बिलसंडा/पीलीभीत: आज दिनांक 30/07/2025 को ग्राम मार के श्रृद्धालुगण मार महादेव मंदिर पर इकट्ठा हुए। श्रृद्धालुओं के जत्थे के महंत श्री रामपाल वर्मा व कपूरी महंत पुष्पेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य सभी श्रृद्धालु गण पंकज वर्मा (माननीय विधायक विवेक कुमार वर्मा जी के भतीजे)सोनपाल मौर्य(मंडल उपाध्यक्ष बिलसंडा) पवन श्रीवास्तव, राहुल वर्मा ,सोनू गुप्ता, अखिलेश, प्रमोद राठौर वंशज राठौर, शेखर श्रीवास्तव, सर्वेश , ओम प्रकाश कश्यप, अवधेश, विमलेश, अनुज जायसवाल, सूरजपाल (बतासे वाले) छोटू ,राहुल, अमित महंत जी के साथ अन्य सभी श्रृद्धालु गण कछला के लिए जल भरने के लिए रवाना हुए। कछला घाट से जल भर कर अगले दिन मार महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यह सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलसंडा में महंत जी व सभी श्रद्धालुओं का जोर दार स्वागत किया। संजीव कुमार मौर्य(मंडल अध्यक्ष बिलसंडा) ने व बृजेश कुमार शुक्ला जी( मंडल अध्यक्ष ईंट गांव )ने कछला घाट जल भरने जा रहे सभी श्रृद्धालु गणो का हौसला बढ़ाया, तिरंगा झंडे वितरण किए और फिर कछला घाट के लिए रवाना किया। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये श्रद्धालुगण कछला घाट से जल भरकर मार मोटे महादेवमंदिर में जलभिषेक करेंगे व पूजा अर्चना करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं में श्री संजीव कुमार मौर्य (मंडल अध्यक्ष बिलसंडा) श्री बृजेश कुमार शुक्ला जी (मंडल अध्यक्ष ईंटगांव ) सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता जसपाल सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) गौरव पटेल (मंडल महामंत्री भाजपा) रमेश पटेल ,दीपांशु श्रीवास्तव अहिवरन वर्मा, गंगाराम वर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व अनेक भक्त गण उपस्थित रहे।
हर हर महादेव
पीलीभीत:मार मोटे महादेव मंदिर से कछला घाट के लिए रवाना श्रृद्धालुओं का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत।
