सीएम ने माना कि फिल्मों की शूटिंग के लिए सर्वोत्तम है पीलीभीत।

पूरनपुर (पीलीभीत): प्रस्तावित फिल्म सिटी पीलीभीत जनपद में बनाए जाने की मांग को लेकर पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने सोमवार को लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी माना कि पीलीभीत की वादियां फिल्मी शूटिंग के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने विधायक को आश्वासन दिया कि सर्वे टीम भेजकर वहां जमीन आदि के बारे में पड़ताल कराई जाएगी और उसके बाद अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए जनपद की जनता को बधाई दी है।…

पीलीभीत : ब्लाक प्रमुख मरौरी अरूण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास खण्ड मरौरी में बाल संरक्षण/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्लाक स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

जनपद पीलीभीत बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वप्रथम ब्लाक प्रमुख ने उपस्थित सभी सदस्यों को कोविड-19 महामारी से बचाओ हेतु शासन द्वारा निर्गत एडवाईजरी का पालन शत-प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये गये। मीनाक्षी पाठक संरक्षण अधिकारी ने बाल संरक्षण में निराश्रित बच्चों के सर्वे एवं उनको दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया। सुवर्णा पाण्डेय महिला कल्याण अधिकारी द्वारा कन्या सुमंगला योगना एवं बेटी बचाओ…

बरेली – बिशारतगंज क्षेत्र में भारतीय मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय देवनाथ ने शहीद भगत सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई

आँवला – बिशारतगज के गांव बेहटा बुजुर्ग मे आज 28 सितंबर को बड़ी ही धूमधाम से शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मोदी यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपस्वी विजय देवनाथ की देख रेख में संपन्न हुआ इस आयोजन में सबसे खास बात यह रही कि क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलने का वचन लिया आपको बताते चलें कि बेहटा बुजुर्ग गांव में आज एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव व आसपास…

मैनपुरी: अज्ञात बाहन की टक्कर से,टैंकर चालक की मौत

दिल्ली से टैंकर लेकर गोरखपुर जा रहे युवक को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत। दिल्ली में पिछले कई वर्षों से टैंकर चलाता था 20 वर्षीय मृतक युवक रमाकांत कश्यप। सड़क किनारे टैंकर खड़ा कर खाना खाने जा रहा था मृतक तभी हुआ हादसा। सामने आ रहे अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर जिससे युवक के सर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहा निवासी है मृतक युवक रमाकांत कश्यप। रिपोर्टर-पवन कुमार

पीलीभीत: गैंगस्टर के वांछित ₹75000 के इनामी 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पीलीभीत : हजारों एसएचओ शमशाद अहमद ने बताया कि 9 दिसंबर 2019 को धनारा घाट मार्ग पर हरिपुर जंगल में गैंग बनाकर संपूर्णानगर खीरी के कृष्णा नगर निवासी शिव मंगल और वन बाचर गौतम को बाइक से लौटते समय बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की. इस दौरान सिद्ध नगर हजारा के साधन समिति के सचिव अखिलेश कटियार और हजारा गांव के अधिवक्ता हरसोबरन के भागने पर फायर किए थे .घटना के 20 दिन बाद तत्काल स्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने खुलासा कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया. गैंगस्टर की विवेचना…

जौनपुर:जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार पंद्रहवे सोमवार को राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

जौनपुर:जनअधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।पार्टी ने डीजल और पेट्रोल के दाम कम करने,किसान अद्यादेश को किसान विरोधी और किसानों को गुलाम बनाने वाला अद्यादेश बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।पार्टी ने सरकारी संपत्तियों के निजीकरण और पिछड़े ,अल्पसंख्यक वर्गो के साथ हो रहे उत्पीड़न को तत्काल रोकने ,सामान्य वर्ग की तरह पीछडे वर्ग को छात्रवृति ,आवारा पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा, छोटे दुकानदारों का बिजली बिल माफ करने के साथ किसानों को उचित मूल्य पर…

जौनपुर:परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

शाहगंज(जौनपुर): परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन द्वारा उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।आजमगढ़ जनपद सीमा से सटे आम गांव निवासी राजेश 24 पुत्र राम आसरे सोमवार की दोपहर स्वजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे…

जौनपुर:पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अपह्त बालक को किया बरामद, पांच गिरफ्तार

