फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक की खून से सनी सफेद बनियान भी बरामद की है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मु0अ0सं0 234/2026, धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त श्याम सिंह उर्फ रामू पुत्र स्व. रामदास निवासी ग्राम रोहिला, थाना मोहम्मदाबाद को गिरफ्तार किया गया।
पैसों और जमीन को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पुत्री की शादी में अधिक खर्च होने के कारण वह आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। वह अपने पिता से जमीन बेचकर रुपये देने की मांग कर रहा था। 12/13 जुलाई 2026 की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने प्लास्टिक की कुर्सी से अपने पिता पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।
घटना के बाद अभियुक्त खून से सनी बनियान घर के सामने फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर मृतक की खून से सनी सफेद बनियान बरामद कर ली।
मुकदमा दर्ज कर शुरू की गई थी विवेचना
वादी की लिखित तहरीर के आधार पर 13 जुलाई 2026 को कोतवाली मोहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 234/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी
मृतक की सफेद रंग की खून से सनी बनियान।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, निरीक्षक मुन्नालाल, कांस्टेबल मनीष, आरक्षी अजयपाल, महिला आरक्षी राखी
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से भी जुटाई जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
