Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश/ जौनपुर: इंदिरा चौक पर इंडिगो कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग

जौनपुर: बदलापुर थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर इंडिगो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश अपनी कार को संत भांगड़ दास कुटी बरौली में छोड़कर बारिश का फायदा उठाते हुए फरार हो गये । बदमाश के अलावा बैठी एक महिला सहित एक व्यक्ति को बदलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पहचान करते
Share:
उत्तर प्रदेश/ जौनपुर: इंदिरा चौक पर इंडिगो कार सवार बदमाशों ने की फायरिंग
Read in your preferred language.


जौनपुर: बदलापुर थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर इंडिगो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश अपनी कार को संत भांगड़ दास कुटी बरौली में छोड़कर बारिश का फायदा उठाते हुए फरार हो गये । बदमाश के अलावा बैठी एक महिला सहित एक व्यक्ति को बदलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पहचान करते हुए थाने पर और पुलिस दल बुलाया गया और फिर पुलिस फोर्स के साथ गांव को घेरा गया लेकिन बदमाश फरार हो गए। लेकिन पुलिस तलाश जारी है।
मालूम चला है कि महाराजगंज पुलिस ने मुखबरी की सूचना पर कार में सवार बदमाशों का पीछा किया । जहां बदलापुर चौराहे इंदिरा चौक पर पहुंचते ही कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।