जौनपुर: रविवार की शाम 11 वर्षीय बालक रीशू के अपहरण की लोमहर्षक घटना ने पूरे जनपद में भूचाल ला दिया था। पुलिस अधीक्षक राज करन अय्यर ने ताबड़तोड़ एसओजी, सर्विलांस समेत 10 टीमों का गठन कर जल्द से जल्द अपहृत बालक को सकुशल लाने के लिए आदेश जारी कर दिया था। गठित टीमों ने सराहनीय कार्य करते हुए 12 घंटे में अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।बताते चलें कि खुटहन थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तिघरा निवासी प्रवेश अग्रहरि का 11 वर्षीय पुत्र रीशू अपने…

पीलीभीत: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीलीभीत शहर में किया गया पैदल मार्च।

पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत पवित्र मोहन त्रिपाठी म द्वारा पीलीभीत शहर में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीरेन्द्र विक्रम, प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भी मौजूद रहे। पैदल मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत बाजार में लगी दुकानों के मालिकों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई व रोड पर अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी गयी द्धारा जिन व्यक्तियों ने मास्क नहीं पहना था उनको मास्क पहनने और शासन के आदेशों…

शाहजहांपुर : जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

जन अधिकार पार्टी शाहजहांपुर के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महोदय, एवं राष्ट्रपति महोदय के नाम हरनाम सिंह कुशवाहा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी शाहजहांपुर को 12 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन के माध्यम से बहुत सी मांगे रक्खीं गई है। ज्ञापन में नई कृषि नीति किसान विरोधी है, जो काला बाजारी को बढ़ावा देने वाली है,यह कृषि नीति किसान और उससे जुड़े सभी लोगों को भयंकर गुलामी की तरफ ले जाने वाली है और आम आदमी को भी नुकसान पहुंचाने वाली है, ऐसी कृषि नीति को तुरंत रोका जाए।…

पीलीभीत :संस्थाओं में कार्यरत समस्त श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाना किया जाये सुनिश्चित-मा0 नोडल अधिकारी।

पीलीभीत : मा0 अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुरेश चन्द्रा गौतम जी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी सभागार कलेक्टेªट में सम्पन्न हुई। नोडल अधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान रामलुभाई साहनी महाविद्यालय में निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरान्त हैण्डओवर न किये जाने पर सम्बन्धित संस्था को तत्काल हैण्डओवर करने के निर्देश दिये गये। जनपद में सीएनडीएस द्वारा निर्माणाधीन सीएससी माधौटाड़ा, आश्रय गृह बीसलपुर, आश्रय गृह पीलीभीत, राजकीय महाविद्यालय पूरनपुर सहित अन्य कार्यों के समीक्षा के दौरान संस्था…

डॉक्टर: बहुत अच्छा। ध्यान लगाते हो ना वहां? , पढ़िये मजेदार चुट्कुले

टीचर :- न्यूटन का नियम बताओ.. लड़का:- सर पूरी लाइन तो याद नहीं,, लास्ट का याद है. टीचर :- चलो लास्ट का ही सुनाओ लड़का : …और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं. …………………………………………………………………………………………………………………………………………………. 2. भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा।कल एक शराबी दोस्त को रास्ते से उठाकर घर छोड़ने गया… . . . उसकी बीवी बोली, क्या भाई साहब,इनकी चप्पलें कहां छोड़ आए? ………………………………………………………………………………………………………………………………………………….. 3. एक आदमी की बीवी मर गयी बेचारा खूब रो रहा था दोस्त – भाई क्या हुआ था भाभी जी को आदमी –…

राष्ट्रपति ने तीनों कृषि विधेयकों को दी मंजूरी, जम्मू कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक पर भी लगी मुहर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृषि सुधार से जुड़े तीन विधेयकों को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही तीनों विधेयक अब कानून बन गए हैं। इनमें कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक, कृषि (सशक्तीकरण और संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। इन तीनों विधेयकों को संसद ने मानसून सत्र में विपक्ष के जोरदार विरोध के बीच पारित किया था। मौजूदा वक्‍‍‍त में कृषि विधेयकों को लेकर हंगामा मचा है। किसानों के साथ साथ विपक्षी दलों…

पीएम मोदी ने पाक और चीन पर साधा निशाना कहा- आतंकवाद और युद्ध ने छीन लीं लाखों जिंदगियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए पाकिस्‍तान और चीन पर करारा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा‍ कि आतंकवाद और युद्ध ने लाखों जिंदगियां छीन ली। लाखों मासूम बच्चे जिन्हें दुनिया पर छा जाना था वो असमय ही दुनिया छोड़कर चले गए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में सुधार की जोरदार वकालत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्थाओं और स्वरूप में बदलाव आज की जरूरत है। उन्‍होंने दुनिया को भरोसा दिलाया कि भारत शांति…

