पीलीभीत:79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोउल्लास से फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

पीलीभीत:बीसलपुर विधानसभा के पी डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस बिलसंडा में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह उर्फ प्रधान जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। संजीव मौर्य जी ने उपस्थित सभी को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताते हुए कहा की स्वतंत्रता दिवस हमारे जीवन का एक गौरवशाली दिन है| आज ही के दिन 1947 में, भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी पाई थी ।आजादी हमें यूं ही नहीं मिली, इसके पीछे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, बलिदान और संघर्ष छिपा है| हमारे देश की महान विभूतियां महात्मा गांधी, भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, नेता जी सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक वीरों ने आजाद भारत का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उस आजादी की कीमत समझें और अपने देश के लिए ईमानदारी, मेहनत और समर्पण से काम करें । इस महान पर्व पर भाजपा के कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ,गौरव पटेल जी ,पप्पू मंसूरी, गुड्डू ,सुमित गुप्ता ढकिया के ठाकुर साहब चाचा जी , रजत मिश्रा जी दयाशंकर मिश्र जी सहित, अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |