मिश्रित, सीतापुर: महर्षि दधीचि की पावन तपोभूमि कस्बा मिश्रित के स्टेशन रोड स्थित स्वर्गीय यशोदा कन्या महाविद्यालय एवं राजेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।विद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस योग शिविर में छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास भी कराया जाएगा।आयोजन में महाविद्यालय के केयरटेकर प्रमोद वैश्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा। विद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से योग शिविर में सहभागिता कर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है।
सीतापुर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर होगा आयोजन
