पीलीभीत : पूरनपुर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा थाना पूरनपुर पर किया गया अर्दली रूम

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक, श्री जयप्रकाश द्वारा थाना पूरनपुर पर अर्दली रूम किया गया ,जिसमें अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली। सर्वप्रथम महोदय ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, भोजनालय व चौकी कस्बा पूरनपुर का निरीक्षण किया साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए,अभिलेखों की गहनता से जाँच की, इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये एक-एक कर सभी विवेचकों से विवेचनाओं की जानकारी ली और सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने एवं वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश…

पीलीभीत : धनारा घाट से संपूर्णा नगर जाने के लिए नाव का संचालन कराने हेतु क्षेत्रवासियों ने की मांग

पीलीभीत :पूरनपुर दिव्य प्रकाश संपूर्णानगर को जाने के लिए नाव का संचालन शुरू कराने के लिए क्षेत्रवासियों और जिला पंचायत ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पीडब्ल्यूडी विभाग से नाव का संचालन शुरू कराने की मांग की है. उन्होंने शिकायती पत्र से कहा है कि शारदा नदी में जलस्तर कम होने के बाद भी नाव का संचालन शुरू नहीं कराया गया . नाव का संचालन शुरू ना होने से पूरनपुर तहसील को आने के लिए क्षेत्रवासियों को लखीमपुर खीरी या शाहजहांपुर की सीमा से गुजर कर काफी लंबी दूरी तय…

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत कार्यालय में डीएम को सभी कर्मचारी मिले गायब

जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें सभी कर्मचारी अनुपस्थित मिले| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|मंगलवार को अचानक जिलाधिकारी जिला पंचायत कार्यालय पंहुचे| जिससे हड़कंप मच गया| उन्होंने कार्यालय में कर्मचारी सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक, व्यक्तिगत पत्रावली का किया अवलोकन। उक्त समस्त पत्रावलियों को अद्याविधिक करने के निर्देश दिये। जिला पंचायत परिषर में निष्प्रोज्य मत पेटिकाएं पड़ी मिली| उन्होंने उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर उन्हें नीलाम कराने के निर्देश दिये|उन्हें निरीक्षण के समय सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने निकट भविष्य में पंचायत निर्वाचन…

हरदोई: मुख्यमंत्री के आदेशों को नहीं मानते तहसीलदार

हरदोई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सरकारी या निजी जमीन के कब्जेदारों से जमीन कब्जा मुक्त करने के लिए एंटी भू माफिया का गठन किया गया. इस कानून के तहत कुछ ग्रामीणों के द्वारा सरकार को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि सरकारी तालाब खलिहान बंजर जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है. जिस पर स्थानीय लेखपाल के द्वारा कार्रवाई तो कर दी जाती है लेकिन मामला तहसीलदार के पास पहुंचता है. तब अंदर से पता नहीं क्या सांठगांठ होती है 50 वर्ष…

बरेली – दबंगई के चलते आटा चक्की मालिक की रंजिशन काट दी बिजली मीटर लाइन

आँवला – अलीगंज थाना क्षेत्र अलीगंज के गांव भाट के रहने वाले संजीव पुत्र मेवाराम ने बताया की उसकी गांव मे आटा चक्की है कुछ दूरी पर गांव के ही देवेन्द्र उर्फ राजू की भी आटा चक्की है देवेंद्र विना वजह उसकी चक्की की लाइट केविल काट देता है इसी क्रम मे विना वजह उसने दिनांक 17/09/2020 को उसकी केविल काट दी जिसको जुड़वाने के लिए संजीव पुत्र मेवाराम ने लाईनमैन सिकंदर खान को फोन करके बुलाया लाईन मैन लाईट केविल जोड़ ही रहा था तभी दूसरे समुदाय के देवेंद्र…

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने कई बीडीओ का कार्यक्षेत्र बदला

पीलीभीत : जिलाधिकारी ने कई खंड विकास अधिकारी के कार्यक्षेत्र परिवर्तन किया है. बीडीओ बिलसंडा का प्रदुमन नारायण द्विवेदी का स्थानांतरण करते हुए विकासखंड बरखेड़ा में दी गई नई तैनाती . बीडीओ बरखेड़ा सुनील कुमार जयसवाल का स्थानांतरण करते हुए बीड़ीओ पूरनपुर, नीरज दुबे का स्थानांतरण करते हुए विकासखंड बिलसंडा में दी गई नई तैनाती, बीडीओ ललौरीखेड़ा के अतिरिक्त प्रभार पर तैनात जिला अर्थ एवं संख्याअधिकारी नरेंद्र यादव के स्थान पर परियोजना निदेशक अनिल कुमार को चार्ज दिया गया.

