पीलीभीत:इंटर कालेज में वसंत पंचमी त्योहार के साथ-साथ नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई जयंती।

पीलीभीत/बिलसंडा:नगर के रूप देवी पब्लिक इंटर कॉलेज में दिनांक 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को बड़े धूमधाम से पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गयाl जिसमें कई विद्यार्थियों ने मंच पर अपने विचार प्रस्तुत किए एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र एवं उनके आदर्शों को चरितार्थ करने का संकल्प लिया।इसी के साथ-साथ मां शारदा की वंदना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर विद्या का वरदान मांगा। इसी कड़ी में बसंत पंचमी के विशेष त्योहार पर भी बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किए l इस अवसर पर श्री प्रधानाचार्य राजीव कुमार मौर्य एवं संरक्षक महोदय श्री राम रतन कुशवाहा प्रबंधक श्री शिवेंद्र सिंह कुशवाहा एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। l