पीलीभीत/बिलसंडा: जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में हर वर्ष की भांति होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर अनुशासन के साथ होली त्यौहार मनाया। इस शुभ अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक शिवेंद्र कुशवाहा तथा सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कालेज के शौर्य कुशवाहा, काव्या, मानसी,राखी, उदित,अजय तथा आरव सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पीलीभीत:इंटर कॉलेज में अनुशासन के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व।
