उत्तर प्रदेश/ मैनपुरी:पूर्व मन्त्री आलोक शाक्य ने विद्यालय में किया वृक्षा रोपण

आलीपुर खेड़ा/मैनपुरी : कस्बा स्थित इण्डियन पब्लिक स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने विद्यालय परिसर में 15 पेड़ लगाये। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन मे पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण व वातावरण शुद्ध हो सके। पेड़ लगाना पुनीत कार्य होता है। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण के बाद पूर्व मंत्री ने सपा कार्यकर्ताओ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जारी आवाहन पत्रो का भी वितरण किया।
इस मौके पर प्रबन्धक रवींद्र सिंह यादव, प्रधानाचार्य शिवम यादव, प्रवेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।