Tuesday, 06 October 2026 | 4:30 AM
भारत

शिक्षकों को सातवां वेतनमान जरूर मिलेगा–मंत्री

पटना ,4 अक्टूबर। बिहार के शिक्षा मंत्री माननीय मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि बिहार के उन शिक्षकों को सातवां वेतनमान जरूर मिलेगा
Share:
शिक्षकों को सातवां वेतनमान जरूर मिलेगा–मंत्री
शिक्षकों को सातवां वेतनमान जरूर मिलेगा–मंत्री
Read in your preferred language.
मंत्री ने शिक्षकों से अनशन तोड़ने की अपील की
पटना से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
पटना ,4 अक्टूबर। बिहार के शिक्षा मंत्री माननीय मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि बिहार के उन शिक्षकों को सातवां वेतनमान जरूर मिलेगा जिन्हें अबतक नहीं मिल सका था।इसके लिए दो तीन दिन में एक समिति बनाई जाएगी जो जल्द रिपोर्ट देगी कि अबतक इन्हें सातवां वेतनमान क्यों नहीं मिला और उसपर सरकार को कितना बोझ बढ़ेगा।लेकिन उन्हें अपना आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए और बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने में ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने  पटना में अनशन कर रहे शिक्षकों से अनशन तोड़ने की अपील की और कहा कि
शिक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग भी शीघ्र कर  दिया जाएगा इसके लिए निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है।
दो दिनों में सहमति मिलने की उम्मीद हैं।ऐच्छिक तबादले में शिक्षकों को नए स्कूल जॉइनिंग की  बाध्यता नहीं हैं। मंत्री जी कहा कि जिन्हें परेशानी हो रही है  पुराने स्कूल में ही जमें रह सकते हैं।
मंत्री जी ने यह भी कहा कि सामान्य ट्रांसफर में एक साथ शिक्षक,एचटी,एचएम  आवेदन कर सकेंगे। सामान्य ट्रांसफर के दौरान फिर से म्यूचुअल के लिए आवेदन का मौका मिलेगा। साथ ही  शिक्षकों के वेतन विसंगति और प्रमोशन की समस्या भी जल्द दूर होगी।
इस प्रकार शिक्षकों की जो  भी समस्याएं हैं उसे हम शीघ्र दूर करेंगे।