महानिदेशालय के पत्र सं0 द्वारा संदर्भित पत्रों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकसित भारत युवा नेता संवाद विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के अन्तर्गत माई भारत पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण करा कर ऑनलाइन क्यिज में प्रतिभाग कराने एवं विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के अन्तर्गत युवा उत्सव का आयोजन जनपद स्तर पर किये जाने हेतु दिनांक 01 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2025 तक तिथियों का निर्धारण किया गया है। इस हेतु विकसित भारत युवा नेता संवाद के अन्तर्गत जनपद के 10500 युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। माई भारत पोर्टल पर अधिकाधिक संख्या में युवाओं का पंजीकरण करा कर ऑनलाइन क्विज में भागीदारी करायी जायेगी अधिक जानकारी के लिये विकास खण्ड स्तर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारियों एवं जनपद कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
