पीलीभीत/ईंटगांव: दिनांक 28/01/2026 को राजकीय हाई स्कूल ईंटगांव में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्री नरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायट प्रधानाचार्य श्री दरवेश कुमार ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर बच्चों को सर्वांगीण विकास के महत्व को समझाया।कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथि किसान क्रांतिकारी मंच के नेता एवं सांसद प्रतिनिधि श्री देव स्वरूप पटेल जी ने छात्रों को व्यवसायिक एवं आत्मनिर्भर परक शिक्षा के लिए अपना मार्गदर्शन प्रदान किया तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु विद्यालय का इंटरमीडिएट तथा उचित उच्चीकृत करवाने का आश्वासन भी दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य श्री भूपेंद्र जी एवं उपस्थित अतिथियों को प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा बैज एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह में छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गये।इस कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य के उद्बोधन द्वारा किया गया,कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री उमाकांत जी ने किया, कार्यक्रम की व्यवस्था शिक्षक श्री धर्मपाल एवं नोडल शिक्षक संतोष कुमार द्वारा की गयी।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र चंद्र , कार्यक्रम अध्यक्ष श्री नरेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी अध्यापक गण एवं समस्त छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे
पीलीभीत: राजकीय हाई स्कूल ईंटगांव में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
