शाहगंज(जौनपुर) : नगर को स्वच्छ करने वाले सफाईकर्मियों को बारिश से बचने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को रेनकोट वितरित किया। रेनकोट मिलने पर सफाई कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान खिल गयी। पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, भाजपा नेता व सभासद प्रदीप जायसवाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सफाई कर्मियों को रेनकोट प्रदान किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल ने कहा कि कोरोना महामारी में स्वच्छता कर्मी युद्ध स्तरीय अपनी सेवा दे रहे हैं। इनकी सुविधा और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता कर्मी को रेनकोट दिया गया। कहा जो कर्मचारी नगर को सेनेटाइज करने में लगाये गए हैं उनको पीपीई किट दिया गया है। उन्होंने कहा कि वितरण कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के नियम का ख्याल रखा गया है। साथ ही नगर में लाऊड स्पीकर द्वारा भी नगरवासियों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कहा की नगर पालिकाकर्मी इस कोरोना काल में जी जान से लगे हुये हैं। उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश
शाहगंज(जौनपुर): सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका प्रशासन ने दिया रेनकोट
शाहगंज(जौनपुर) : नगर को स्वच्छ करने वाले सफाईकर्मियों को बारिश से बचने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को रेनकोट वितरित किया। रेनकोट मिलने पर सफाई कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान खिल गयी। पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल, भाजपा नेता व सभासद प्रदीप जायसवाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सफाई कर्मियो
Read in your preferred language.