Monday, 14 September 2026 | 10:09 PM
UP News

उत्तर प्रदेश/मैनपुरी: 55 घण्टे के लॉकडाउन में बाजारों ,गलियों में पसरा सन्नाटा

मैनपुरी। कोरोना की रोकथाम के लिए सूबे की सरकार द्वारा लगाए गए 55 घंटे के लॉकडाउन का पूरा असर पूरे ही जनपद में देखने को मिला। शनिवार को बाजार बंद रहे। सड़के भी सूना रहीं। यहीं हाल कस्बों का भी रहा। सड़को पर पूरे ही दिन सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख चौराहो पर यातायात को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरियर लगाए
Share:
उत्तर प्रदेश/मैनपुरी: 55 घण्टे के लॉकडाउन में बाजारों ,गलियों में पसरा सन्नाटा
Read in your preferred language.

मैनपुरी। कोरोना की रोकथाम के लिए सूबे की सरकार द्वारा लगाए गए 55 घंटे के लॉकडाउन का पूरा असर पूरे ही जनपद में देखने को मिला। शनिवार को बाजार बंद रहे। सड़के भी सूना रहीं। यहीं हाल कस्बों का भी रहा। सड़को पर पूरे ही दिन सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख चौराहो पर यातायात को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरियर लगाए गए थे। जिन पर पुलिस मुस्तैद रही।
सूबे की सरकार द्वारा 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया हुआ है। जनपद में भी इस लॉकडाउन का असर देखने को मिला। शहर में सभी जगहो पर पुलिस मुस्तैद रही। बिना वजह घूमने वालों को चेतावनी देकर पुलिसकर्मियों ने घर भेज दिया। इस बीच ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान भी काटे गए। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय ने शहर के साथ ही जनपद में भ्रमण किया। अधिकारियों के साथ पुलिस भी अलर्ट रहीं। कुरावली में एसडीएम अनूप कुमार व इंस्पेक्टर शिव कुमार चौहान मय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। घिरोर में एसडीएम अनिल कुमार कटियार और इंस्पेक्टर पहलवान सिंह ने मय पुलिस बल के साथ पूरे नगर में पैदल भ्रमण किया। बेवर में इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने कस्बे में गस्त करके सरकार के आदेश का पालन कराया। बिना मास्क लगाए घूम रहे 10 बाइक सवारों के चालान भी काटे। ज्योंती नगर पंचायत क्षेत्र में भी बाजार पूरी तरह बंद रहा। भोगांव में एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ प्रयांक जैन व इंस्पेक्टर पहुंप सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण किया। आलीपुर खेंड़ा में चौकी इंचार्ज विकास भारती ने बाजार सहित अन्य जगहो पर पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। औंछा में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। लोगों को घर में रहने की निर्देश भी दिए। करहल में एसडीएम रतन कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया।