Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
उत्तर प्रदेश

शाहगंज(जौनपुर): मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में तीन गम्भीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अक्खन सराय के समीप मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सकों ने सभी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र
Share:
Read in your preferred language.

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के अक्खन सराय के समीप मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सकों ने सभी हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी फखरे आलम (35) शाहगंज आ रहे थे। ढंडवारा गांव निवासी रविकिशन (26) पुत्र राम पलट अपने साथी घनश्याम (25) पुत्र ओमप्रकाश राजभर के साथ मोटरसाइकिल से शाहगंज से घर लौट रहे थे। अक्खन सराय कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंचे जहां दोनों मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।