पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा से होकर गुजरेगा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे।

पीलीभीत/बीसलपुर: उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे बीसलपुर विधानसभा-130 से होकर गुजरेगा।यह एक्सप्रेस-वे 750 किलोमीटर लंबा बनेगा। बीसलपुर विधानसभा के 39 गांवों से होकर गुजरेगा। बीसलपुर विधानसभा के 39 गावों की जमीन का अधिग्रहण कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएगा। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने एक्सप्रेस-वे की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि बीसलपुर विधानसभा के बरखेड़ा यासीन, जोगीठेर,वादिया,नौगवां संतोष, ईंट गांव,सुहेला, रामपुर अमृत, लिलहर, बमरोली,तिलसंडा हसौआ , सहित 39 गांवों से होते हुए पुवायां शाहजहांपुर जाएगा।छह लेन का यह एक्सप्रेस-वे निकलेगा। विधायक विवेक वर्मा ने यह भी कहा कि एक्सप्रेस-वे निकलने से इस क्षेत्र का स्वत ही विकास होगा,आगमन शुलभ होगा,व्यापार बढ़ेगा और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।