फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 05 अक्टूबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड कायमगंज में आयोजित सेवा शिविर के दौरान सोमवार 5 अक्टूबर 2026 को सांसद द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। यह सेवा शिविर 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
अवलोकन के दौरान सांसद ने संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एमओ क्षेत्र पंचायत प्रशासक श्रीमती राजनारायण देवी, अन्य न्यायिक अधिकारी, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) सुरेंद्र प्रसाद तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सांसद ने विकास खंड में तैनात उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों में सिकंदरपुर खास से सूरजमुखी, शिवरई वरियार से सुनीता, हजरतगंज से रजनी, करनपुर से रेखा देवी, सोतापुर से रजनी बाल्मीकि, सुल्तानपुर राजकुमार से राहुल कुमार, कादरदादपुर सराय से नन्हेलाल, अठो रहमानपुर से राजू, अताईपुर जदीद से सुभाषचन्द्र, चिलौली से सुभाष चन्द्र, लालपुर पट्टी से दिलीप कुमार, सिनौली से विकास, आजम नगर से संजन पाल, ब्राहिमपुर जागीर से सुरेश चन्द्र, बलीपुर गढ़ी से राकेश कुमार, हंसापुर गौराई से भगवानदास, जरारा से संतोष कुमार, रूटोल से लालाराम, अल्लाहापुर से जितेंद्र कुमार, बहलोलपुर से विक्रम सिंह, मैसरी से फकीरी, खेतलपुर सौरिया से श्याम सिंह, समाउद्दीनपुर से राजाराम, हमीपुर खास से रवि कुमार, पहाड़पुर से दीपक कुमार, मर्दापुर से लल्लाराम, गिर्द कायमगंज से अनुपम कुमार, इकबालपुर से राजकुमार, शाहपुर गंगापुर से रामतीर्थ और कुंवरपुर इमलाक से रमेश शामिल हैं।