Tuesday, 10 November 2026 | 10:31 PM
भारत

अरवल जिले के 86,151 लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण

Share:
 अरवल जिले के 86,151 लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण


बिहार सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा राज्य के पात्र पेंशनधारियों के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 माह की पेंशन राशि का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया।

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें पदाधिकारियों, कर्मियों एवं पेंशनधारी लाभार्थियों ने सहभागिता की।

 मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना — 44,770 लाभार्थी।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना — 21,010 लाभार्थी।
 लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना — 6,053 लाभार्थी।
 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना — 4,053 लाभार्थी।

बिहार निःशक्तता पेंशन योजना — 8,497 लाभार्थी।

 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना — 2,068 लाभार्थी।

 कुल 9 करोड़ 47 लाख 66 हजार 100 रुपये (₹9,47,66,100) की पेंशन राशि ₹1,100 प्रति लाभार्थी की दर से सीधे बैंक खातों में अंतरित की गई।

 सम्मान भी, सुरक्षा भी, आर्थिक संबल भी!

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।