कासगंज :पोस्टर पेंटिंग और साइंस क्विज में सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी

  • विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मेहताब राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र शुभ और चिराग की इलेक्ट्रिक कार रही आकर्षण
  • निबंध लेखन में शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य रहे विजेता
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
    कासगंज।
    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन समारोह के अवसर पर सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सीडीओ वीरेंद्र सिंह, सीएमएस संजीव सक्सेना एवं एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा एवं डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।
    विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर एमएस इंटरनेशनल स्कूल एवं तृतीय स्थान पर शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल की टीम रही।
    विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में महताबराय उच्चर माध्यमिक विद्यालय के छात्र शुभ एवं चिराग का इलेक्ट्रिक कार का माडल प्रथम स्थान पर रहा। द्वितीय पर सेंट केएम इंटर कालेज के छात्र आयुष का अग्निशमन यंत्र जबकि श्री तृतीय स्थान पर आजाद गांधी इंटर कालेज के छात्र अंश का अग्निशमन रोधी माडल रहा। सांत्वना पुरस्कार आर्दश कुशवाह, विनायक एवं कार्तिक को प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल के छात्र शौर्य सक्सेना ने, द्वितीय स्थान शिव प्रसाद हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र धर्मेंद्र ने एवं तृतीय स्थान शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक की छात्रा अशिता ने प्राप्त किया। जबकि सांत्वना पुरस्कार कनिष्का एवं जाह्नवी ने प्राप्त किया।
    पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की छात्रा दीक्षा ने प्रथम, जेपी पब्लिक एकेडमी की छात्रा दीक्षिता ने द्वितीय एवं शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक की छात्रा हर्षिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुहानी एवं आरव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
    जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल, एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सेना एवं अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डा. जयंत कुमार गुप्ता ने परिणाम की घोषणा की। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन प्रोफेसर डॉ बीपी मौर्य एवं प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे ने किया।
    प्रबंधक वैभव अग्रवाल एवं ट्रस्टी गरिमा अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राज बहादुर सिंह ने किया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह, प्रबंधक अनूप कुमार गुप्ता शोभित सिंह चौहान, अमित महेश्वरी, सलीम जावेद, नर्मदा अग्रवाल, जया पुंडीर, मोनिका भारती, अर्चना, शीलेश,संभव जैन, नवीन अग्रवाल डॉ विकास गुप्ता, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment