तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भड़के विजय वर्मा

विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी सीरीज ‘मटका किंग’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। एक्टर सीरीज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और ऑनलाइन मिलने वाली अनावश्यक नफरत के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने बताया कि इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला भी किया, जिससे उन्हें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने में काफी फायदा मिला। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक समय बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल बन गए थे। हालांकि, दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल सका और दोनों शांतिपूर्वक एक-दूसरे से अलग हो गए। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चाएं हुईं और दोनों के फैंस ने एक-दूसरे को ट्रोल किया। अब विजय वर्मा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कि जब मुझे एहसास हुआ कि चर्चाएं मेरे काम के अलावा हर चीज पर केंद्रित हैं, तो मैंने सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया। इससे मुझे अपने परिवार और दोस्तों से फिर से जुड़ने में भी मदद मिली, जिनके लिए मैं पिछले कुछ साल से समय नहीं निकाल पा रहा था।