पीलीभीत में आटा चक्की में फंसकर घायल हुए युवक की मौत
पूरनपुर में आटा चक्की के पटे में फंसकर घायल हुए गांव लाह निवासी विनोद कुमार की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना गांव लाह में 25 दिसंबर को हुई थी। गांव लाह निवासी विनोद कुमार (30) आटा चक्की चलाते समय पटे में फंसकर घायल हो गया था। घायल विनोद को इलाज
By
Amit
•
Published
08 January 2024, 06:37 PM
•
1 Views
Share:
Read in your preferred language.
पूरनपुर में आटा चक्की के पटे में फंसकर घायल हुए गांव लाह निवासी विनोद कुमार की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटना गांव लाह में 25 दिसंबर को हुई थी। गांव लाह निवासी विनोद कुमार (30) आटा चक्की चलाते समय पटे में फंसकर घायल हो गया था। घायल विनोद को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि परिजन की सूचना पर विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।