Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज में महिला जनसुनवाई राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने 15 प्रकरणों की सुनवाई कर 03 प्रकरणों को किया मौके पर निस्तारण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई जनपद कासगंज के तहसील सदर में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल 15 प्रकरण प्राप्त हुए, जो महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित थे। सदस्
Share:
कासगंज में महिला जनसुनवाई राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने 15 प्रकरणों की सुनवाई कर 03 प्रकरणों को किया मौके पर निस्तारण
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई जनपद कासगंज के तहसील सदर में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल 15 प्रकरण प्राप्त हुए, जो महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित थे। सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनाने, बच्चों की शिक्षा, न्याय और रोजगार में उनकी पूरी सहायता की जाए। इसके साथ ही, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को प्राथमिकता पर जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

जनसुनवाई के बाद, मा सदस्या ने आगनबाड़ी केन्द्र और जिला कारागार का निरीक्षण किया, उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस जनसुनवाई के माध्यम से महिला आयोग ने यह सुनिश्चित किया कि महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। सदस्या ने जिला कारागार में महिलाओं से कहा कि आप लोग सिलाई, कड़ाई, बुनाई सीखे। मा0 सदस्या ने पॉच बच्चों को उपहार भेंट किये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी विनोद जोशी, तहसीलदार सदर, सीओ सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।