श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-295/17 धारा-394 भा0द0सं0 से सम्बन्धित लूट के अभियोग से सम्बन्धित 09 साल से फरार 20,000/- रूपये का ईनामिया शातिर लूट का वांछित अभियुक्त इस्माइल उर्फ इजराईल पुत्र यूसुफ निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज व हाल पता लोटस कालोनी प्लाट नं0-25 रुम नं0-1404 शिवाजी नगर मुम्बई महाराष्ट्र को राज्य महाराष्ट्र के मुम्बई स्थित थाना शिवाजी नगर अन्तर्गत शिवाजी नगर टैम्पो स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रिमाण्ड जूडिशियल मजिस्ट्रेट (एफ0सी0-57) कोर्ट कुर्ला मुम्बई से ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक-27.08.2017 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत सी0डी0 ढाबा के पास से वादी मुकदमा के ट्रक को रूकवाकर ड्राइबर के साथ मार-पीट कर ट्रक को अपने साथ ले जाया गया था, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0-295/2017 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा 20,000/- रूपये का ईनामिया घोषित किया गया था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पूर्व में 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
इस्माइल उर्फ इजराईल पुत्र यूसुफ निवासी मरियाडीह थाना पुरामुफ्ती कमिश्नरेट प्रयागराज व हाल पता लोटस कालोनी प्लाट नं0 25 रुम न0 1404 शिवाजी नगर मुम्बई महाराष्ट्र, उम्र करीब 37 वर्ष ।
सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-295/17 धारा-394 भा0द0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
अभियुक्त इस्माइल उर्फ इजराईल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0-507/16 धारा-394/412 भा0द0सं0 थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-295/17 धारा-394 भा0द0सं0 थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 हरिशंकर सिंह, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 विवेक कुमार, थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
