पीलीभीत:पीपल की डालियां काटने पर ग्रामीणों द्वारा किया गया विरोध, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज।

पीलीभीत: पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव मकरंदपुर का मामला है। मंगलवार को इसी गांव में एक पीपल के पेड़ की डालियां काटने को लेकर ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया। साथ ही ग्रामीणो का कहना है कि यह पीपल का पेड़ बहुत पुराना है। इसी पीपल के पेड़ की ग्रामीणों द्वारा पूजा भी की जाती है।
वर्षों पुराने पीपल के पेड़ की काटी गई टहनियों की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग टीम को दी है। सूचना पाकर पुलिस व वन विभाग टीम मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल की। सामाजिक वानिकी वन विभाग के वन्य जीव रक्षक राजेश कुमार ने पुलिस को इसकी तहरीर दी।इस तहरीर के आधार पर कुलविंदर सिंह व कुलदीप सिंह सहित पांच लोगों पर उत्तर प्रदेश संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 तहत मुकदमा दर्ज किया किया गया।
वहीं नामजद कुलविंदर सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को ग़लत बताते हुए कहा कि पुलिस इसकी उचित जांच-पड़ताल करके आरोपियों को इसकी सजा देगी।