर पहुंचे। महादीपक शाक्य के बारे में जानें मूल रूप से गांव अगौनापुर के रहने वाले डा. महादीपक शाक्य पहले ऐसे सांसद थे…
Day: November 10, 2020
बरेली – सिरौली नगर वासियों की दीपावली पर पानी सफाई, व पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने की मांग।
आँवला – नगर वासियों ने महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर लोगों की सुविधा हेतु शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के साथ पानी के लगातार सप्लाई बनाए रखने के साथ पथ प्रकाश व्यवस्था पूरी रात करने के नगर पालिका प्रशासन से मांग की है ताकि त्योहार पर नागरिको को आम दिक़्क़तों से ना जूझना पड़े ।नगर के लोगो का कहना है कि पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु जलने वाली लाइट नगर पालिका द्वारा रात्रि 10 बजे बंद कर पूरी रात के लिये नगर को अंधकार में डुबो दिया जातः है जबकि लाइट…
पीलीभीत: सार्वजनिक शौचालय का घटिया निर्माण होने पर किया गया शौचालय तुड़वाने का काम शुरू
पीलीभीत: पूरनपुर हजारा क्षेत्र के राणा प्रताप नगर में सार्वजनिक शौचालय का घटिया निर्माण होने पर उसको तुड़वाने का काम शुरू कर दिया गया । एक दिन पूर्व जेई ने पहुंचकर रिजेक्ट कर दिया था विकासखंड पूरनपुर जेई सालिकराम ने राणा प्रताप नगर में शौचालय निर्माण में अब्बल ईट की वजह घटिया ईट लगाई गई थी मोरँग की जगह पर रेता द्वारा चुनाई कराकर खानापूर्ति किए जाने पर कड़ी फटकार लगाई । निर्माण कार्य को रिजेक्ट कर पंचायत सचिव जितेंद्र सिंह राणा को शौचालय तुड़वाने के निर्देश दिए गए थे।…
प्रयागराज : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति(शासी निकाय) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जननी सुरक्षा योजना कार्यक्रम की समीक्षा में संस्थागत प्रसव की प्रगति ठीक न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वेक्षण कराकर गर्भवती महिलाओं की सूची बनाते हुए उनको सरकारी चिकित्सालयों में संस्थागत प्रसव कराने के लिए आशाओं के माध्यम से प्रेरित करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी…
बरेली – सिरौली थाना पुलिस ने व्यापारियों को दिये सुरक्षा के लिये संदेश।
आँवला – पुलिस कप्तान के निर्देश पर आज थाने में शहर के सर्राफा एवं पेट्रोल पंप व्यापारियों की बैठक में कोतवाल नरेश त्यागी ने सर्वप्रथम सर्राफा कारोबारियों से संवाद कायम करते हुए कहा कि वह अपनी दुकानों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाये ताकि किसी वारदात के लिए कोई आसानी से अंजाम ना दे सके ।और जो व्यापारी सीसीटीवी कैमरे लगवाने में असमर्थ हैं वह अपने बैग घर से दुकान तक देखभाल के साथ ले जाये ।जरूरी होने पर पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते पुलिस सुरक्षा…
जौनपुर:सरदार सेना के जिलाध्यक्ष ने पराली जलाने वाले किसानों को जेल में बंद करने को लेकर सरकार के खिलाफ दिया महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन
जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश शासन को नामित चार सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश पारली जलाने के मामले में किसानों पर एफ आई आर दर्ज करने एवं किसानों को जेल में डालने के वर्तमान सरकार के फैसले से आक्रोशित सरदार सेना सामाजिक संगठन के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्य पाल महोदय को नामित ज्ञापन सौंपा गया जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार…
लखनऊ: 6 बार सांसद रहे श्री महादीपक शाक्य जी के देहांत की खबर से स्तब्ध हूं- डॉ नवल
लखनऊ: यूपी में शाक्य समाज के बुजुर्ग और वरिष्ठ नेता महादीपक शाक्य के देहांत पर लक्ष्य कैंसर हॉस्पिटल लखनऊ के कैंसर सर्जन और समजवादी नेता डॉ नवल किशोर शाक्य ने अपनी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि श्री महादीपक शाक्य का योगदान समाज के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वे हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे।
एटा: नहीं रहे शाक्य समाज के नेता महादीपक शाक्य, 6 बार रहे थे सांसद
एटा/अलीगंज: 25 जुलाई 1922 को जन्मे और देश के लोकतंत्र के मन्दिर में 6 बार दहाड़ चुके नेता महादीपक शाक्य ने आज 10 नवम्बर को अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में शोक की लहर है। श्री शाक्य बीजेपी नेता रहे हैं। हमेशा गरीबों, किसानों के नेता के बतौर महादीपक शाक्य जाने जाते रहे। उनके देहांत से समाज में एक बड़ा नुकसान तो हुआ ही है साथ ही हमेशा राजनीति के गुर देने वाला नेता अब दुनिया को अलविदा कह चुका है।श्री शाक्य…
आजमगढ़:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर निकिता तोमर हत्याकांड के आरोपी तौफीश का पुतला फूंका गया।
आजमगढ़:आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा निकिता तोमर हत्याकांड के आरोपियों का पुतला फूंका गया। और निकिता तोमर के हत्यारे तौसीफ के फांसी की मांग की। विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संदीप सिंह गौड़ ने कहा कि देश व प्रदेश में लव जिहाद,धर्म परिवर्तन के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले लोगों को व उन्हें संरक्षण देने वाले उनके आकाओं की खैर नहीं। नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह रघुवंशी ने कहा कि ये हत्या असामाजिक तत्वों की सोच का उदाहरण…
