कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं मा0 प्रधानमन्त्री जी द्वारा 21वीं किस्त किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने का कार्यक्रम व मृदा परीक्षण नमूना ग्रहण से सम्बन्धित का प्रषिक्षण भी किया गया। जिसमें माननीय सदर विधायक श्री देवेन्द्र राजपूत जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेषक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, डिप्टी आरएमओं मंडी सचिव, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, अधिषासी अभियंता विद्युत, अधिषासी अभियन्ता सिंचाई, अधिषासी अभियन्ता नलकूप, ए0आर0 कोऑपरेटिव, मण्डी सचिव, जिला गन्ना अधिकारी और फसल बीमा प्रतिनिधि इस गोष्ठी में भाग लिया साथ ही प्राकृतिक खेती की कृषि सखियों एवं संजय प्रजापति किसान यूनियन के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। उक्त गोष्ठी में कृषि सखी एवं अन्य कृषकों को मृदा नमूना लेने के विषयक प्रषिक्षित किया गया तथा किसानों द्वारा बाजरा, मक्का के क्रय केन्द्र की स्थापना व खरीद के बारे में अवगत कराया गया। राजस्व खतौनियों में हिस्सा खोलने से सम्बन्धित भी बात कृषकों द्वारा रखी गई। ग्राम बहटा बढ़ारी में एक किसान द्वारा बताया कि डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है जिस पर जिलाधिकारी ने कैम्प लगाने के निर्देश दिये। किसानों द्वारा यह भी बताया गया कि डी.ए.पी. यूरिया की बिक्री की रसीद समितियों द्वारा किसानों को नहीं दी जा रही है। इस पर ए0आर0कॉपरेटिव को रसीद दिलवाने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देष दिये गये। नहरों में सिचाई के लिये समय से पानी छोडने की किसानों द्वारा मांग की गईं। कुछ किसानों द्वारा अलसी के बीज की उपलब्धता की मांग की गई। गंज डुण्डवारा के क्रय केन्द्र पर एक से डेढ़ किलो तक कद्दा काटने की बात की गई। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी के माध्यम से जॉच के निर्देष दिये गये। उपरोक्त बिन्दुओं पर जिलाधिकारी द्वारा अपनी बात रखते हुये किसानों की हर सम्भव अपनी समस्याओं के समाधान की बात की गई। उन्होंने बताया कि मैं जनता दर्षन में सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक बैठता हुॅ। आप किसी को किसी भी तरह की कोई समस्या है तो कार्यालय में उनसे मिल सकते हैं। जिसका कृषकों द्वारा स्वागत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिये सभी कृषकों को प्रेरित किया गया। तथा किसानों द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिये आवष्वासन दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों की समस्याओं की त्वरित समाधान करने को कहा गया। मा0 विधायक सदर श्री देवेन्द्र सिंह राजपूत जी द्वारा कृषकों को के0सी0सी0 बनवाने एवं संचालन में आ रही दिक्कतों की बात रखी गई। इसके एल0डी0एम0 कासगंज को त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देष दिये गये। प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जनपद में 1,80,000 से अधिक किसानों के खातों में रूपये 2000 हजार की धनराषि हस्तान्तरित की गई। मा0 प्रधानमन्त्री जी का कोयम्बटूर से सीधा प्रसारण कृषकों द्वारा एल0ई0डी0 के माध्यम से देखा गया। प्रधानमन्त्री जी द्वारा प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुये देष के किसानों को इसमें आगे आने के लिये के प्रेरित किया गया जिससे की देष में उच्च गुणवत्तायुक्त अनाज, फल फूल एवं सब्जियों एवं अन्य का उत्पादन बहतर हो सके। जिससे की इसके प्रयोग से भारत के लोग स्वस्थ एवं निरोगी रह सकें। अन्त में उप कृषि निदेषक, द्वारा सभी आये हुये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये गोष्ठि/बैठक का समापन किया गया।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस एवं प्रधानमन्त्री जी द्वारा 21वीं किस्त किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करने का कार्यक्रम व मृदा परीक्षण नमूना ग्रहण से सम्बन्धित का प्रषिक्षण भी किया गया।
