श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता अफसरी बेगम पत्नी हयात अली निवासी ग्राम सुदनीपुर खुर्द थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-05.05.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत हबुसा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्ता द्वारा अपने परिवार-जनों के साथ मिलकर पीड़िता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-100/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-
अफसरी बेगम पत्नी हयात अली निवासी ग्राम सुदनीपुर खुर्द थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 55 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-100/2026 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 अंकित सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 मनोज कुमार, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- म0का0 मंजू, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
