पीलीभीत: सर बी.एन. राब जी की मनायी गई पुण्यतिथि।

पीलीभीत:उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत घनश्यामपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के माननीय जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में संविधान निर्माता सर बीएन राब जी की पुण्यतिथि मनाई गई। सर बी. एन. राब जी का मुख्य कार्य रूप से भारतीय संविधान के संवैधानिक सलाहकार के रूप में था। जहाँ उन्होंने संविधान का एक प्रारंभिक मसौदा तैयार किया था ,उन्होंने दुनिया भर के कई संविधानों का अध्ययन किया और 246 अनुच्छेदों का एक मसौदा तैयार किया। जिसने मसौदा समिति को काम शुरू करने के लिए एक आधार प्रदान किया उन्होंने मौलिक अधिकारों को वाद योग्य और गैर-वाद योग्य के रूप में वर्गीकृत करने की सिफारिश की, जिसे स्वीकार किया।
इस अवसर पर स्वर्गीय सर बीएन राब जी के जीवन और कार्यों को याद किया गया और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बी एन राब जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन को याद किया गया।
इस अबसर पर जिला उपाध्यक्ष सोनू गोस्वामी, हर्ष मिश्रा, आदित्य मिश्रा, गौरव राजपूत, रंजित, हितेश मिश्रा, अर्पित गौतम, शेखर शुक्ला, अरुण शुक्ला,अरूण मिश्रा, सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।