Wednesday, 25 November 2026 | 7:37 PM
भारत

पटना: फर्जी शिक्षकों पर बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी हुआ सख्त निर्देश

Share:
पटना: फर्जी शिक्षकों पर बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी हुआ सख्त निर्देश

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने फर्जी  दस्तावेजों से सेवा में आए शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किया है।

निदेशक (प्रशासन) विकास कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्रांक-252 / दिनांक-21/11/2026 में माननीय उच्चतम न्यायालय, न्यायमूर्ति न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेशों के आलोक में फर्जी शिक्षकों का पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2006 में राज्य सरकार द्वारा वर्ग 01 से 12 तक के विद्यालयों में शिक्षक नियोजन पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों द्वारा कराए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। प्रारंभिक नियोजनकर्ताओं एवं कतिपय अन्य नियोजनकर्ताओं के अधीन वर्ष 2006 से 2021 के मध्य अध्यापक स्तर पर शिक्षकों का नियोजन किया गया।

इस संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के न्यायादेश, पटना उच्च न्यायालय के आदेशों एवं विभागीय पत्रों के आलोक में फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निम्नांकित निर्देश निर्गत किए जाते हैं :-
लिखित जाँच कार्य को पूर्ण करने हेतु फर्जी शिक्षक के मामलों को चिन्हित कर विभिन्न श्रेणियों में बाँटा जाए -
- *(i)* मिथ्या नियुक्ति 
- प्रतिरूपण 
- *(ii)* अमान्य संस्था से वास्तविक प्रमाण पत्र प्राप्त / कूटरचित प्रमाण पत्र प्राप्त
- *(iii)* मान्य संस्था के नाम पर कूटरचित प्रमाण पत्र प्राप्त शिक्षक (अनुलग्नक-1 के अनुसार)
- *(iv)* फर्जी शिक्षकों का वर्गीकरण एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई अनुलग्नक-1 में संलग्न निर्देश के आलोक में सुनिश्चित किया जाए।

*2.* नियुक्ति से संबंधित अनेक तिथि पर अनियमित आदेश का अभाव सिद्ध होने पर सक्षम प्राधिकार नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई करेंगे।

*3.* किसी स्तर पर अनियमित/कृत्रिम, यथा- कूटरचित प्रमाण पत्र को असली बताकर उसके आधार पर नियोजन पाने का तथ्य प्रथम दृष्टया प्रमाणित होने पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए। अनुलग्नक-1 (i), (ii) के मामले पाए जाने पर भी विभागीय कार्रवाई के अधीन किया जाएगा।

*4.* जिला स्तर पर जाँच एवं कार्रवाई का प्राथमिकता क्रम (अनुलग्नक-2) के अनुसार निश्चित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्रवाई प्रारंभ करेंगे।

*5.* संलग्न चेकलिस्ट अनुलग्नक तीन के अनुसार चिन्हांकन एवं सत्यापन कार्य संचालन सुनिश्चित किया जाए।

*6.* अपने जिला के अन्तर्गत फर्जी शिक्षकों के संबंध में पहचान एवं नियोजन रद्द करने के लिए पूर्ण जिम्मेवारी जिला शिक्षा पदाधिकारी की होगी, जो जिला पदाधिकारी (कलेक्टर) के सामान्य नियंत्रण में कार्य करेंगे।

*7.* इससे सक्षम प्राधिकार का अनुपालन प्राप्त हो।

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि :-
- *(i)* वर्ष 2014 में रंजीत पंडित एवं अन्य ने कूटरचित प्रमाण पत्रों के आधार पर शिक्षकों के नियोजन का मामला जनहित याचिका के माध्यम से उठाया।
- *(ii)* माननीय पटना उच्च न्यायालय ने उक्त जनहित याचिका CWC सं0 15459/2014 में निर्देश दिया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को संबंधित प्रमाणपत्रों के सत्यापन का आदेश दिया।
- *(iii)* निगरानी विभाग द्वारा जिलों से नियोजन अभिलेख रेकॉर्ड विभाग के समन्वय से प्राप्त करते हुए जाँच की गयी एवं फर्जी प्रमाणपत्र के मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
- *(iv)* इसी विषय की निगरानी जाँच की प्रगति और कार्रवाई से संबंधित CWC No- 17115/2019 दायर हुआ, जो दिनांक 03.04.2024 को अंतिम रूप से बन्द हुआ।
- *(v)* विभाग को विभिन्न स्तरों से यह सूचना प्राप्त हो रही है कि निगरानी जाँच में फर्जी साबित होने पर भी कई मामलों में संबंधित शिक्षक नियोजन में कार्यरत हैं। साथ ही कई मामलों में संबंधित शिक्षक निलंबित होने पर भी नियोजन से संबंधित मामलों में कार्यरत हैं।
- *(vi)* ऐसे मामलों में विद्यालय में कार्यरत रहने तथा भुगतान के दावे विभिन्न स्तरों पर तथा न्यायालय में उठाए जा रहे हैं।
- *(vii)* वर्तमान में विभिन्न स्तरों के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / प्रधान शिक्षक / शिक्षकों की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से की गयी है / जा रही है, जिनके प्रमाण-पत्रों की जाँच भी करनी है।