नेशनल हाईवे-730 लखीमपुर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बने नव निर्मित ओवरब्रिज की सड़क धंसने की सूचना मिलते ही निरीक्षण करने पहुंचे गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने मौके पर मिले ठेकेदार और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
लगभग 72 घंटे हुई मूसलाधार बारिश के दौरान लखीमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास करोड़ों रुपए की लागत से बने नव निर्मित ओवरब्रिज की सड़क अचानक धंस गई। जिससे सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया। जिस कारण ओवरब्रिज पर निकलने वाले वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया।
ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे गोला विधायक माननीय अमन गिरि ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों और विजय कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा क्यों भाई यह किसकी जिम्मेदारी बनती है। मेरे स्वयं एवं अधिकारियों द्वारा बुलाने पर भी तुम लोग साइड पर नहीं आए, जबसे काम शुरू हुआ है तबसे आज शक्ल दिखाई दी है। उन्होंने निर्देश दिया कि इनको यही मेहमान बनाकर रखिए।उन्होंने साफ शब्दों में कहा जब तक यह ओवरब्रिज सही नहीं हो जाता, तब तक सड़क की निगरानी यह स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा अगर यह निगरानी नहीं करेंगे तो इनकी जूतों से सेवा करी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि या तो ये गड्ढे में बैठेंगे, या इनके अधिकारी बैठेंगे।
विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस गंभीर लापरवाही की शिकायत करने की बात भी कही।
विधायक ने कहा नवनिर्मित ओवरब्रिज की सड़क का धंसना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्हेंने कहा कि तुम जैसे ठेकेदार की वजह से सरकार की छवि खराब होती है।