जनपद कासगंज के समस्त ब्लॉक में 05 से 20 दिसम्बर 2025 तक सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लगाए जाएंगे भर्ती शिविर।

जिला सेवायोजन अधिकारी डा0 पी0पी0सी शर्मा ने बताया है कि एस0आई0एस0 सिक्यूरिटी दिल्ली कंपनी द्वारा दिनांक 05 व 06 दिसम्बर 2025 को सहावर ब्लॉक, 08 व 09 दिसम्बर को गंजडुंडवारा ब्लॉक, 10 व 11 दिसम्बर को पटियाली ब्लॉक, 12 व 13 दिसम्बर को अमांपुर ब्लॉक, 15 व 16 दिसम्बर को सिढ़पुरा ब्लॉक, 17 व 18 दिसम्बर को कासगंज ब्लॉक 19 व 20 दिसम्बर 2025 को सोरों ब्लॉक में भर्ती शिविर लगाये जायेगें। अधिक जानकारी के लिए ’8826277506, 8198812285, 7838282197 सम्पर्क किया जा सकता है। अन्य जिले के युवक भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं।