25 जुलाई 2025 (सू0वि0): उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ’’विनियमन समीक्षा समिति’’ की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार अलीगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक में कासगंज जिले में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए जवाबदेही, अनुपालन और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्राचार की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में सीवीओ ने बताया कि 19 गौआश्रय स्थलों में 6537 गौवंश संरक्षित हैं। छुट्टा गौवंशों को निकटस्थ गौशाला में संरक्षित करने के लिए निरन्तर अभियान जारी है। सभी गौआश्रय स्थलों में चारे पानी के साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। वर्तमान में 23 जुलाई से एफएमडी वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। समिति की अध्यक्ष डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी ने नैपीयर घास समेत हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पचायत कल्याण कोष की समीक्षा में डीपीआरओ ने बताया कि 38 के सापेक्ष 28 प्रकरणों का निस्तारण कर भुगतान करा दिया गया है 10 पर कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2023-24 के गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान हो गया है जबकि 2024-25 के भुगतान के लिए निरन्तर चीनी मिल न्यौली से पत्राचार किया जा रहा है। मा0 अध्यक्ष ने गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। सहायक निबन्धक सहकारिता ने बताया कि जिले मंे यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता है। समितियों को लक्ष्य एवं मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध करा दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण की समीक्षा में मा0 सभापति ने आरओ पीसीबी को निर्देशित किया कि उद्यम स्थापना में संबंधित ईकाई को नियमों में न उलझाया जाए बल्कि उसे सही मार्गदर्शन देकर उसके आवेदन पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर ईकाई स्थापना में सहयोग प्रदान किया जाए।
गृह विभाग की समीक्षा में बताया गया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक जिले में साइबर थाना पुलिस लाइन में संचालित है। जिले मंे हैल्पलाइन नं0 1930 एवं थाने में दर्ज प्रकरणों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मा0 सभापति ने जनप्रतिनिधियोें का सम्मान करने एवं उनसे निरन्तर संवाद करने और सीयूजी नंबर पर अलर्ट रहने के साथ ही व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नियमों का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि अभियोजन की नियमित बैठकें आहुत की जाती हैं अधिवक्तागणों की कोई भी समस्या लंबित नहीं है।बैठक में समिति के मा0 सदस्य डा0 जयपाल सिंह व्यस्त, डा0 रतनपाल सिंह, डा0 तारिक मंसूर, अनु सचिव अरूण कुमार शर्मा, समीक्षा अधिकारी मयंक यादव, प्रतिवेदक राम प्रकाश, अपर निजी सचिव रविपाल सिंह समेत सीडीओ सचिन एवं अन्य पुलिस-प्रशासनिक व जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
