बिलसंडा/ पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत मार में गांव वासियों द्वारा जनसभा में सपा की राष्ट्रीय सचिव ( महिला सभा) श्रीमती दिव्या गंगवार जी का भव्य स्वागत किया गया।। इस जनसभा में राष्ट्रीय सचिव (महिला सभा )श्रीमती दिव्या गंगवार जी ने जनता को समाजवादी पार्टी द्वारा 2012 से 2017 तक किए गए विकसित कार्यों की जानकारी दी। उपस्थिति इस जनसभा में सभी व्यक्तियों ने भी समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
इस जनसभा में उपस्थित रोहित वर्मा, प्रांशु वर्मा,राजेश, राहुल, गोपाल वर्मा, नंदराम,पवन , हरपाल राठौर ,रघुवीर, बलदेव सिंह, ठकुरी लाल, टिंकू वर्मा सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।
पीलीभीत: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव (महिला सभा) का ग्राम पंचायत मार में भव्य स्वागत।