बरेली: आँवला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा नेता नरेन्द्र राजपूत ने दिया संदेश और कहा अच्छे संस्कार ग्रहण करें युवा।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा आँवलाः राष्ट्रवादी युवा संगठन द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह के दौरान मंगलवार को नगरपालिका रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी नरेन्द्र राजपूत के साथ सडको पर सफाई की तथा सडकों के आस-पास एकत्रित कूडे को साफ कर चूना इत्यादि डालकर लोगों से अपने आस-पास साफ सफाई करने को कहा यहां नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं के हाथों में होता है हमें चाहिए कि हम शिक्षा के साथ-साथ अच्छे…

फर्रुखाबाद:सेन्ट्रल जेल के दो बंदी और दो बंदी रक्षकों सहित 36 कोरोना पॉजिटिव, 2100 हुआ आंकड़ा

सेन्ट्रल जेल के दो बंदी और दो बंदी रक्षकों सहित कुल 36 नये कोरोना संक्रमित मरीज निकले| जिससे अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2100 हो गयी है|कोविड-19 कीआयी रिपोर्ट में फतेहगगढ़ के लोको रोड़ निवासी एक बालिका और एक 50 वर्षीय महिला, शीशमबाग फतेहगढ़ निवासी 24 वर्षीय युवक, शहर के मोहल्ला सेनापत निवासी 61 वर्षीय वृद्ध व 26 वर्षीय महिला, ग्राम हरसिंगपुर निवासी 48 वर्षीय पुरुष, फतेहगढ़ के मछली टोला निवासी 63 वर्षीय युवक, मोहल्ला मन्नीगंज निवासी 41 वर्षीय महिला, भोलेपुर पवन कोल्ड निवासी 25 वर्षीय…

बरेली – बेरोजगारी और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सपाइयों ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन

रिपोर्ट- परशुराम वर्मावर्तमान सरकार ने जिस तरह से किसान और युवाओं के लिए आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया है, किसानों में सरकार के प्रति रोष भरा हुआ है।युवाओं के लिए भी सरकार ने नए नए वायदे कर लुभाया लेकिन सरकारी व्यवस्था ने युवज को एक भी रोजगार नही दिया उल्टा बेरोजगारी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया।सड़को को गड्डामुक्त कराने के संकल्प लिया,पर सड़के गड्डायुक्त हो गयी,बिजली कर्मचारियों में कूट कूट कर खाऊनीति पनप गयी हैइसी के विरोध में सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में आँवला तहसील…

जौनपुर: बिजेथुआ से दर्शन करके वापस आते समय बदमाशों ने मारी गोली

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सुरेश चन्द सरोज ने बिजेथुआ महावीर धाम जनपद सुल्तानपुर में अपने उपर गोली मारने की घटना बताया है जबकि पुलिस चिकित्सक के हवाले से गोली की चोट होने से इनकार कर रही। घायल और पुलिस की कहानियों के पीछे का सच तो जांच के बाद सामने आयेगा लेकिन अभी घायल सुरेश का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।घटना के सन्दर्भ पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सुरेश चंद्र सरोज (55) का कथन है कि वह…

निलंबित सांसदों का धरना खत्म, बचे नसून सत्र का बहिष्कार करेगा विपक्ष

किसान बिलों को लेकर घमासान के बाद राज्यसभा से निलंबित हुए आठ सासंदों ने अपना धरना खत्म कर दिया है। साथ ही कृषि विधेयकों और सांसदों के निलंबन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने संसद के बचे हुए पूरे मॉनसून सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया है। विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस ने राज्यसभा का वॉकआउट किया और गांधी की प्रतिमा के सामने आकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी, एनसीपी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राजद आदि समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने…

लालू के इस दांव से , सात दिन में चली गई थी नीतीश की सत्ता

20 साल पहले की बात है जब नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने लेकिन महज 7 दिनों बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. नीतीश कुमार मार्च 2000 में सीएम बने लेकिन बहुमत न होने के चलते इस्तीफा देना पड़ा. साल 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं था. इस चुनाव में लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को सबसे अधिक 124 सीटें मिली थी. उस वक्त झारखंड बिहार से अलग नहीं था और 324 सदस्यों वाली विधानसभा…

बिहार : ऐसा नेता जिसने बिना चुनाव लड़े करा दी बीजेपी की सत्ता में एंट्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी राज्य में बीजेपी के सबसे अहम चेहरों में से एक हैं. बीजेपी के अलावा सुशील मोदी की संघ में भी बड़ी पकड़ है. वह आरएसएस के आजीवन सदस्य हैं. सुशील कुमार मोदी बिहार के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं. रेडिमेड कपड़े का पैतृक व्यवसाय छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले सुशील मोदी अपने विरोधियों पर मय दस्तावेज हमला करने में भी माहिर माने जाते हैं. बिहार में सत्तासीन होने के बीजेपी के सपना पूरा करने में उनकी अहम भूमिका थी. माना जाता है…

बरेली-एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाता, सिरौली का जीतू पांडे,