प्रयागराज : विधिक दिवस व उसके महत्व विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
प्रयागराज :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के सचिव श्री चन्द्रमणि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर सोमवार को शंभूनाथ इंस्टीट्यूट में विधिक दिवस के महत्व विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री चंद्र मणि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद द्वारा की गई। राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर…
शाहगंज(जौनपुर): थ्रेशर की चपेट में आने से मासूम गंभीर
शाहगंज(जौनपुर): तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बच्चों के खेलने के दौरान थ्रेशर पंखे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया ।सरपतहा थाना क्षेत्र के मिशिरपुर गांव निवासी मोनू की दो वर्षीय बेटी प्रतिमा घर के बाहर खेलने के दौरान थ्रेशर पंखे के समीप चली गई। जब तक परिजन पहुंचे मासूम पंखे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में लाये ।जहां पर चिकित्सकों ने…
शाहगंज(जौनपुर): आशिक ने प्रेमिका के होने वाले पति पर चाकू से किया हमला
शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अरगूपुर कला गांव में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के होने वाले पति पर चाकू से हमला करके उसे गंभीर रूप घायल कर दिया।परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी बलवंत बिन्द का एक लड़की से रिश्ते की बात चल रही थी। जिसकी जानकारी चौकी क्षेत्र के लतीरपुर गांव निवासी नितेश बिंद को लगी। जिसने बलवंत को मना किया कि वो मेरी प्रेमिका हैं लेकिन बात न मानने से नाराज नितेश ने चाकू मारकर घायल कर दिया।…
आजमगढ : बसपा और कांग्रेस छोड़ थामा सपा का दामन
आजमगढ;-समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बसपा और कांग्रेस को जबरदस्त झटका दिया है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में बसपा नेता कैलाश नाथ सिंह यादव समेत कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी में सदस्यता ग्रहण कर ली।कैलाश नाथ सिंह यादव के अलावा बाल कुमार पटेल क़ैसर जहाँ, सुनील यादव, कांग्रेस नेता राम सिंह पटेल, रमेश राही, जसमीन अंसारी , अशफाक खां समेत जेडीयू नेता अरविंद सिंह पटेल आशीष मिश्रा समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।इस दौरान अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।अखिलेश…
इस दिवाली पर वोकल फॉर लाेकल से मिलेगी कारोबार को नई चेतना : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को सोमवार की सुबह करोड़ों की सौगात दी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र से उद्यमी विपिन अग्रवाल, संपूर्णानंद स्टेडियम में बास्केट बाल खिलाड़ी प्रशांति सिंह और पक्के महाल में काल भैरव के पास गृहिणी नीलिमा मेहता से बातचीत की। इस दौरान कार्यक्रम का प्रसारण दशाश्वमेघ घाट, शूलटंकेश्वर, टीएफसी, सर्किट हाउस, एयरपोर्ट परिसर और कमिश्नरी में किया गया।ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया और पीएम के कोरोना संक्रमण के दौरान किये गए उपायों और विकास…
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी ,जानें विस्तार से
उत्तर प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री रहे हापुड़ जिले के दिग्गज नेता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में पुलिस महकमा सक्रिय हो गया है। जागरण संवाददाता के मुताबिक, गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और प्रदेश के पूर्व मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। हापुड़ पुलिस ने पूर्व मंत्री की तहरीर पर मुकदमा…
नोटबंदी की चौथी सालगिरह पर पीएम मोदी बोले, इस कदम से काले धन पर लगी लगाम, पारदर्शिता में इजाफा
नोटबंदी की चौथी सालगिरह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार के इस कदम से काले धन को कम करने में मदद मिली। नोटबंदी के चलते टैक्स के मोर्चे पर बेहतर अनुपालन देखने को मिला और पारदर्शिता में भी इजाफा हुआ। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नोटबंदी के मदम की आलोचना करते हुए रविवार को सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस कदम ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि नोटबंदी से कालेधन पर…
जम्मू कश्मीर : महबूब का विवादित बयान, कहा- जब नौकरियां नहीं होगी तो यहां के लड़के बंदूक उठाएंगे ही
पीडीपी प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री व पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डेक्लेरेशन की उपप्रधान महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय ध्वज पर विवादित बयान के बाद एक बार फिर भड़काऊ भाषण देते हुए कहा कि जब प्रदेश में युवाओं को नौकरियां ही नहीं मिलेंगी तो वे मजबूर होकर बंदूक उठाएंगे। जम्मू-कश्मीर में स्थानीय युवाओं के लिए नौकिरयों व भूमि के अधिकार छीन लिए गए हैं। ये बात जम्मू के लोगों को भी समझ आ गई है।जम्मू पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान महबूबा ने यह बयान देकर आतंकवाद की राह…
