Wednesday, 25 November 2026 | 8:00 PM
राजनीति

यूपी चुनाव 2027: 'कमल का फूल हमारी पहचान' बोलकर योगी आदित्यनाथ ने किसे दिया बड़ा संदेश? CM फेस पर बढ़ी सियासी चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 'कमल का फूल ही मुख्यमंत्री का चेहरा होगा' वाले बयान के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। योगी के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Share:
यूपी चुनाव 2027: 'कमल का फूल हमारी पहचान' बोलकर योगी आदित्यनाथ ने किसे दिया बड़ा संदेश? CM फेस पर बढ़ी सियासी चर्चा
यूपी चुनाव 2027: CM फेस पर योगी का बड़ा बयान, केशव मौर्य को क्या दिया संदेश?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के 'कमल का फूल ही मुख्यमंत्री का चेहरा होगा' वाले बयान के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। योगी के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक कार्यक्रम के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि कमल के फूल पर तो हर व्यक्ति को चुनाव लड़ना ही है। मैं भी कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ूंगा।

जब उनसे दोबारा पूछा गया कि मुख्यमंत्री का चेहरा कमल का फूल कैसे हो सकता है, तो योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया कि कमल का फूल हमारे लिए सबकुछ है। कौन है और कौन नहीं, यह सर्वविदित है और हर व्यक्ति जानता है। उनके इस जवाब के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने पहले क्या कहा था?

इस पूरे मामले की शुरुआत उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से हुई। 24 नवंबर को जालौन के उरई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा?

इस सवाल पर केशव मौर्य ने किसी नेता का नाम लेने के बजाय कहा कि यूपी में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल का फूल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट किसी को भी मिले, लेकिन कमल का फूल जरूर खिलना चाहिए।

क्या योगी ने केशव मौर्य को दिया संदेश?

केशव प्रसाद मौर्य के बयान के ठीक बाद योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। योगी ने एक तरफ बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल को पार्टी की पहचान बताया, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कहा कि इसे हर व्यक्ति जानता है।

हालांकि, योगी ने अपने बयान में सीधे तौर पर किसी नेता का नाम नहीं लिया और न ही 2027 के चुनाव के लिए खुद को औपचारिक मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया।

बीजेपी में 2027 के CM फेस पर अभी फैसला बाकी

फिलहाल बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में केशव प्रसाद मौर्य और योगी आदित्यनाथ के बयानों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं।

अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर क्या रणनीति अपनाता है और चुनाव की कमान किसके नेतृत्व में आगे बढ़ती है।