बरेली – कस्बा सिरौली का एक मामला सामने आया है विधायक प्रतिनिधि सुरेश पांडे जोकि कस्बा सिरौली मोहल्ला पांण्डान के रहने वाले हैं यह पड़ोस के ही जीतू पाण्डे को तकरीबन 30 दिनों से जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं पीड़ित जीतू पाण्डे ने थाना सिरौली में इसकी शिकायत कई बार दर्ज कर चुके हैं मगर आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई थाने से जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब पीड़ित सीओ आँवला के यहां भी पेश हुआ फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई पीड़ित दबंग जनप्रतिनिधि…

सीतापुर: केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन अधिकार पार्टी तथा भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण आज पूरे देश में सरकार के लिए रोष व्याप्त है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था,महगांई, आरक्षण समाप्त किए जाने के विरूद्ध भागीदारी संकल्प मोर्चा तथा जन अधिकार पार्टी द्वारा बिसवां तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति तथा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश में चारों तरफ़ पिछड़ों तथा दलितों पर हो रहे अत्याचार,लूट,बलात्कार, आगजनी,संविधान तथा विधि द्वारा प्रदत्त अधिकारों को समाप्त किए जाने, डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतें तथा पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृति समाप्त किए जाने के विरोध…

पीलीभीत : गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती समारोह 2अक्टूबर 2020के कार्यक्रमो की रपरेखा तैयार करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे वैठक गांधी सभागार मे सम्पन्न हुयी।

पीलीभीत गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी गांधी जयन्ती समारोह (02 अक्टूबर 2020) के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने हेतु जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में बैठक कलेक्टेªट स्थित गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जनपद के समस्त सरकारी, अद्र्वसरकारी कार्यालयों, स्थानीय निकायों एवं शैक्षाणिक संस्थानों में ध्वजारोहण व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र अनावरण व माल्यार्पण का कार्यक्रम प्रातः 8ः30 बजे सम्पन्न किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि 01 अक्टूबर को शहर में तीन काशीराम कालोनियों सहित समस्त नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों व ग्राम…

मैनपुरी:किसान विरोधी अध्यादेश के खिलाफ तहसील भोगाँव पर सपाइयों का विरोध प्रदर्शन

मैनपुरी की तहसील भोगांव पर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य के नेतृत्व में सैंकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ किसान विरोधी अध्यादेश को ले कर विरोध प्रदर्शन किया पूर्व मन्त्री आलोक शाक्य ने किसानों के लिए लागू किये अध्यादेश का विरोध किया और कहा कि वर्तमान सरकार जिस तरह से कृषि क्षेत्र में भी निजीकरण कर रही है उसके दुष्परिणाम बहुत ही घातक होंगे और आने वाली पीढ़ी आपसे सबाल करेगी कि जब यह किसान विरोधी बिल पास हो रहा था तब आप संसद में क्या कर रहे थे सरकार ने प्रति…

जौनपुर: सपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बदलापुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बदलापुर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को बदलापुर सपा कार्यालय से एक जुलूस निकाला गया और नारेबाजी करते हुए इंदिरा चौक पहुंचे और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान मजदूर दलित मुस्लिम पिछड़ा वर्ग के लोगों को कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं करा रही है कानून व्यवस्था को सुधार करने और प्रदेश में लूट हत्या बलात्कार ऐसी तमाम घटनाएं बढ़ गई है इस संबंध में सपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध हो रहा भ्रष्टाचार दुर्व्यवस्थित कृषि नीतियों को…

शाहगंज(जौनपुर): कानून व्यवस्था, घोटाला, भ्र्ष्टाचार को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन

शाहगंज(जौनपुर): समाजवादी पार्टी के क्षेत्रिय विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कर सरकार की नाकामियों पर प्रहार किया। राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा।सोमवार को तहसील मुख्यालय के बाहर आयोजित धरना प्रदर्शन में विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में कोरोना संकट बढ़ा। जिसमें हजारों को अपनी जान गंवानी पड़ी। किसान, बुनकर, नवजवानों की घोर उपेक्षा हो रही है। आरक्षण पर वार हो रहा…

जौनपुर:समाजवादी और महान दल के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ राज्यपाल के नाम दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

जौनपुर:राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज योगी सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए ,बेरोजगारी,महगाई,अत्याचार व बलात्कार ,भ्रष्टाचार तथा किसान विरोधी बिल के खिलाफ जौनपुर में सपा और महान दल के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।जुलूस के रूप में ज्ञापन देने को लेकर कार्यकर्ताओ और पुलिस में कलेक्ट्रेट गेट पर तीखी नोकझोक भी हुई और कुछ लोगो को ही अंदर जाने दिया गया। समाजवादी कार्यकर्ताओ सरकार विरोधी जमकर नारे भी लगाए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, , लल्लन यादव, जगदीश नारायण…