Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश / पीलीभीत: पूरनपुर में ड्रोन उड़ा कर खेतों से भगाई टिड्डी

उत्तर प्रदेश / पीलीभीत: तहसील पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल देखते ही देखते कई इलाकों में पहुंच गया। टिड्डी दल आने की जानकारी पर किसान दंग रह गए और किसानों में दहशत देखी गई। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बेहद चिंतित और गंभीर नजर आए। दोपहर में टिड्डी दल तहसील क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर अमरैया काला सुकदास
Share:
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश / पीलीभीत: तहसील पूरनपुर क्षेत्र में टिड्डी दल देखते ही देखते कई इलाकों में पहुंच गया। टिड्डी दल आने की जानकारी पर किसान दंग रह गए और किसानों में दहशत देखी गई। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बेहद चिंतित और गंभीर नजर आए। दोपहर में टिड्डी दल तहसील क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर अमरैया काला सुकदासपुर नदिया धनेश के कई गांव में पहुंच गया । आलाअधिकारियों द्वारा ड्रोन से उड़ाकर शोर-शराबा करके वहां से भगाया गया । जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विजय त्रिवेदी , नयाब तहसीलदार अनुराग सिंह टिड्डी दल की सूचना मिलते ही गांव अमरिया कला खाते नबदिया सुकदासपुर पहुंच गए और जायजा लिया। शुक्रवार को खेतों में जैसे ही टिड्डी दल पहुंचा तो ऐसे में किसान एकजुट होकर टिड्डी को खदेड़ने के लिए प्रयास करने लगे। हाहाकार कर टिड्डी दल बाहर किया गया । किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच गया हैं।