‘बिग बॉस’ में एंट्री दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए ठगे, हो गई एफआईआर

सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री दिलाने का झांसा देकर डॉ. अभिनीत गुप्ता से लाखों का फ्रॉड किया गया. फिल्मी स्टाइल में ‘बिग बॉस’ में एंट्री करवाने के नाम पर डॉक्टर अभिनीत से मुंबई के जालसाज ने दस लाख रुपए ऐंठ लिए. अब पुलिस धोखेबाज की तलाश में लगी है.

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिनीत गुप्ता ने अपने साथ हुई धोखेबाजी की पूरी कहानी पुलिस को बताई. ये मामला साल 2022 का है जिस पर अब केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने आरोपी करण सिंह के खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है.