Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

जिलाधिकारी ने तहसील सदर कासगंज का औचक निरीक्षण कर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी द्वारा सुबह 10ः15 बजे तहसील कार्यालय कासगंज, उप निबन्धक कार्यालय कासगंज व आपूर्ति कार्यालय कासगंज का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी कासगंज का कार्यालय कक्ष खुला हुआ पाया गया लेकिन श्री संजीव कुमार, उप जिलाधिकारी कासगंज अनुपस्थित पाये गये। श्री धर्मेंद्र कुमार अहलमद /आशुलिपिक
Share:
जिलाधिकारी  ने तहसील सदर कासगंज का औचक निरीक्षण कर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश।
Read in your preferred language.

जिलाधिकारी द्वारा सुबह 10ः15 बजे तहसील कार्यालय कासगंज, उप निबन्धक कार्यालय कासगंज व आपूर्ति कार्यालय कासगंज का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उप जिलाधिकारी कासगंज का कार्यालय कक्ष खुला हुआ पाया गया लेकिन श्री संजीव कुमार, उप जिलाधिकारी कासगंज अनुपस्थित पाये गये। श्री धर्मेंद्र कुमार अहलमद /आशुलिपिक व श्री संदीप कुमार पेशकार अनुपस्थित पाये गये। कार्यालय/न्यायालय में अभिलेखो का रख रखाव व साफ-सफाई की व्यवस्था भी सन्तोषजनक नही पायी गयी। उप जिलाधिकारी, कासगंज को निर्देशित किया जाता है कार्यालय में समय से उपस्थित न होने के संबंध में अपना तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तीन दिन के अन्दर जिलाधिकारी के कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। ताकि अनुपस्थित अधिकारी/कर्मियो के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। तहसीलदार न्यायालय के निरीक्षण के समय श्री बलवन्त कुमार उपाध्याय, तहसीलदार कासगंज अनुपस्थित पाये गये। श्री नितिन जौहरी, मुहर्रिर जूडिशियल भी अनुपस्थित पाये गये तथा अपर तहसीलदार कासगंज के अपर मुहर्रिर जूडिशियल श्री राजपाल सिंह भी अनुपस्थित पाये गये। कार्यालय में साफ-सफाई सन्तोषजनक नही पायी गयी। तहसीलदार कासगंज को निर्देशित किया जाता है कार्यालय में समय से उपस्थित न होने के संबंध में अपना तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तीन दिन के अन्दर जिलाधिकारी के कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय संग्रह अनुभाग खुला पाया गया, जिसमें श्रीमती शशीवाला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित पायी गयी। लेकिन श्री रूप किशोर बासिल वाकी नवीस एवं श्रीमती आरती कुशवाह सहायक बासिल बाकी नवीस भी अनुपस्थित पाये गये। कार्यालय में साफ-सफाई सन्तोषजनक नही पायी गयी।

तहसीलदार कासगंज को निर्देशित किया जाता है कार्यालय में समय से उपस्थित न होने के संबंध में सम्बन्धित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर तीन दिन के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। भूलेख अनुभाग खुला पाया गया लेकिन श्री नीरज शर्मा राजस्व निरीक्षक कार्यालय, श्री प्रदीप सक्सैना व श्री राज कुमार सिंह राजस्व निरीक्षक कार्यालय अनुपस्थित पाये गये। वहाँ उपस्थित कर्मचारी के द्वारा अवगत कराया गया कि श्री नीरज शर्मा, राजस्व निरीक्षक कार्यालय कार्य तहसील परिसर में ही है। निरीक्षण के कुछ समय उपरान्त श्री नीरज शर्मा उपस्थित हुए। तहसीलदार, कासगंज को निर्देशित किया जाता है कि श्री नीरज शर्मा, राजस्व निरीक्षक को अपने स्तर से कार्यालय में ससमय उपस्थित होने हेतु संचेत करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण 03 दिवस के अन्दर जिलाधिकारी के कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। नायव तहसीलदार न्यायालय में श्री सुमित कुमार नायब तहसीलदार व श्रीमती गरिमा सिंह नायब तहसीलदार अनुपस्थित पायी गयी। निर्देशित किया जाता है कि तीन दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण जिलाधिकारी के कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। आपूर्ति कार्यालय में श्री तरूण कुमार पूर्ति निरीक्षक उपस्थित पाये गये, श्री उदयराज क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनुपस्थित पायें गये। पूर्ति निरीक्षक द्वारा बताया गया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रिट से सम्बन्धित कार्य हेतु मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद गये हुए है कार्यालय में अभिलेखों का रख रखाव व्यस्थित ढंग से नही पाया गया तथा साफ-सफाई की व्यवस्था भी उचित नही पायी गयी।
उप जिलाधिकारी, कासगंज को निर्देशित किया जाता है कि कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों का रख-रखाव व्यवस्थित कराते हुए आपूर्ति कार्यालय का समय-समय पर स्वंय भी निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उप निबन्धक कार्यालय खुला पाया गया लेकिन श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा उप निबन्धक कासगंज एवं श्री बिजेन्द्र प्रताप सिंह कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित पाये गये।

सहायक महानिरीक्षक निबन्धन कासगंज को निर्देशित किया जाता है कि वह निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाये गये कर्मियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी स्पष्ट संस्तुति सहित 03 दिवस के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि अनुपस्थित कर्मियो के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके। उप जिलाधिकारी/जिला पूर्ति अधिकारी, कासगंज/तहसीलदार/ नायब तहसीलदार/उप निबन्धक, कासगंज को निर्देशित किया जाता है कि उक्त का अनुपालन कराते हुए अनुपालन आख्या नियत समय के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराए तथा अपने अधीनस्थ कार्यालयों में अभिलेखों का रख-रखाव एंव साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था स्वंय के पर्यवेक्षण में कराना सुनिश्चित करें। उक्त के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, कासगंज को निर्देशित किया जाता है कि आप स्वंय तहसील के अन्तर्गत आने वाले कार्यालय का ससमय पर निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी के अवलोकनार्थ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आईजीआरएस की समीक्षा बैठक कर सभी अधिकारियों को संतोषजनक निस्तारण करने एवं शिकायतों पर शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लेने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। आईजीआरएस सरकार की प्राथमिकताओं में इसमें ना हो कोई लापरवाही, डिफाल्टर होने से पहले करें संदर्भों का निस्तारण, गुणवत्तापूर्ण आख्या करें अपलोड, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो आईजीआरएस के लंबित संदर्भों का निस्तारण -जिलाधिकारी आईजीआरएस को गंभीरता से लें अधिकारी लापरवाही करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा सभी स्टेक होल्डर आईजीआरएस की सभी मीटिंग में अवश्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लंबित और डिफाल्टर संदर्भ, शिकायत कर्ता से फीडबैक, आख्या अपलोड किए जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण विन्दुओ की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आइजीआरएस में लंबित/ डिफाल्टर संदर्भाे को अधिकारी गंभीरता से लें यह सरकार की प्राथमिकताओं में है किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले को बख्सा नहीं जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा की डिफाल्टर होने से पहले ही संदर्भों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें कोई भी संदर्भ लंबित न रहे यह ध्यान दें । जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो निस्तारण नहीं माना जाएगा ।आईजीआरएस पर आख्या जो अपलोड किया जाए वह गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए। बैठक के अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।