झारखंड में भाजपा का आरोप- नियमावली को ताक पर रखकर लालू को दी जा रही विशेष सुविधा

भाजपा ने आरोप लगाया है कि जेल नियमावली और कानून का उल्लंघन कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को लोगों से मिलने की सुविधा दी जा रही है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लालू प्रसाद से नेताओं की मुलाकात का सिलसिला निरंतर जारी है और इस दौरान जेल नियमावली और कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रतुल ने आगे कहा कि सूबे के जेल महानिरीक्षक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि RIMS डायरेक्टर…

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के विरोध में महागठबंधन वाले जोर-शोर से तैयारियों में जुटे

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के विरोध में महागठबंधन वाले जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे ही समय में एनसीपी ने भाजपा को हराने की मंशा जाहिर करते हुए महागठबंधन में जुड़ने के संकेत दिए हैं। इस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.के. शर्मा ने कहा कि, हमें सम्मानजनक सीटें मिलीं तो महागठबंधन की जीत की राह आसान कर देंगे।’ राकांपा महासचिव ने कहा कि, ”यदि महागठबंधन में 10 से 15 सीटें मिलें तो बेहतर होगा। अन्यथा हमारी पार्टी 145 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।…

चीन के खिलाफ वैकूवर में कनाडा और भारतीयों का प्रदर्शन, हांगकांग-तिब्‍बत-भारत का मुद्दा उठाया

 कनाडाई नागरिकों की गिरफ्तारी के विरोध में वैकूवर स्थित चीनी वाण‍िज्‍य दूतावास कार्यालय के बाहर कनाडा और भारतीय संगठनों ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चीन की कम्‍युनिष्‍ट पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी संगठनों ने कनाडाई नागरिकों की रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारी चीन के नए हांगकांग राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का विरोध किया। इसके साथ प्रदर्शनकारी हांगकांग, तिब्‍बत और भारतीय हिस्‍से को मुक्‍त करने की मांग रखी। फ्रेंड्स ऑफ कनाडा-इंडिया के मनिंदर गिल ने कहा कि चीन के नए कानून से बोलने की स्‍वतंत्रता…

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटिश PM ने कोरोना वैक्सीन को लेकर की भारत की जमकर तारीफ

संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने संबोधन के दौरान जमकर भारत की तारीफों के पुल बांधे । PM बोरिस ने कोरोना के इलाज के लिए कारगर वैक्सीन विकसित करने के भारत को भरोसेमंद उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश कंपनी एस्ट्राजेनेका भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ मिलकर इस वैक्सीन के करोड़ों डोज बनाने की तैयारी कर रही है। बोरिस जॉनसन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने डिजिटल संबोधन में कहा कि ऐसे 100 संभावित वैक्सीन हैं जोकि सुरक्षा और प्रभावकारिता की…

फर्रुखाबाद: पालिका अध्यक्ष को युवाओं ने दिखाये काले झंडे।

पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युवाओं नें काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी रोंकी| जिसके बाद पुलिस को कड़ी मसक्कत करनी पड़ी| पुलिस नें समझाकर उन्हें किनारे किया| जिसके बाद उनकी गाड़ी वापस हो सकी|शहर के पक्का पुल के निकट मुख्य मार्ग पर टाउन हाल पालिका कार्यालय से लौट रहीं अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल को नगर युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों नें उन्हें रोंक लिया| कार्यकर्ता सड़क पर उनकी कार के आगे काले झंडे लेकर बैठ गये| उन्होंने पालिका अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने के साथ ही नगर…

बरेली: बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सक्सेना ने मझगवां ब्लाक अध्यक्ष एवं महामन्त्री क्रमश- राजीव शर्मा व मुकुट सिंह यादव को मनोनीत किया गया।

आँवला – मझगवां ब्लाक क्षेत्र में उक्त मनोनयन का निर्णय सदगुरु कुलम पब्लिक स्कूल अलीगंज में सम्पन्न हुआ स्कूल संचालकों की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पाठक, प्रदेश महामन्त्री पंकज कुमार सक्सेना व प्रदेश मन्त्री राजीव यादव ने संयुक्त रूप से लिया.मझगवां ब्लाक के स्कूल संचालकों ने स्कूल बन्दी के कारण उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया जिस पर प्रदेश पदाधिकारियों ने जनवरी 20 से रुकी फीस बसूली के गुरु मन्त्र दिये. उन्होंने कहा कि समिति स्कूल बन्दी काल के अध्यापकों के वेतन सरकार से दिलाये जाने हेतु प्रयास रत है.ःजुलाई…